पार्टी की कई बड़ी जनसभाओं में भी टेलीविजन और फिल्म जगत की हस्तियां नजर आती हैं.
इस बार भी तृणमल कांग्रेस ग्लैमर की दुनिया के सितारों को टिकट देने की तैयारी में है. बंगाली सिनेमा की मशहूर अदाकारा मिमी चक्रवर्ती पहली बार राजनीति में कदम रख रही हैं. वह 2019 के चुनाव में प्रतिष्ठित जादवपुर निर्वाचन क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमाएंगी, जो कि कई लोगों के लिए आश्चर्य की बात है.
यह वही सीट है जहां से 1984 में माकपा के सोमनाथ चटर्जी को मात देकर ममता बनर्जी में चुनार्वी राजनीति में कदम रखा था. ‘हार्वर्ड विश्वविद्यालय‘ में सामुद्रिक इतिहास और मामलों के प्रोफेसर सुगत बोस निवर्तमान 16वीं लोकसभा में तृणमूल सांसद के रूप में इस सीट पर काबिज हैं लेकिन अब उन्हें चुनाव लड़ने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा कथित तौर पर अनुमति नहीं दी गई है. बंगाली फिल्म अदाकारा नुसरत जहां उत्तर 24 परगना जिले में बसीरहाट सीट से मैदान में उतरेंगी. अभी इस सीट से तृणमूल के इदरिस अली सांसद हैं. बनर्जी ने कहा कि अली विधानसभा उप चुनाव में उम्मीदवार होंगे. इन दो अदाकाराओं के अलावा वर्तमान सांसद दीपक अधिकारी, शताब्दी रॉय और मुनमुन सेन भी एक बार फिर मैदान में उतरेंगे. दीपक अधिकारी देव के नाम से लोकप्रिय हैं. देव और रॉय क्रमशः घाटल और बीरभूम सीटों से फिर से चुनाव लड़ेंगे, वहीं सेन को बांकुरा से आसनसोल स्थानांतरित कर दिया गया है. यह सीट भाजपा के गायक-नेता-राजनेता बाबुल सुप्रियो ने जीती थी. तृणमूल ने जाने-माने कलाकार एवं मौजूदा सांसद तपस पाल और संध्या रॉय को इस बार मौका नहीं दिया है. पाल को 2016 दिसम्बर में सीबीआई ने रोज़ वैली चिटफंड घोटाले में गिरफ्तार किया था, जो अभी जमानत पर रिहा हैं. तृणमूल प्रमुख ने मिथुन चक्रवर्ती को राज्यसभा का सांसद भी बनाया था लेकिन खराब सेहत का हवाला देते हुए उन्होंने दिसम्बर 2016 में इस्तीफा दे दिया था. भाजपा भी फिल्म जगत के सितारों पर दांव लगाने में पीछे नहीं रही. पार्श्व गायक बाबुल सुप्रियो ने 2014 में चुनाव लड़ा और वह राज्य मंत्री भी बनाए गए. वहीं अदाकारा रूपा गांगुली भाजपा की ओर से राज्यसभा सांसद बनाई गईं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू-कश्मीर में लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी, इसलिए तारीखों के ऐलान में देरीLok Sabha and Assembly elections together in J & K | जम्मू-कश्मीर के अलावा ओडिशा, आंध्र, सिक्किम और अरुणाचल के विधानसभा चुनाव भी आम चुनाव के साथ हाेंगे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा सोमवार को संभव, 7 से 9 चरणों में हाेगा मतदान
Read more »
उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे- Amarujalaदिल्ली की राजनीति की कुर्सी उत्तर प्रदेश से होकर ही गुजरती है। सूबे में लोकसभा की 80 सीटें हैं।
Read more »
22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनावलोकसभा चुनाव 2019 का औपचारिक ऐलान हो गया है. इस बार देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. हालांकि देश के 22 राज्यों में एक चरण में मतदान होंगे. जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव होंगे.
Read more »
चार राज्यों में लोकसभा के साथ ही होंगे विधानसभा चुनाव, बाद में जम्मू-कश्मीर- Amarujalaचार राज्यों में लोकसभा के साथ ही होंगे विधानसभा चुनाव, बाद में जम्मू-कश्मीर MahaSangram VoteKaro महासंग्राम वोटकरो JammuAndKashmir Elections LokSabhaElections2019
Read more »
कश्मीर में आसान नहीं एक साथ लोकसभा-विधानसभा चुनाव, EC के फैसले के पीछे पुख्ता वजहवरिष्ठ पत्रकार राहुल जलाली का मानना है कि चुनाव आयोग को विधानसभा चुनाव के लिए कुछ इशारा जरूर देना चाहिए था. अगर चुनाव आयोग एक संभावित समय सीमा बता देता तो शायद यह विवाद नहीं होता जो आज हो रहा है.
Read more »
इस लोकसभा चुनाव में हर राज्य में अलग है गठबंधन का गणित– News18 हिंदीलोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद देश में गठबंधनों की तस्वीर करीब-करीब साफ हो गई है. कई राज्यों में गठबंधन में सीटों को लेकर भले ही अंतिम फैसला न हो पाया हो लेकिन कौन किसके साथ होगा ये साफ हो गया है.
Read more »
