ICC Meeting on Asia Cup Trophy: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी मीटिंग में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया मोहसिन नकवी की हरकत बताई. क्रिकेट | खेल समाचार
"ICC Meeting on Asia Cup Trophy : भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से अब एशिया कप 2025 की ट्रॉफी का मुद्दा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग में उठाया जा चुका है. खबर के अनुसार बीते शुक्रवार यानि 7 नवंबर को दुबई स्थित आईसीसी ऑफिस में सभी बोर्ड मेम्बर शामिल हुए.
बीसीसीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया मोहसिन नकवी की हरकत बताई. जिसके बाद इस मामले का हल निकालने के लिए एक समिति का गठन किया गया है, ताकि भारत को ट्रॉफी जल्द ही मिल सके. Advertisment आईसीसी मीटिंग में उठा मुद्दा बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने अक्टूबर में ही साफ कर दिया था कि वह नवंबर में आईसीसी मीटिंग के दौरान एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठाने वाले हैं. ऐसे में उन्होंने 7 नवंबर को आईसीसी के सभी सदस्यों के आगे मोहसिन नकवी की ओर से ट्रॉफी लेकर भाग जाने की करतूत बताई. इस पर सभी बोर्ड मेम्बर का कहना है कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही क्रिकेट जगत के लिए महत्वपूर्ण हैं, ऐसे में दोनों बोर्ड को मैत्रीपूर्ण तरीके से इस मामले का समाधान निकालना चाहिए. समिति का किया जाएगा गठन आईसीसी मीटिंग में एशिया कप ट्रॉफी विवाद को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसके तहत एक समिति का गठन किया जाएगा. इस बैठक में अंतिम फैसला नहीं लिया गया, क्योंकि आईसीसी ने खास तौर से यह मीटिंग सिर्फ एशिया कप ट्रॉफी मुद्दे को लेकर नहीं रखी थी. इसीलिए थोड़ी देर चर्चा के बाद इस मामले को बंद कर दिया गया. अब देखना दिलचस्प होगा कि समिति का गठन होने के बाद फैसला किसके पक्ष में आता है. जिद्द पर अड़े मोहसिन नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी एशिया कप 2025 के फाइनल की रात ट्रॉफी अपने साथ ले गए थे. क्योंकि टीम इंडिया ने उनके हाथ से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. एसीसी की मीटिंग में बीसीसीआई ने जब यह मुद्दा उठाया तो नकवी का कहना था कि वह अपने हाथ से ही ट्रॉफी देंगे. अगर भारत को ट्रॉफी चाहिए तो बीसीसीआई का कोई अधिकारी या टीम इंडिया का कोई सदस्य आए और एसीसी के ऑफिस से ट्रॉफी ले जाए. यह भी पढ़ें - IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ 6 ओवर में भारत ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, दिया इतने रनों का लक्ष्य यह भी पढ़ें - IND vs AUS: ब्रिस्बेन में अच्छा नहीं है भारत का रिकॉर्ड, जहां खेला जाएगा पांचवां टी20 मैच यह भी पढ़ें - Richa Ghosh Grand Welcome: सिलीगुड़ी में ऋचा घोष का हुआ भव्य स्वागत, उमड़ी भीड़ ने ऐसे किया चैंपियन को सलाम, देखें वीडियो"
PCB Chairman Mohsin Naqvi Mohsin Naqvi ICC Meeting Dubai ICC Meeting Asia Cup 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20 World Cup: अहमदाबाद में होगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल, ICC जल्द जारी कर सकता है पूरा शेड्यूलआईसीसी अगले हफ्ते फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी करेगा। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। श्रीलंका पाकिस्तान के लिए एक न्यूट्रल वेन्यू तटस्थ स्थल के रूप में कार्य करेगा, जो भारत के साथ हुए समझौते का हिस्सा...
Read more »
पाकिस्तानी मोहसिन नकवी की आएगी शामत, BCCI ने चल दिया अपना पासा, अब ICC लेकर रहेगा एक्शन!एशिया कप 2025 जीतने के छह हफ्ते बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम को ट्रॉफी नहीं मिली है. बीसीसीआई आईसीसी बैठक में मोहसिन नकवी के व्यवहार और ट्रॉफी विवाद उठाएगा. बोर्ड ने नकवी के एशिया कप के दौरान के व्यवहार और पाकिस्तान के गृह मंत्री के रूप में उनकी दोहरी भूमिका पर सवाल उठाने वाला है, जो कथित तौर पर आईसीसी के शासन नियमों का उल्लंघन करता है.
Read more »
ICC Women World Cup 2029: आईसीसी का बड़ा फैसला, महिला वनडे विश्व कप में 8 की बजाय 10 टीमें खेलेंगीWomen ODI World Cup 2029: आईसीसी ने 2029 से शुरू होने वाले महिला एकदिवसीय विश्व कप में टीमों की संख्या आठ से बढ़ाकर दस करने को मंजूरी दे दी है. जिसका उद्देश्य महिला क्रिकेट में उभरते देशों के लिए वैश्विक भागीदारी, प्रतिस्पर्धा और अवसरों को बढ़ावा देना है.
Read more »
महिला वनडे वर्ल्ड कप में अब 10 टीमें खेलेंगी: ICC बोर्ड ने संख्या बढ़ाई; मिताली राज को विमेंस कमेटी में जगह ...icc board meeting updates ICC womens odi world cup 2029 team mithali raj harmanpreet kaur smriti mandhanajemimah rodriguesमहिलाओं के वनडे वर्ल्ड कप में अब 8 की बजाए 10 टीमें हिस्सा लेंगी। ICC बोर्ड ने शुक्रवार को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों की संख्या बढ़ा दी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि यह फैसला भारत में...
Read more »
BCCI ने एशिया कप 2025 की ट्रॉफी विवाद ICC में उठायाभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को लेकर चल रहे विवाद को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के समक्ष उठाया। दुबई में ICC बोर्ड की बैठक में भारत और पाकिस्तान के बीच ट्रॉफी वितरण विवाद पर चर्चा हुई। ICC ने समाधान के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है। साथ ही 2029 महिला वनडे विश्व कप में 10 टीमें खेलेंगी।
Read more »
ICC का ऐतिहासिक फैसला: 2029 महिला वनडे वर्ल्ड कप में 10 टीमें लेंगी हिस्साअंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। 2025 विश्व कप की सफलता के बाद, ICC ने घोषणा की है कि 2029 महिला वनडे विश्व कप में 8 की बजाय 10 टीमें भाग लेंगी। यह निर्णय दुबई में हुई ICC बोर्ड की बैठक में लिया गया। इस फैसले का उद्देश्य महिला क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर और अधिक विस्तारित करना है। 2025 वर्ल्ड कप में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार खिताब जीता था। टूर्नामेंट में दर्शकों की संख्या भी रिकॉर्ड तोड़ रही है, जिससे महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद मिलेगी।
Read more »
