शतक पर शतक... भारत के इस बल्लेबाज ने सेलेक्टर्स को दिखाया आईना, BCCI ने काट दिया था पत्ता

Hanuma Vihari News

शतक पर शतक... भारत के इस बल्लेबाज ने सेलेक्टर्स को दिखाया आईना, BCCI ने काट दिया था पत्ता
Hanuma Vihari Smashed 156 Runs On 216 BallsTripura Vs AssamRanji Trophy Elite Group C Match
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 63%

भारत का एक धाकड़ बल्लेबाज शतक पर शतक जड़कर टीम इंडिया के सेलेक्टर्स को आईना दिखा रहा है. ये क्रिकेटर कभी टीम इंडिया की ढाल माना जाता था, जिसे भेदना विरोधी टीम के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होता था, लेकिन कोच गौतम गंभीर के युग में इस क्रिकेटर का टेस्ट करियर लगभग खत्म माना जा रहा है.

भारत का एक धाकड़ बल्लेबाज शतक पर शतक जड़कर टीम इंडिया के सेलेक्टर्स को आईना दिखा रहा है. ये क्रिकेटर कभी टीम इंडिया की ढाल माना जाता था, जिसे भेदना विरोधी टीम के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होता था, लेकिन कोच गौतम गंभीर के युग में इस क्रिकेटर का टेस्ट करियर लगभग खत्म माना जा रहा है.

भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज हनुमा विहारी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में त्रिपुरा के लिए लगातार शतक जड़े. अगरतला में हनुमा विहारी ने त्रिपुरा टीम की तरफ से खेलते हुए असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के मैच में 216 गेंदों पर 156 रनों की पारी खेली. लगातार दो रणजी ट्रॉफी के मैचों में शतक इससे पहले बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के अपने पिछले मैच में भी हनुमा विहारी ने पहली पारी में शतक जड़ते हुए 141 रन बनाए थे. हनुमा विहारी ने लगातार दो रणजी ट्रॉफी के मैचों में शतक जड़कर सनसनी मचा दी है. असम के खिलाफ हनुमा विहारी ने 216 गेंदों में 17 चौकों और एक छक्के की मदद से 156 रनों की पारी खेली. असम के खिलाफ त्रिपुरा की टीम ने अपनी पहली पारी 602-7 के स्कोर पर घोषित कर दी. 32 साल के हनुमा विहारी ने भारत के लिए 16 टेस्ट मैचों में 33.56 की औसत से 839 रन बनाए हैं. हनुमा विहारी ने टेस्ट क्रिकेट में एक शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में हनुमा विहारी ने पांच विकेट झटके हैं. कभी सिडनी में भारत के लिए बचाया था टेस्ट मैच हनुमा विहारी एक ऑलराउंडर हैं और वह जरूरत पड़ने पर ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं. हनुमा विहारी ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेला था. इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में हनुमा विहारी पहली पारी में 20 रन और दूसरी पारी में सिर्फ 11 रन बनाने में ही कामयाब रहे थे. बता दें कि हनुमा विहारी ने जनवरी 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच में घायल होने के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए. सिडनी टेस्ट में कंगारू टीम मुकाबला जीतने की कगार पर थी, लेकिन हनुमा विहारी दीवार की तरह खड़े रहे और अंगद की तरह पैर क्रीज पर जमाए रखा. पैर में पट्टी बांधकर देश के लिए बल्लेबाजी जारी रखी हनुमा विहारी ने सिडनी टेस्ट में 161 गेंदो में नाबाद 23 रनों की पारी खेलकर मुकाबला ड्रॉ कराया था. इस टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के कारण ही भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2020-21 में टेस्ट सीरीज जीतने का दरवाजा खुला था. भारत ने तब ब्रिस्बेन टेस्ट में जीत दर्ज करते हुए ऑस्ट्रेलिया में लगातार दूसरी बार टेस्ट सीरीज जीतने का कमाल किया था. टीम इंडिया की इस सीरीज जीत में हनुमा विहारी का बड़ा योगदान था, जिसे अब भुला दिया गया है. हनुमा विहारी ने तब एक वेबसाइट पर दिए गए इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने पेन किलर इंजेक्शन लेने के बाद पैर में पट्टी बांधकर देश के लिए बल्लेबाजी जारी रखी. हनुमा विहारी ने कहा, मुझे अपनी टीम के लिए खड़े रहना था. मैंने सोच लिया था कि मुझे हर हाल में करीब तीन घंटे बल्लेबाजी करनी है’.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Hanuma Vihari Smashed 156 Runs On 216 Balls Tripura Vs Assam Ranji Trophy Elite Group C Match Hanuma Vihari Century

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

BCCI ने एशिया कप 2025 की ट्रॉफी विवाद ICC में उठायाBCCI ने एशिया कप 2025 की ट्रॉफी विवाद ICC में उठायाभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को लेकर चल रहे विवाद को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के समक्ष उठाया। दुबई में ICC बोर्ड की बैठक में भारत और पाकिस्तान के बीच ट्रॉफी वितरण विवाद पर चर्चा हुई। ICC ने समाधान के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है। साथ ही 2029 महिला वनडे विश्व कप में 10 टीमें खेलेंगी।
Read more »

Asia Cup Trophy: ICC मीटिंग में उठाया एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा, BCCI ने बताई मोहसिन नकवी की हरकतAsia Cup Trophy: ICC मीटिंग में उठाया एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा, BCCI ने बताई मोहसिन नकवी की हरकतICC Meeting on Asia Cup Trophy: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी मीटिंग में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया मोहसिन नकवी की हरकत बताई. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »

जन्मदिन पर तिलक वर्मा को टीम से बाहर, जानिए उनकी संपत्तिजन्मदिन पर तिलक वर्मा को टीम से बाहर, जानिए उनकी संपत्तिभारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा आज अपना 23वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी IPL सैलरी, BCCI अनुबंध, कारों और संपत्ति का विवरण यहां देखें। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वें टी20I मैच में तिलक वर्मा को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली, उनकी जगह रिंकू सिंह को शामिल किया गया। तिलक वर्मा BCCI के C ग्रेड के खिलाड़ी हैं और उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपये मिलते हैं।
Read more »

Asia Cup Trophy: एशिया कप ट्रॉफी को लेकर BCCI सचिव का आया बड़ा बयान, मोहसिन नकवी से जल्द सुलझ सकता है मामलाAsia Cup Trophy: एशिया कप ट्रॉफी को लेकर BCCI सचिव का आया बड़ा बयान, मोहसिन नकवी से जल्द सुलझ सकता है मामलाAsia Cup Trophy: दुबई में हाल में आईसीसी मीटिंग हुई. इस मीटिंग के लिए बीसीसीआई (BCCI) सचिव देवजीत सैकिया भी दुबई पहुंचे हुए थे. इस दौरान देवजीत सैकिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चीफ मोहसिन नकवी से मुलाकात की. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »

नकवी से हुई बात.. भारत कब आएगी एशिया कप ट्रॉफी, मीटिंग में क्या-क्या हुआ? BCCI सचिव ने सब बतायानकवी से हुई बात.. भारत कब आएगी एशिया कप ट्रॉफी, मीटिंग में क्या-क्या हुआ? BCCI सचिव ने सब बतायाबीसीसीआई (BCCI) सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि एशिया कप ट्रॉफी को लेकर जो विवाद चल रहा है, उसे सुलझाने के लिए बीसीसीआई और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी, दोनों सहमत हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इस मुद्दे पर दोनों के बीच एक शांतिपूर्ण बातचीत हुई है.
Read more »

पिघल रहा है मोहसिन नकवी... जल्द भारत आएगी एशिया कप की ट्रॉफी, BCCI ने बनाया सॉलिड प्लानपिघल रहा है मोहसिन नकवी... जल्द भारत आएगी एशिया कप की ट्रॉफी, BCCI ने बनाया सॉलिड प्लानएशिया कप की ट्रॉफी को लेकर बीसीसीआई और पीसीबी के बीच विवाद चल रहा है। हालांकि अब ऐसी खबरें हैं कि ये विवाद जल्द ही ठीक हो सकता है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:57:33