Elon Musk Success Story: दुनिया के सबसे अमीर आदमी लोगों की लिस्ट में सबसे टॉप में शामिल एलन मस्क की सफलता जितनी चमकदार दिखती है उसकी शुरुआत उतनी ही संघर्षों से भरी है.
Elon Musk Success Story : आज की दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क कभी खुद भी एक आम नौकरी की तलाश में भटक रहे थे. आज के समय में मस्क को दुनिया एक ऐसे दिग्गज के रूप में जानती है जो मंगल ग्रह पर रहने की प्लानिंग से लेकर सड़कों पर बिना ड्राइवर की कारें दौड़ाने का दम रखते हैं.
लेकिन 90 के दशक के बीच में मस्क की स्थिति बिल्कुल अलग थी. वह इंटरनेट क्रांति का हिस्सा बनने के लिए संघर्ष कर रहे थे और एक नौकरी की खोज में थे. नेटस्केप की लॉबी में करते थे इंतजार हाल ही में मस्क ने एक इंटरव्यू में अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि उस दौर की बड़ी वेब ब्राउजर कंपनी Netscape में नौकरी के लिए अप्लाई किया था. इस नौकरी को लेकर मस्क इतना खुश थे कि उन्होंने न सिर्फ ऑफिस में अपना रिज्यूमे भेजा बल्कि वे खुद कंपनी के हेडक्वार्टर भी पहुंच गए. पुराने दिनों को याद करते हुए मस्क ने कहा कि मैंने नेटस्केप में नौकरी पाने की पूरी कोशिश की. मैं उनके ऑफिस की लॉबी में जाकर बैठ जाता था जिससे किसी हायरिंग मैनेजर से किसी भी तरह बात हो सके. मस्क ने आगे कहा कि मैं इतना शर्मीला था कि किसी से बात करने की हिम्मत ही नहीं कर पाता. मस्क को वहां से न तो कोई जवाब मिला और न ही नौकरी. फिर लिया ये फैसला नौकरी की तलाश में लगातार मिल ही असफलता और नेटस्केप से कोई जवाब न मिलने पर मस्क परेशान जरूर हुए लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. उन्होंने सोचा कि किसी और के लिए काम करने का इंतजार करना हास्यास्पद जैसा है. नौकरी न मिलने के बाद मस्क ने खुद का सॉफ्टवेयर लिखने और अपनी कंपनी शुरू करने का फैसला लिया. इसी सोंच के साथ मस्क के साम्राज्य की नींव पड़ी. उन्होंने अपनी पहली कंपनी Zip2 शुरू की जिसे बाद में उन्होंने करोड़ों डॉलर में बेचा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. ये भी पढ़ेंः सावधान!1 लाख वाला Samsung Galaxy सिर्फ ₹35 हजार में? खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें 700 बिलियन डॉलर वाले दुनिया के पहले इंसान आज के समय में मस्क की मेहनत और उनके फैसलों ने उन्हें दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के लिस्ट में टॉप पर पहुंचा दिया है. साल 2021 में जेफ बेजोस को पीछे छोड़ने के बाद मस्क लगातार टॉप पर बने हुए हैं. दिसंबर 2025 तक मस्क 700 बिलियन डॉलर की संपत्ति का आंकड़ा छूने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति बन गए हैं. अभी मस्क एक्स, टेस्ला, स्पेसएक्स, न्यूरालिंक और xAI जैसी बड़ी कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं. मस्क की यह कहानी बताती है कि कभी-कभी एक बड़ा रिजेक्शन आपके लिए सफलता के नए दरवाजे भी खोल सकता है. ये भी पढ़ेंः WhatsApp चैट क्लियर करने का बटन अब बदल गया है, डिलीट करने से पहले देख लें नई सेटिंग
Netscape Job Rejection Elon Musk Net Worth 2025 World's Richest Man Musk First Company Zip2 Elon Musk 700 Billion Mark Tesla CEO Struggle Elon Musk Netscape Story Tech News India एलन मस्क की कहानी नेटस्केप रिजेक्शन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की नेटवर्थ 2025 टेस्ला के मालिक मस्क की पहली नौकरी जिप2 कंपनी सफलता की प्रेरणा एलन मस्क 700 बिलियन डॉलर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वोटिंग मशीनों में होती है धांधली: सिर्फ बैलट पेपर बैलट पर हो वोटिंग, हाथ से गिनती करने की स...US Presidential Election 2024; X Owner Elon Musk On EVM Machines Frauds.
Read more »
स्पॉटलाइट- ट्रंप के लिए अरबों रुपए खर्च कर रहे मस्क: कभी डोनाल्ड ट्रंप को विजनलेस कहा अब अंधाधुंध सपोर्ट, क...US Presidential Election 2024; Elon Musk Donald Trump Cash Campaign Strategy Vs Kamala Harris.
Read more »
Elon Musk करने वाले हैं बड़ा कमाल! Video में देखें बना रहे कैसा रॉकेट, आधे घंटे में दिल्ली से US पहुंचेंगे लोगDelhi to San Francisco aboard a Starship in under an hour elon Musk has plans, Elon Musk बना रहे ऐसा पावरफुल यात्री रॉकेट, आधे घंटे में दिल्ली से अमेरिका पहुंचेंगे लोग
Read more »
Elon Musk and Donald Trump: एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांगी, सभी पोस्ट भी किए डिलीटElon Musk said sorry to donald trump news in hindi Elon Musk and Donald Trump: एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांगी, सभी पोस्ट भी किए डिलीट
Read more »
Dubai के Crown Prince ने एलन मस्क को बैठाकर दौड़ाई कार, तस्वीर पर Tesla CEO ने दिया गजब का रिएक्शनइस मुलाकात को यादगार बनाते हुए Sheikh Hamdan ने खुद Elon Musk को Dubai की सैर कराई. इस दौरान दोनों के बीच टेक्नोलॉजी, स्पेस और भविष्य को लेकर बातचीत हुई, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में साफ नजर आई.
Read more »
700 बिलियन डॉलर की दौलत भी नहीं भर पाई पिता के दिए जख्म, Elon Musk का छलका दर्द; बोले वह इंसान नहीं...Elon Musk Father Controversy: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और Tesla के सीईओ एलन मस्क फिर से सुर्खियों में हैं. इस लेकिन वजह बिजनेस नहीं बल्कि उनका परिवार है. उन्होंने अपने पिता एरोल मस्क को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. मस्क ने कहा कि उनके पिता वह सोच-समझकर बुराई की प्लानिंग करते हैं.
Read more »
