शत्रुघ्न सिन्हा ने की राहुल गांधी की तारीफ, कहा- मास्टर ऑफ सिचुएशन का मास्टरस्ट्रोक
पटना बीजेपी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। सोशल मीडिया पर लगातार कांग्रेस के पक्ष में लिख रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल को मास्टर ऑफ सिचुएशन बताया है। उन्होंने राहुल की न्यूनतम आय योजना की तारीफ की और कहा कि इसकी घोषणा करना 'मास्टर ऑफ सिचुएशन' राहुल गांधी का मास्टरस्ट्रोक है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा, न्यूनतम आय गारंटी योजना की घोषणा करना मास्टर ऑफ सिचुएशन राहुल गांधी का मास्टरस्ट्रोक है। इसने हमारे कुछ अहम लोगों को परेशान कर दिया है और उन्होंने तुरंत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घोषणा को छल कपट करार दे दिया।' राहुल का ऐलान बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान करते हुए कहा था कि अगर उसकी सरकार बनी तो वह देश के गरीबों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी इनकम गारंटी स्कीम लागू करेगी। इसके तहत प्रति माह 12 हजार रुपये से कम कमाने वाले परिवार को हर महीने 6 हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान किया जाएगा। पढ़ें: कांग्रेस की न्यूनतम आय योजना का देश की अर्थव्यवस्था पर क्या होगा असर कांग्रेस ने इसे न्यूनतम आय योजना का नाम दिया है और शॉर्ट फॉर्म में इसे 'न्याय' के रूप में प्रचारित कर रही है। पार्टी का कहना है कि इस योजना से उन गरीबों को न्याय मिलेगा जो पिछले पांच वर्षों से मुश्किलों से जूझ रहे हैं। एक दूसरे ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'मैं अपने सीखे-सिखाए दोस्तों/नेताओं से पूछना चाहता हूं कि जब आप कई जुमलों.
..जैसे हर किसी को 15 लाख, किसानों का कर्ज माफ और सब्सिडी, हर साल 2 करोड़ से ज्यादा नौकरियां वगैरह का ऐलान करते हैं तो क्या यह सब सही है?' 'आप करें तो रासलीला, हम करें तो...'शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा, 'आप करें तो रासलीला और बाकी करें तो कैरेक्टर डीला। जो बात एक किसी एक व्यक्ति के लिए सही है तो उसे दूसरे के लिए भी लागू होना चाहिए। लोगों ने इसका स्वागत किया है और इसके लेकर लोग उत्साहित भी हैं। जैसा कि वादा किया गया था 3 राज्यों में किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया है।' शत्रुघ्न की जगह रविशंकर प्रसाद को टिकट मिला उन्होंने एक अन्य ट्वीट पर लिखा, 'जैसा व्यवहार आप किसी के साथ करते हैं, वह भी आपके साथ वैसा ही व्यवहार करता है।' बता दें कि बीजेपी ने पटना साहिब से मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट दिया है। उनकी जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद चर्चा है कि शत्रुघ्न सिन्हा जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान कर सकते हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली आजकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार के पूर्णिया और पश्चिम बंगाल के मालदा के चचल में रैली को संबोधित करेंगे.
Read more »
बिहार में NDA ने जारी की 39 प्रत्याशियों की लिस्ट, शाहनवाज और शत्रुघ्न का टिकट कटाबिहार में एनडीए ने अपने 39 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया गया है.
Read more »
अमेठी की बजाय इस सीट से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी!2019 Lok Sabha Election: मुलाप्पल्ली रामचंद्रन का कहना है कि राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी के इस बार भी अमेठी से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे।
Read more »
राहुल गांधी पर बीजेपी का हमला- 55 लाख की प्रॉपर्टी 9 करोड़ के पार कैसे हुई– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार बीजेपी और पीएम मोदी पर आरोपों की बौछार कर रहे हैं. इसी बीच अब बीजेपी ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए उनकी संपत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बीजेपी ने राहुल गांधी से उनकी संपत्ति का हिसाब देने के लिए कहा. बीजेपी ने पूछा कि आखिर राहुल गांधी की संपत्ति इतनी तेजी से कैसे बढ़ी. बीजेपी का दावा है कि 2004 में राहुल गांधी की संपत्ति 55 लाख की थी जो 2014 में बढ़कर 9 करोड़ के पार हो गई. बीजेपी ने पूछा कि आखिर राहुल गांधी की कमाई का जरिया क्या है?-loksabha elections 2019: bjp questions on rahul gandhi assets onm
Read more »
केरल कांग्रेस की मांग, राहुल गांधी वयनाड से लड़ें लोकसभा चुनावएआईसीसी महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने बयान दिया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वयनाड सीट से चुनाव लड़ें. वयनाड सीट को कांग्रेस पार्टी का सुरक्षित गढ़ माना जाता है. हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से अभी इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
Read more »
राहुल गांधी का दक्षिण भारत से चुनाव लड़ना हमारे लिए गर्व की बात :अमेठी कांग्रेसअमेठी जिला कांग्रेस के अलग-अलग संगठनों के लोगों ने राहुल गांधी के केरल से चुनाव लड़ने पर अपनी खुशी जाहिर की है. अमेठी जिला कांग्रेस और अमेठी जिला अनुसूचित जाति मोर्चा ने बकायदा प्रेस रिलीज जारी कर इस बात का स्वागत किया कि उनके नेता राहुल गांधी अब अमेठी के साथ साथ दक्षिण भारत की एक सीट से चुनाव लड़ेंगे.
Read more »
राहुल केरल की वायनाड सीट से लड़ सकते हैं चुनावराहुल के वायनाड से चुनाव लड़ने की ख़बर पर स्मृति ने ली चुटकी. आज के अख़बारों की सुर्खियां.
Read more »
नीति आयोग के उपाध्यक्ष बोले, 'राहुल गांधी की योजना चांद को जमीन पर लाने जैसी'राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आयी तो देश के सर्वाधिक गरीब 20 प्रतिशत परिवारों को 72,000 रुपये सालाना बतौर न्यूनतम आय उपलब्ध कराई जायेगी. नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने इस योजना पर सवाल उठाए हैं.
Read more »
कैट: राहुल गांधी बिना किसी योजना के GST ख़त्म करने की कर रहे घोषणाकॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की और कहा कि वो सत्ता आने में पर जीएसटी को ख़त्म करने की बात कह रहे हैं. जबकि उनके पास किसी अन्य वैकल्पिक कर व्यवस्था का कोई ब्लू प्रिंट नहीं है. व्यापारियों के कंधे पर बन्दूक रख कर अपना राजनीतिक निशाना साधने की इस कोशिश का खंडेलवाल ने कड़ा विरोध किया और चेताया कि गांधी, व्यापारियों का कंधा इस्तेमाल कर कोई राजनीति ना करे, अन्यथा आगामी चुनावों में कांग्रेस को व्यापारी करारा जवाब देंगे.
Read more »
