वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला टीम को एक और बड़ा ईनाम, BCCI जल्दी करेगा ऐलान, हरमनप्रीत, स्मृति सबको इंतजार है

Indian Women Team News

वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला टीम को एक और बड़ा ईनाम, BCCI जल्दी करेगा ऐलान, हरमनप्रीत, स्मृति सबको इंतजार है
World Cup WinOne More Big Step By BcciHarmanpreet Kaur
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 51%

विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम को निकट भविष्य में अपना पहला विदेशी स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच मिलने की पूरी संभावना है. बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश पुरुष टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच नाथन कीली भारतीय बोर्ड के साथ बातचीत कर रहे हैं और संभावना है कि वह सीओई में शामिल हो सकते हैं.

नई दिल्ली. विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम को निकट भविष्य में अपना पहला विदेशी स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच मिलने की पूरी संभावना है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही बेंगलुरु स्थित COE स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग विभाग में कई भर्तियां की हैं.

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश पुरुष टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच नाथन कीली भारतीय बोर्ड के साथ बातचीत कर रहे हैं और संभावना है कि वह सीओई में शामिल हो सकते हैं. अब तक सीओई से जुड़े व्यक्ति को ही महिला क्रिकेट टीम का स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच नियुक्त किया जाता रहा है, लेकिन अगर कीली इसमें शामिल होते हैं तो वह पहले विदेशी कोच हो सकते हैं. भारतीय पुरुष टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच एड्रियन ली रॉ हैं. भारतीय टीम के साथ उनका यह दूसरा कार्यकाल है. वर्ल्ड चैंपियन टीम को एक और सुविधा भारतीय महिला टीम की वर्तमान स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच एआई हर्षा ने विश्व कप में खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी लेकिन पता चला है कि बीसीसीआई उनको कोई और कार्य देना चाहता है. नाथन कीली बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम के कोच हैं, जिनके पास ऑस्ट्रेलियन स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग एसोसिएशन लेवल 2 प्रमाणन है और पेशेवर क्रिकेट व रग्बी लीग का अनुभव है. उनका काम खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए उनके शरीर को कंडीशन करना, चोटों को रोकना, और सहनशक्ति, गति और शक्ति जैसी शारीरिक क्षमताओं को बढ़ाना है. कीली 2018 से 2021 तक क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स के फिजिकल परफॉर्मेंस कोच रहे और इसके अलावा कई अन्य टीमों के साथ भी काम कर चुके हैं. स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच का काम क्या है? स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच मुख्य रूप से एथलीटों के साथ काम करते हैं, तथा उन्हें प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए तैयार होने के दौरान उनकी शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. इस प्रकार का प्रशिक्षण एथलीटों के लिए बेहद फायदेमंद है क्योंकि यह उनकी शारीरिक सहनशक्ति और समग्र शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है. आईपीएल में ले रॉक्स का योगदान भी उल्लेखनीय रहा है जिसकी वजह से उनको इस साल दोबारा टीम के सात. जोड़ा गया. वह जनवरी 2008 से दिसंबर 2019 तक कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े रहे. इस दौरान टीम ने गौतम गंभीर की कप्तानी में 2012 और 2014 में खिताब जीते. पंजाब किंग्स के साथ उन्होंने 2018 से लेकर 2024 तक काम किया. केप टाउन से ताल्लुक रखने वाले ले रॉक्स को खेल विज्ञान के क्षेत्र में उच्च दर्जा प्राप्त है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम के साथ भी जून 2003 से अगस्त 2007 तक कार्य किया और फिर 2018 से 2024 के बीच क्रिकेट साउथ अफ्रीका में प्रमुख भूमिका निभाई.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

World Cup Win One More Big Step By Bcci Harmanpreet Kaur Smriti Mandhana

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Asia Cup Trophy: एशिया कप ट्रॉफी को लेकर BCCI सचिव का आया बड़ा बयान, मोहसिन नकवी से जल्द सुलझ सकता है मामलाAsia Cup Trophy: एशिया कप ट्रॉफी को लेकर BCCI सचिव का आया बड़ा बयान, मोहसिन नकवी से जल्द सुलझ सकता है मामलाAsia Cup Trophy: दुबई में हाल में आईसीसी मीटिंग हुई. इस मीटिंग के लिए बीसीसीआई (BCCI) सचिव देवजीत सैकिया भी दुबई पहुंचे हुए थे. इस दौरान देवजीत सैकिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चीफ मोहसिन नकवी से मुलाकात की. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »

नकवी से हुई बात.. भारत कब आएगी एशिया कप ट्रॉफी, मीटिंग में क्या-क्या हुआ? BCCI सचिव ने सब बतायानकवी से हुई बात.. भारत कब आएगी एशिया कप ट्रॉफी, मीटिंग में क्या-क्या हुआ? BCCI सचिव ने सब बतायाबीसीसीआई (BCCI) सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि एशिया कप ट्रॉफी को लेकर जो विवाद चल रहा है, उसे सुलझाने के लिए बीसीसीआई और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी, दोनों सहमत हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इस मुद्दे पर दोनों के बीच एक शांतिपूर्ण बातचीत हुई है.
Read more »

पिघल रहा है मोहसिन नकवी... जल्द भारत आएगी एशिया कप की ट्रॉफी, BCCI ने बनाया सॉलिड प्लानपिघल रहा है मोहसिन नकवी... जल्द भारत आएगी एशिया कप की ट्रॉफी, BCCI ने बनाया सॉलिड प्लानएशिया कप की ट्रॉफी को लेकर बीसीसीआई और पीसीबी के बीच विवाद चल रहा है। हालांकि अब ऐसी खबरें हैं कि ये विवाद जल्द ही ठीक हो सकता है।
Read more »

शतक पर शतक... भारत के इस बल्लेबाज ने सेलेक्टर्स को दिखाया आईना, BCCI ने काट दिया था पत्ताशतक पर शतक... भारत के इस बल्लेबाज ने सेलेक्टर्स को दिखाया आईना, BCCI ने काट दिया था पत्ताभारत का एक धाकड़ बल्लेबाज शतक पर शतक जड़कर टीम इंडिया के सेलेक्टर्स को आईना दिखा रहा है. ये क्रिकेटर कभी टीम इंडिया की ढाल माना जाता था, जिसे भेदना विरोधी टीम के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होता था, लेकिन कोच गौतम गंभीर के युग में इस क्रिकेटर का टेस्ट करियर लगभग खत्म माना जा रहा है.
Read more »

असंभव को किया संभव... इस साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने भारतीय गेंदबाजों को खूब रुलाया, रिकॉर्ड चेज में किया सबसे बड़ा अजूबाअसंभव को किया संभव... इस साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने भारतीय गेंदबाजों को खूब रुलाया, रिकॉर्ड चेज में किया सबसे बड़ा अजूबासाउथ अफ्रीका A के खिलाफ BCCI के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ग्राउंड, बेंगलुरु में खेले गए दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया A टीम को हार का सामना करना पड़ा है. साउथ अफ्रीका A को जीत के लिए 417 रन का टारगेट मिला था, जो उसने 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका A ने असंभव को भी संभव कर दिखाया.
Read more »

शमी को लेकर BCCI ने किया नया खुलासा, इंग्लैंड दौरे पर जाने से किया था इंकार, कौन सच्चा कौन झूठा?शमी को लेकर BCCI ने किया नया खुलासा, इंग्लैंड दौरे पर जाने से किया था इंकार, कौन सच्चा कौन झूठा?shami vs bcci शमी राष्ट्रीय चयनकर्ताओं से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं और उन्होंने खुलकर कहा है कि चयनकर्ताओं ने उनसे कोई बातचीत नहीं की है. हलांकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सूत्र हालांकि ऐसा नहीं मानते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 19:49:45