Elon Musk Father Controversy: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और Tesla के सीईओ एलन मस्क फिर से सुर्खियों में हैं. इस लेकिन वजह बिजनेस नहीं बल्कि उनका परिवार है. उन्होंने अपने पिता एरोल मस्क को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. मस्क ने कहा कि उनके पिता वह सोच-समझकर बुराई की प्लानिंग करते हैं.
Elon Musk Father Controversy: दुनिया के सबसे अमीर और फेमस टेक बिजनेसमैन एलन मस्क एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका अपने पिता एरोल मस्क को लेकर दिया गया तीखा बयान है. मस्क ने अपने पिता को खतरनाक इंसान बताते हुए कहा है कि वह सोच-समझकर बुराई की प्लानिंग करते हैं.
उनके इस बयान ने न सिर्फ पारिवारिक रिश्तों पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं बल्कि पिता एरोल मस्क से जुड़े पुराने विवादों को भी फिर से चर्चा में ला दिया है. एलन मस्क और उनके पिता एरोल मस्क के बीच के कड़वे रिश्ते इस बयान के बाद फिर चर्चा में आ गए हैं. मस्क ने अपने एक पुराने इंटरव्यू को याद करते हुए अपने पिता को एक भयानक इंसान बताया है. पिता पर लगाए गंभीर आरोप टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार मस्क ने एक इंटरव्यू में अपने पिता एरोल मस्क के बारे में हैरान कर देने वाले खुलासे किए. इस दौरान मस्क ने कहा कि मेरे पिता बहुत ही सोच-समझकर बुराई की प्लानिंग करते हैं. उन्होंने वह सभी बुरा काम किया है जो आप सोच सकते हैं. मस्क ने कहा कि उनके पिता इतने बुरे हैं कि आप विश्वास नहीं कर पाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपने पिता को सुधारने के लिए हर संभव कोशिश की समझाया, भावनात्मक तर्क दिए लेकिन स्थिति और खराब होती चली गई. क्या है विवाद की वजह? एलन मस्क के पिता एरोल मस्क का अतीत विवादों से भरा है. दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के दौर में उनके संबंध काफी विवादों से भरे रहे. साथ ही 1998 में उन्होंने आत्मरक्षा में तीन लोगों की हत्या करने की बात भी स्वीकार की थी, लेकिन बाद में उन्हें बरी कर दिया गया था. हाल ही में एरोल मस्क ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अमेरिका का हाल भी दक्षिण अफ्रीका जैसा होगा, जो अमेरिका में गोरे लोगों के अल्पसंख्यक होने की संभावना को लेकर दिया गया था. ये भी पढ़ेंः अब आपकी जान बचाएगा Google, लॉन्च किया ऐसा फीचर जो पलक झपकते ही बुला लेगा मदद दिन रात मस्क की बढ़ती संपत्ति मस्क के जीवन में एक तरफ परिवारिक विवाद है तो वहीं दूसरी तरफ एलन मस्क की दौलत नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट द्वारा मस्क के 2018 के भारी-भरकम पे-पैकेज करीब 56 बिलियन डॉलर को बहाल करने के फैसले के बाद उनकी कुल संपत्ति 700 बिलियन डॉलर के पार पहुंच गई है. इसके साथ ही वह दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. ये भी पढे़ंः WhatsApp का बड़ा धमाका! अब कोई चुपके से नहीं पढ़ पाएगा आपकी चैट, जारी हुआ नया अपडेट
Errol Musk World's Richest Man Tesla CEO Elon Musk Net Worth Elon Musk Vs Errol Musk Elon Musk Father Controversy Tech News India World's First Trillionaire Musk Vs Errol Musk एलन मस्क एरोल मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान टेस्ला सीईओ एलन मस्क नेट वर्थ एलन मस्क के पिता टेक न्यूज हिंदी एलन मस्क का विवाद दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
89 बार फेल,कंगाल परिवार, बर्बादी में बचे थे सिर्फ 3 हफ्ते...ऐसा पलटा गेम कि आज चाहे तो खरीद ले पूरा पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका, फिर भी 2BHK है ठिकानाElon Musk Net worth: कोर्ट के एक फैसले से अगर आप धरती के सबसे अमीर शख्स बन जाए तो जरा सोचिए वो फीलिंग कैसी होगी. एलन मस्क के साथ ऐसा ही हुआ. दुनिया के पहले खरबपति, जिनके पास अथाह पैसा है, कोर्ट के एक फैसले से उनपर और पैसों की बरसात हो गई. एलन मस्क के पास इतनी दौलत है कि वो अगर रोज करोड़ों खर्च करें तो भी खजाना कभी खाली नहीं होगा.
Read more »
SpaceX CEO Elon Musk की छप्परफाड़ कमाई! $700 बिलियन की नेटवर्थ के साथ रचा इतिहास, क्या है इस तूफानी कमाई का राज?Forbes Billionaire Index के मुताबिक, Elon Musk की नेटवर्थ बढ़कर करीब 749 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही वह इतिहास में पहले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं जिनकी कुल संपत्ति 700 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है. यह उछाल तब आया जब Delaware Supreme Court ने Tesla से जुड़ा उनका 2018 का पे पैकेज दोबारा बहाल कर दिया.
Read more »
XUV 7XO के बाद Scorpio-N Facelift भी लॉन्च करने की तैयारी में महिंद्रा, देखें क्या कुछ खास मिलेगामहिंद्रा एंड महिंद्रा आगामी 5 जनवरी 2026 को भारतीय बाजार में अपनी एक्सयूवी 700 का अपडेटेड मॉडल एक्सयूवी 7एक्सओ (Mahindra XUV 7XO) लॉन्च करने जा रही है और उसके बाद साल 2026 में ही स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट (Mahindra Scorpio-N Facelift) भी लॉन्च किया जा सकता...
Read more »
रूसी हथियार भेदेगा अंतिरक्ष का किला, एलन मस्क को टक्कर देगा पुतिन का ये एंटी सेटेलाइट वेपन; यूक्रेन को कैसे पहुंचेगा नुकसान?Russia To Target Elon Musk Starlink: खुफिया जानकारी के मुताबिक रूस एलन मस्क के सेटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक को टारगेट करने के लिए एंटी सेटेलाइट वेपन बना रहा है.
Read more »
दिल्ली में कोहरे का कहर, विजिबिलिटी कम होने से IGI एयरपोर्ट पर 700 उड़ानों में देरी; 14 फ्लाइट्स रददिल्ली में खराब मौसम और कोहरे के कारण सोमवार को आईजीआई एयरपोर्ट से 14 उड़ानें रद कर दी गईं, जिनमें 6 आगमन और 8 प्रस्थान की उड़ानें थीं। लगभग 700 उड़ानें विलंबित हुईं, जिनमें 500 प्रस्थान की उड़ानें शामिल हैं। प्रस्थान की उड़ानों में औसतन आधा घंटा और आगमन में लगभग 13 मिनट की देरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा...
Read more »
Dubai के Crown Prince ने एलन मस्क को बैठाकर दौड़ाई कार, तस्वीर पर Tesla CEO ने दिया गजब का रिएक्शनइस मुलाकात को यादगार बनाते हुए Sheikh Hamdan ने खुद Elon Musk को Dubai की सैर कराई. इस दौरान दोनों के बीच टेक्नोलॉजी, स्पेस और भविष्य को लेकर बातचीत हुई, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में साफ नजर आई.
Read more »
