Seemanchal 24 Seats Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान सीमांचल क्षेत्र के 4 जिलों की 24 सीटों पर भी होने जा रहा है. इस फेज की वोट बिहार की सत्ता का भविष्य तय करेगा. कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया और अररिया के इन इलाकों में 40 से 70% तक मुस्लिम वोटर हैं.
Bihar Second Phase Voting : बिहार चुनाव 2025 में दूसरे फेज यानी अंतिम चरण की 122 सीटों पर कल वोटिंग होने वाली है. इस चरण में सबसे निर्णायक और जटिल मुकाबला सीमांचल की 24 सीटों पर देखा जा रहा है. कटिहार की 7 सीटें, पूर्णिया की 7 सीटें, अररिया की 6 सीटें और किशनगंज की 4 सीटों पर महाबंधन के साथ-साथ एनडीए की भी नजर है.
यह इलाका बांग्लादेश और नेपाल से सटा होने के कारण राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील है. इस क्षेत्र की 47% आबादी मुस्लिम है, जिसमें कई सीटों पर मुस्लिम वोटरों की संख्या 70% तक पहुंच जाती है. ऐसे में इस बार ऊंट किस करवट बैठेगा, यह पूरी तरह से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की रणनीति और प्रभाव पर निर्भर करता है. सीमांचल की ये 24 सीटें पारंपरिक रूप से आरजेडी-कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन के लिए एक मजबूत गढ़ रही हैं, क्योंकि उनका आधार मुस्लिम-यादव समीकरण पर टिका है. लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में ओवैसी की एआईएमआईएम ने यहां 5 सीटें जीतकर महागठबंधन के समीकरण को ध्वस्त कर दिया था. इस बार भी एआईएमआईएम 15 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसका पूरा दमखम दिखाई दे रहा है. ओवैसी के हाथ में आएगी सत्ता की चाबी? ओवैसी की पार्टी इस बार भी सीधे तौर पर मुस्लिम वोटों में बंटवारा कर रही है. इससे महागठबंधन के उम्मीदवारों को नुकसान होता नजर आ रहा है. खासकर किशनगंज, जोकीहाट, अमौर और बायसी जैसी सीटों पर. मुस्लिम वोट बंटने से एनडीए के बहुसंख्यक वोट एकजुट होकर जीत दिला सकते हैं, भले ही उनका वोट शेयर कम ही क्यों न हो. जमीन पर सुरजापुरी और शेरशाहवादी मुसलमानों के बीच स्थानीय रुझान अलग-अलग हैं, जिससे वोट एकजुट नहीं हो पा रहा है. एनडीए इस आंतरिक मतभेद को ‘लोकल बनाम बाहरी’ जैसे मुद्दों से और तेज कर रहा है. योगी-मोदी और शाह की जोड़ी का दिखेगा जलवा सीमांचल की 24 सीटों पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रचार, गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी का घुसपैठिया पर दिया बयान काफी चर्चा में है. ऐसे में नेताओं के भाषणों से ध्रुवीकरण की संभावना इस बार भी बढ़ गई है. ध्रुवीकरण होने से सीधे तौर पर एनडीए को लाभ मिलता है और महागठबंधन के उम्मीदवार कमजोर पड़ते हैं. क्या कहते हैं जानकार? राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो सीमांचल की 24 सीटों का परिणाम बिहार की सत्ता के लिए बहुत अहम है. 2020 में एआईएमआईएम को छोड़कर महागठबंधन ने इन 24 सीटों में से 12 सीटें जीती थीं. आरजेडी को पता है कि सत्ता तक पहुंचने के लिए उसे अपने इस गढ़ में कम से कम 18-20 सीटें जीतनी होंगी. इसलिए तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने यहां अंतिम समय में पूरी ताकत झोंक दी. वहीं, एनडीए का लक्ष्य यहां जीतना कम और महागठबंधन को नुकसान पहुंचाना ज्यादा है. पिछले चुनाव में एनडीए को सिर्फ 6 सीटें मिली थीं. इस बार भाजपा को उम्मीद है कि ओवैसी और ध्रुवीकरण के चलते उनकी संख्या 10 के पार जा सकती है. 2020 में जीती गई 5 सीटों में से 4 विधायकों के आरजेडी में शामिल होने के बावजूद ओवैसी ने हार नहीं मानी है. वह मुस्लिम युवाओं की उस नाराजगी को भुनाना चाहते हैं, जो कांग्रेस और आरजेडी पर सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाती है.
AIMIM Vote Divider Muslim Voter Polarization Mahagathbandhan Fear Second Phase Decider NDA Opportunistic Gains Kishanganj Purnia Factor Owaisi Ka Dangal Seemanchal Ka Gadh Muslim Voto Ka Batwara Jokihat Ka Muqabla RJD Ke Liye Khatra Satta Ka Faisla Chunav Ka Akhiri Charan Bihar Election 2025 बिहार चुनाव 2025 Bihar Second Phase Voting बिहार दूसरे चरण की वोटिंग Seemanchal Seats सीमांचल सीटें AIMIM Strategy एआईएमआईएम रणनीति
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Pune Land Row: Why Parth Pawar Isn’t Named In FIR; What CM Fadnavis Said Amid Political UproarThe 40-acre land, reportedly worth Rs 1,800 crore, was allegedly undervalued and sold for Rs 300 crore, sparking a controversy that has gripped the state’s political circles.
Read more »
कौन सा पौधा दे उम्र को मात और जवानी लौटाए? आयुष चिकित्सक से जानिएफिर से जवान..... 70 की उम्र में भी दिखें 16 साल के युवा, जानिए इस पौधे के चमत्कारी सेवन का राज़
Read more »
40 की उम्र मे दूसरी शादी करेगी एक्ट्रेस, मिला 'राजकुमार', तलाक के 4 साल बाद बसाएगी घर?40 साल की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी इन दिनों अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में हैं.
Read more »
₹55,000 में 70 Kmpl का माइलेज, इस मोटरसाइकल की खासियत जान मुंह से निकलेगा 'वाह'...ज्यादातर मिडिल क्लास लोग बढ़िया माइलेज वाली बाइक्स खरीदना पसंद करते हैं, ताकि रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरी हो सकें और खर्च भी ज्यादा न हो। आज हम आपको एक ऐसी ही मोटरसाइकल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत मात्र 55,000 रुपये है और यह बाइक 70 Kmpl का माइलेज देती है। आइए जानते हैं इस मोटरसाइकल के बारे में...
Read more »
सिंपल कपाड़िया: जब जीजा राजेश खन्ना के साथ परदे पर रोमांस कर छा गई थीं70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री सिंपल कपाड़िया, जिन्होंने राजेश खन्ना के साथ फिल्मों में काम किया था, उनकी जिंदगी और करियर के बारे में पूरी जानकारी।
Read more »
இரக்கமே இல்லையா! 40 வயது பெண்ணுக்கு 14 வயது சிறுவனால் நேர்ந்த கொடுமை..40 Year Old Woman Dies : 14 வயது சிறுவனால் பாலியல் வன்கொடுமைக்கு ஆளக்கப்பட்ட 40 வயது பெண் உயரிழந்துள்ள சம்பவம் அதிர்ச்சியை ஏற்படுத்தியுள்ளது.
Read more »
