विपक्ष को मोदी के उग्र एजेंडा के जाल से बचना होगा

United States News News

विपक्ष को मोदी के उग्र एजेंडा के जाल से बचना होगा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 द वायर हिंदी
  • ⏱ Reading Time:
  • 236 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 98%
  • Publisher: 63%

विपक्ष को मोदी के उग्र एजेंडा के जाल से बचना होगा BJP NarendraModi Opposition LoksabhaElections2019 भाजपा नरेंद्रमोदी विपक्ष लोकसभाचुनाव2019

सब जानते हैं कि पुलवामा और बालाकोट हमले के बाद से भारतीय जनता पार्टी, खासकर उसके स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अपने चुनाव प्रचार में सेना के जवानोंं के फोटो का जमकर उपयोग कर रहे थे. सेना के निवर्तमान अफसरों की ओर से पूर्व वायुसेना प्रमुख, एडमिरल रामदास ने चुनाव आयोग को पत्र भी लिखकर इस पर रोक लगाने की मांग की थी.

आख़िरकार, चुनाव की तारीखों की घोषणा के एक दिन पहले चुनाव आयोग को इस तरह के चुनाव प्रचार पर रोक लगाने वालेउसका कहना है कि, चूंकि सेना गैर-राजनीतिक और तटस्थ होती है, इसलिए राजनीतिक दल अपने चुनाव प्रचार में सेना के अफसरों और जवानों के फोटो का उपयोग न करें और सेना के बारे में बोलते समय सावधानी बरतें. बड़े ही शर्म की बात है कि चुनाव आयोग को राजनीतिक दलों के मुखियाओं के नाम से लिखे पत्र के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से देश के प्रधानमंत्री को यह ताकीद करना पड़ी. वैसे तो आयोग का यह सर्कुलर दिसंबर 2013 का है, जो उसने दिसंबर 2013 में सेना द्वारा इस विषय में शिकायत मिलने पर जारी किया था. साफ़ था उस समय भी कौन इसका उपयोग कर रहा था. लेकिन इस निर्देश का मोदीजी और भाजपा के चुनाव प्रचार पर कोई ख़ास फर्क पड़ेगा, ऐसा नहीं लगता. वो भले ही सेना के जवानोंं के फोटो न लगाएं, लेकिन वो चुनाव प्रचार में राष्ट्र की सुरक्षा और आतंकवाद के नाम से सेना का पूरा-पूरा उपयोग करने से नहीं चूकेंगे. और उसे लेकर चुनाव आयोग कुछ खास कर भी नहीं पाएगा. देखना यह है कि कांग्रेस सहित विपक्ष मोदीजी के इस जाल में फंसता है या लोगों के असली मुद्दों पर अपना फोकस रखते हुए उन्हें कटघरे में खड़ा करता है. मोदीजी की मजबूरी यह है कि बढ़ती बेरोजगारी, बेहाल अर्थव्यवस्था और आत्महत्या करते किसान को लेकर आंकड़े जारी होने से रोक सकते है और मुख्यधारा के अधिकांश मीडिया को इन मुद्दों को न उठाने के लिए राजी कर सकते हैं, लेकिन जो जनता इसे भुगत रही है, उसे कैसे समझाएंगे. और उनके पास इसका एक ही तरीका है – भावनात्मक मुद्दों पर जोर दो, जनता को उलझा दो, आपस में लड़वा दो. इस समय घर-घर में हर व्हाट्सऐप ग्रुप में लोग दो भाग में बंट गए है. जो सवाल करे उसे देशद्रोही बताओ, पाकिस्तान की मदद करने वाला करार दो. गाय और मंदिर जैसे हिंदुत्व के भावनात्मक मुद्दों की धार कम होते देख, भाजपा ने लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवाद, आतंकवाद एवं पाकिस्तान से खतरे को मुद्दा बनाने के लिए मंच सजा दिया है. जबकि उन्होंने पिछले पांच सालों में इस मुद्दे पर कुछ नहीं किया. कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों को जहां इस मुद्दे पर मोदी सरकार की विफलता को उजागर करना चाहिए, वहीं इस मामले में भाजपा के जाल में फंसने की गलती नहीं करना चाहिए. भाजपा इस मामले में विपक्ष, खासकर कांग्रेस को उकसा रही है. भाजपा चाहती है कि वो उनके इस जाल में फंसे, क्योंकि विपक्षी दल इस मामले उसकी उग्रता को मात नहीं दे सकते. विपक्ष को यह समझना होगा कि युवाओं में रोजगार, किसानी में व्याप्त अप्रत्याशित संकट, दलित, आदिवासी एवं अल्पसंख्यक वर्ग पर बढ़ते अत्याचार और रोजगार के घटते अवसर जैसे हर वर्ग के अनेक मुद्दे है, जिस पर वो मोदी सरकार को घेर सकती है. अपने मुद्दों को लेकर जनता में काफी बेचैनी है, और वो उनका हल चाहती है. 2014 के लोकसभा चुनाव से लेकर पिछले पांच सालों में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हुए विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो यह बात पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी कि किसी की लहर का दावा झूठा है, यह मूलत: सत्ता विरोधी लहर थी.में स्पष्ट की है. इस बार यह लहर भाजपा के खिलाफ है, यह सच्चाई अमित शाह और नरेंद्र मोदी की जोड़ी अच्छे से जानती है. मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव परिणाम इस बात को एक बार फिर रेखांकित कर दिया है. यहां कांग्रेस की जीत में दलित, आदिवासी एवं अल्पसंख्यक वर्ग का प्रमुख हाथ है. इन राज्यों में अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षित कुल 180 सीटों में से, 2013 में भाजपा के पास 129 सीटें थी, यानी 71%, जो 2018 में आधे से भी ज्यादा घटकर घटकर 60 पर आ गई. वहीं कांग्रेस की सीटें 47 से बढ़कर 110 हो गई है. यह दोगुने से भी ज्यादा की बढ़ोतरी है. जबकि कांग्रेस ने यहां दलित, आदिवासी और मुसलमानों के लिए कोई विशेष एजेंडा की घोषणा भी नहीं की थी, मगर फिर भी इस वर्ग ने उनका साथ दिया क्योंकि भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे से सबसे त्रस्त यह वर्ग था. वो एक राजनीतिक सहारे की तलाश में है. इन राज्यों में न सिर्फ इस वर्ग पर अत्याचार बढे़, बल्कि धीरे-धीरे खत्म होती सरकारी शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सामाजिक सुविधाओं का भी सबसे ज्यादा खामियाजा इसी वर्ग को भुगतना पड़ा है. यह वर्ग हर मामले में लगभग पूरी तरह से सरकारी सुविधाओं पर निर्भर है. यह सुविधाएं न सिर्फ मिट रही हैं, बल्कि जो है उसके उपयोग के लिए भी कई दिनों तक कागजी कार्यवाही करते करते व्यक्ति थक जाता है. सपा और बसपा ने रालोद को अपने साथ ले जातिगत गणित के जरिए उत्तर प्रदेश में शाह और मोदी के अभेद किले में बारूद लगाने की तैयारी कर ली है. अगर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल भी व्हाट्सऐप और मुख्यधारा के मीडिया में हो रहे प्रचार से ध्यान हटाकर अन्य राज्यों में दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और पिछड़ों के असली मुद्दे समझ लें, तो उससे न सिर्फ देश की राजनीति से उग्र भावनात्मक मुद्दे पीछे छूटेंगे बल्कि इससे आम जनता का पुन: राजनीति पर विश्वास कायम होगा. देश के स्तर पर दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक वर्ग का वोट किसी भी दल की जीत तय करने में सक्षम है. और, यह वर्ग न तो टीवी की उग्र बहस से प्रभावित है और न ही इस एजेंडे से कोई ज्यादा वास्ता रखता है. पिछड़े भी इस उग्र एजेंडे से काफी त्रस्त है. कांग्रेस सहित संपूर्ण विपक्ष को चाहिए कि वो भाजपा के उग्र एजेंडे में फंसने से बचे और असली मुद्दों पर विशेष फोकस रखे. क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

द वायर हिंदी /  🏆 3. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव: भाजपा राष्ट्रवाद के सहारे तो विपक्ष के पास सामाजिक समीकरणों का हथियार- Amarujalaलोकसभा चुनाव: भाजपा राष्ट्रवाद के सहारे तो विपक्ष के पास सामाजिक समीकरणों का हथियार- AmarujalaLokSabhaElections2019 : भाजपा राष्ट्रवाद के सहारे तो विपक्ष के पास सामाजिक समीकरणों का हथियार BJPLive narendramodi RahulGandhi Elections2019 Nationalism
Read more »

क्या बीजेपी के राष्ट्रवाद को चुनौती दे पाएगा विपक्ष?क्या बीजेपी के राष्ट्रवाद को चुनौती दे पाएगा विपक्ष?आज के चुनावी माहौल में सत्ताधारी बीजेपी कितनी मज़बूत है और उसके सामने विपक्ष कहां खड़ा हैं?
Read more »

Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »

महाराष्‍ट्र के नेता विपक्ष के बेटे सुजय बीजेपी में शामिल, कांग्रेस को झटका-Navbharat Timesमहाराष्‍ट्र के नेता विपक्ष के बेटे सुजय बीजेपी में शामिल, कांग्रेस को झटका-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। महाराष्‍ट्र कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्‍ण विखे पाटील के बेटे सुजय विखे पाटील मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए।
Read more »

ये 7 सीटें बनीं साख का सवाल, नए कैंडीडेट्स की तलाश में भाजपाये 7 सीटें बनीं साख का सवाल, नए कैंडीडेट्स की तलाश में भाजपाLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): अलग-अलग कारणों से भाजपा को अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, हिसार, सिरसा, भिवानी और रोहतक लोकसभा सीटों पर नए प्रत्याशियों की तलाश करनी पड़ रही है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:18:29