बीजेपी शामिल हुए टॉम वडक्कन ने कहा कि सेना को लेकर कांग्रेस के रुख से बेहद दुखी हूं.
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टॉम वडक्कन गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बीजेपी में आने पर उनका स्वागत किया.
टॉम वडक्कन केरल के त्रिशूर जिले से आते हैं. टॉम वडक्कन काफी लंबे से कांग्रेस में रहे हैं, वह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सहायक रहे हैं. वडक्कन लंबे समय तक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे हैं. राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद भी वह उनके करीबी माने जाते हैं. बीजेपी में शामिल होने के बाद टॉम वडक्कन ने कहा, 'कांग्रेस में वंशवाद की राजनीति हावी है. पुलवामा हमले के बाद कांग्रेस के रुख से मैं काफी दुखी हूं. कांग्रेस पुलवामा हमले पर राजनीति कर रही है. मैं भारी मन से कांग्रेस को छोड़ रहा हूं.'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांग्रेस ने मजबूत कैंडिडेट उतारकर मुकाबला बनाया त्रिकोणीय, गठबंधन की बढ़ी मुश्किलें!_Lok Sabha election Congress fields strong candidate to make contest triangular in uttar pradesh UPAT– News18 Hindiलोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को यूपी से 11 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया हैं. इन 11 प्रत्याशी में से अधिकतर वही हैं जो 2009 और 2014 में चुनाव लड़ चुके हैं. कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में मजबूत कैंडिडेट उतारकर गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जिसका फायदा बीजेपी को मिल सकता है. इन 11 सीटों में से गठबंधन की तरफ से सपा को चार और बसपा को पांच सीटें मिली हैं. Lok Sabha election Congress fields strong candidate to make contest triangular in uttar pradesh UPAT
Read more »
कांग्रेस कैंडिडेट:कोई पैसे लेने पर सदन से निष्कासित, किसी ने कहा-मोदी को काट डालूंगाLok Sabha Election 2019: कांग्रेस ने 15 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। लेकिन, इसमें वो नाम भी शामिल हैं जिनका नाता विवादों से रहा है।
Read more »
'राज्यों से बगैर चर्चा के ही अडानी को सौंप दिए गए देश के 6 एयरपोर्ट'मंत्रालय ने पिछली बैठकों में राज्यसभा की समिति को बताया कि एयरपोर्ट अडानी समूह की कंपनी को सौंपे जाने को लेकर राज्यों से बातचीत नहीं हुई थी। 11 जनवरी, 2019 के उसके जवाब के मुताबिक, 'प्रक्रिया के अनुसार, एएआई के एयरपोर्ट पीपीपी मोड के जरिए पट्टे पर किसी को देने को लिए जनता से या फिर राज्यों से चर्चा करना जरूरी होता है।'
Read more »
माओवादियों से संबंध के आरोप में गिरफ़्तार वकील सुधा भारद्वाज को मिला हार्वर्ड से सम्मानभीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ़्तारी के सात महीने बाद सुधा भारद्वाज को हार्वर्ड लॉ स्कूल की एक पोर्ट्रेट एक्ज़िबिट में जगह मिली है. कॉलेज द्वारा यह सम्मान दुनिया भर से क़ानून के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाली महिलाओं को दिया जाता है.
Read more »
एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने से नाराज कांग्रेस प्रवक्ता ने दिया पार्टी से इस्तीफाभारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने से नाराज बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता विनोद शर्मा ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा, 'मैंने इस बाबत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कई बात खत लिखकर आगाह किया, लेकिन पार्टी का स्टैंड नहीं बदला. लिहाजा मैं दुखी मन से पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं.'
Read more »
लोकसभा चुनाव: बंगाल में दिलचस्प मुकाबला, ममता-BJP के खिलाफ कांग्रेस-लेफ्ट का गठबंधनकांग्रेस और लेफ्ट ने बातचीत के दौरान तय किया कि कांग्रेस रायगंज और मुर्शिदाबाद पर अपने कैंडिडेट नहीं उतारेगी. दरअसल इन दोनों सीटों को लेकर ही पेंच फंसा था. अभी इन दोनों ही सीटों पर सीपीएम का कब्जा है. रायगंज से मोहम्मद सलीम और मुर्शिदाबाद से बदरुद्दोजा खान सांसद हैं. हालांकि कांग्रेस नेता कहते हैं कि ये दोनों सीटें कांग्रेस की परंपरागत गढ़ है. कांग्रेस के मुताबिक 2014 में चौतरफा मुकाबले की वजह से रायगंज सीट से मोहम्मद सलीम चुनाव जीते थे.
Read more »
अमृतसर से चुनाव लड़ सकते हैं मनमोहन सिंह, कांग्रेस के इस दांव से दुविधा में बीजेपी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह समेत कई नेता मनमोहन सिंह से अमृतसर से चुनाव लड़ने का आग्रह कर चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री ने तुरंत हामी तो नहीं भरी लेकिन कांग्रेस उन्हें अमृतसर से उतारने के लिए तेजी से विचार कर रही है।
Read more »
गुजरात: सोने के लिए महिला ने बच्ची के पैर को रस्सी से बांधा..गुजरात में एक महिला ने अपनी नींद पूरी करने के लिए एक अजीबोगरीब तरीका अपनाया। महिला ने अपनी नन्ही बच्ची के पैर रस्सी से बांधा ताकि वह सड़क पर ना चली जाए और वह दोपहर को आराम से अपनी नींद पूरी कर सके।
Read more »
सर्वे के बाद 'होमवर्क' से तय हुए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट के प्रत्याशी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस ने हर लोकसभा सीट पर दो सर्वे कराए। दोनों सर्वे रिपोर्ट्स के आकलन पर यह तय किया जा रहा है कि कहां कौन सा उम्मीदवार बेहतर होगा। पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी को जिस तरह से मीरजापुर से उम्मीदवार बनाया गया है, उससे साफ है कि वाराणसी सीट से ही कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों का नाम आने के बाद कांग्रेस ने सभी के अजस्टमेंट की कवायद शुरू कर दी है।
Read more »
विपक्ष को मोदी के उग्र एजेंडा के जाल से बचना होगाभाजपा ने आम चुनाव में राष्ट्रवाद और पाकिस्तान से ख़तरे को मुद्दा बनाने का मंच सजा दिया है. वो चाहती है कि विपक्ष उनके उग्रता के जाल में फंसे, क्योंकि विपक्षी दल उसकी उग्रता को मात नहीं दे सकते. विपक्ष को यह समझना होगा कि जनता में रोजगार, कृषि संकट, दलित-आदिवासी और अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचार जैसे मुद्दों को लेकर काफी बेचैनी है और वे इनका हल चाहते हैं.
Read more »
