बॉलीवुड के मशहूर और संजीदा अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने आज अपनी दिवंगत माता की आत्मा की शांति के लिए मोक्षदायिनी नगरी वाराणसी में अस्थि विसर्जन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। गंगा तट पर हुए इस भावनात्मक क्षण में अभिनेता पूरी श्रद्धा और संवेदना के साथ
नाव पर बैठकर मणिकर्णिका के सामने किया पूजन, बोले- मां ने संस्कारों और करुणा का पाठ पढ़ायाबॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी काशी पहुंचे। यहां आज उन्होंने अपनी दिवंगत मां की आत्मा की शांति के लिए मां गंगा में अस्थि विसर्जन और धार्मिक अनुष्ठान किए। गंगा तट पर हुए इस भावनात्मक क्षण में अभिनेता पूरी श्रद्धा और संवेदना के साथ अपनी मां कोसुबह पंकज त्रिपाठी वाराणसी के प्रसिद्ध अस्सी घाट पहुंचे। उन्होंने वहां उपस्थित पुजारियों और परिजनों के साथ पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार गंगा पूजन किया। इसके बाद वे नाव द्वारा गंगा की मध्य धारा में गए और अपनी माता की अस्थियों का विसर्जन किया। इस दौरान उनकी आंखों में मां की याद से भरे आंसू झलक रहे थे, परंतु चेहरे पर गहरी आध्यात्मिक शांति और आभार की झलक भी स्पष्ट दिखाई दी। इसके बाद अभिनेता ने नाव पर बैठकर साइबेरियन पक्षियों को दाना खिलाया।पंकज त्रिपाठी ने अस्सी घाट पहुंचकर किया पूजन।अस्थि विसर्जन के बाद पंकज त्रिपाठी ने स्वामी ओमा दी अक के सानिध्य में अस्सी घाट स्थित एक आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने ब्राह्मणों को भोजन, वस्त्र और दक्षिणा का दान कर धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण किया। उन्होंने कहा कि मां ने हमेशा संस्कारों और करुणा का पाठ पढ़ाया। आज उनके आशीर्वाद से ही मैं इस धरती पर कुछ कर पा रहा हूं। उनके जाने के बाद ये कर्म ही मेरी सच्ची श्रद्धांजलि है।”पंकज त्रिपाठी ने कहा- जीवन और मृत्यु दोनों ही ईश्वर की देन हैं, और माता-पिता का जाना हर इंसान के लिए एक गहरा आघात होता है। उन्होंने आगे कहा काशी में आकर मां की आत्मा के लिए प्रार्थना करते हुए मुझे लगा कि गंगा के हर प्रवाह में एक दिव्य सुकून है। यही सुकून शायद हर आत्मा को मुक्ति की ओर ले जाता है।बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का 2 नवंबर को बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया था। वह 89 साल की थीं और कुछ समय से बीमार चल रही थीं।परिवार के अनुसार, उन्होंने घर पर अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी अपनी मां के अंतिम समय में उनके पास ही मौजूद थे। उनका अंतिम संस्कार 3 नवबंर को बेलसंड में परिवार के सदस्यों और करीबी रिश्तेदारों की उपस्थिति में किया गया। इससे पहले पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन साल 2023 में हुआ था। 99 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली थी।पंकज के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जुलाई के महीने में फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आए थे। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान और अनुपम खेर भी थे। वहीं, पंकज त्रिपाठी जल्द 'मिर्जापुर: द मूवी' में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म के बनारस शेड्यूल की शूटिंग पूरी हुई। बनारस में शूटिंग का शेड्यूल दो सप्ताह तक चला। बता दें कि पंकज त्रिपाठी को वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से घर-घर में पहचान मिली थी। इसके अलावा उन्होंने ‘स्त्री’, ‘लुका छिपी’, ‘मिमी’, ‘मसान’, ‘न्यूटन’, ‘गुंजन सक्सेना’ और ‘ओएमजी 2’ जैसी फिल्मों में काम किया है।एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां का निधन:89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; परिवार ने प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का शुक्रवार को बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। वह 89 साल की थीं और कुछ समय से बीमार चल रही थीं।शीतलहर की चपेट में सरगुजा संभाग.
..मैनपाट में न्यूनतम तापमान 5°Cपचमढ़ी से ज्यादा नर्मदापुरम ठंडासीकर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पहुंचा, शीतलहर का अलर्ट
