Election 2019 LIVE Updates: कर्नाटक में कांग्रेस 20 और जेडीएस आठ सीटों पर लड़ेगी चुनाव

United States News News

Election 2019 LIVE Updates: कर्नाटक में कांग्रेस 20 और जेडीएस आठ सीटों पर लड़ेगी चुनाव
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 87 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 38%
  • Publisher: 63%

Election 2019 LIVE Updates: कर्नाटक में कांग्रेस 20 और जेडीएस आठ सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Election 2019 LIVE Updates: कर्नाटक में कांग्रेस 20 और जेडीएस आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। कई हफ्तों तक इसे लेकर चली बातचीत में खींचतान के बाद राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन ने आगामी आम चुनावों के लिए सीट बंटवारे को बुधवार को अंतिम रूप दे दिया। जेडीएस ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और जेडीएस महासचिव दानिश अली के बीच केरल के कोच्चि में बुधवार शाम हुई बैठक में इस समझौते पर मुहर लगी। जेडीएस उत्तर कन्नड, चिक्कमंगलूर, शिवमोगा, तुमकुर, हासन, मांडया, बेंगलुरू उत्तर और विजयपुर सीट से अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उन सीटों के नाम ट्वीट किए, जहां से वह चुनाव लड़ेगी। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दिनेश गुंडु राव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। कांग्रेस 20 सीटों पर और जेडीएस आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गौरतलब है कि 2014 के आम चुनावों में जेडीएस ने हासन और मांडया लोकसभा सीट जीती थी। कांग्रेस ने नौ सीटें जबकि भाजपा ने 17 सीटें जीती थी। हालांकि, उपचुनाव में भाजपा बेल्लारी सीट कांग्रेस के हाथों गंवा बैठी। राहुल और जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा के बीच हाल ही में हुई एक बैठक में देवगौड़ा ने अपनी मांग में कटौती करते हुए कांग्रेस से उनकी पार्टी को 28 में से कम से कम 10 सीटें देने को कहा था। इससे पहले, जेडीएस ने 12 सीटें देने की मांग की थी। उल्लेखनीय है कि 2018 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस और जेडीएस ने एक-दूसरे के खिलाफ लड़ा था। लेकिन चुनाव नतीजे में त्रिशंकु रहने पर दोनों दलों ने सरकार बनाने के लिए हाथ मिला लिया। जेडीएस को जो आठ सीटें मिली हैं उनमें हासन और मांडया अभी पार्टी के पास हैं, जबकि तुमकुर फिलहाल कांग्रेस के पास है। शेष पांच सीटों का प्रतिनिधित्व भाजपा कर रही है। जेडीएस सूत्रों के मुताबिक, तुमकुर सीट उसे काफी सौदेबाजी के बाद मिली है। दरअसल, इस सीट से मौजूदा सांसद एवं कांग्रेस के एस पी मुद्दहनुमेगौडा टिकट चाहते थे।.

Election 2019 LIVE Updates: कर्नाटक में कांग्रेस 20 और जेडीएस आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। कई हफ्तों तक इसे लेकर चली बातचीत में खींचतान के बाद राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन ने आगामी आम चुनावों के लिए सीट बंटवारे को बुधवार को अंतिम रूप दे दिया। जेडीएस ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और जेडीएस महासचिव दानिश अली के बीच केरल के कोच्चि में बुधवार शाम हुई बैठक में इस समझौते पर मुहर लगी। जेडीएस उत्तर कन्नड, चिक्कमंगलूर, शिवमोगा, तुमकुर, हासन, मांडया, बेंगलुरू उत्तर और विजयपुर सीट से अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उन सीटों के नाम ट्वीट किए, जहां से वह चुनाव लड़ेगी। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दिनेश गुंडु राव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। कांग्रेस 20 सीटों पर और जेडीएस आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गौरतलब है कि 2014 के आम चुनावों में जेडीएस ने हासन और मांडया लोकसभा सीट जीती थी। कांग्रेस ने नौ सीटें जबकि भाजपा ने 17 सीटें जीती थी। हालांकि, उपचुनाव में भाजपा बेल्लारी सीट कांग्रेस के हाथों गंवा बैठी। राहुल और जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा के बीच हाल ही में हुई एक बैठक में देवगौड़ा ने अपनी मांग में कटौती करते हुए कांग्रेस से उनकी पार्टी को 28 में से कम से कम 10 सीटें देने को कहा था। इससे पहले, जेडीएस ने 12 सीटें देने की मांग की थी। उल्लेखनीय है कि 2018 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस और जेडीएस ने एक-दूसरे के खिलाफ लड़ा था। लेकिन चुनाव नतीजे में त्रिशंकु रहने पर दोनों दलों ने सरकार बनाने के लिए हाथ मिला लिया। जेडीएस को जो आठ सीटें मिली हैं उनमें हासन और मांडया अभी पार्टी के पास हैं, जबकि तुमकुर फिलहाल कांग्रेस के पास है। शेष पांच सीटों का प्रतिनिधित्व भाजपा कर रही है। जेडीएस सूत्रों के मुताबिक, तुमकुर सीट उसे काफी सौदेबाजी के बाद मिली है। दरअसल, इस सीट से मौजूदा सांसद एवं कांग्रेस के एस पी मुद्दहनुमेगौडा टिकट चाहते थे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सोनिया गांधी के हाथों में होगी एनडीए की तकदीर?सोनिया गांधी के हाथों में होगी एनडीए की तकदीर?माना जाता है कि सोनिया गांधी में इतना दम है कि वो आपस में लड़ने वाली दो पार्टियों को एक साथ ले आएं.
Read more »

Lok Sabha Election 2019: बिहार, यूपी, बंगाल में 7 चरणों में होगा चुनाव, जानिए तारीख– News18 हिंदीLok Sabha Election 2019: बिहार, यूपी, बंगाल में 7 चरणों में होगा चुनाव, जानिए तारीख– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा वहीं 23 मई को वोटों की गिनती होगी. ElectionsWithNews18 BattleOf2019
Read more »

Loksabha Election 2019 Schedule: पांचवें चरण में सात राज्यों में मतदान-Navbharat TimesLoksabha Election 2019 Schedule: पांचवें चरण में सात राज्यों में मतदान-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019ः पांचवें चरण में 7 राज्यों में मतदान, जानें कब डाले जाएंगे वोट via NavbharatTimes LoksabhaElection ElectionCommission ElectionsWithTimes Election2019
Read more »

22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनाव22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनावलोकसभा चुनाव 2019 का औपचारिक ऐलान हो गया है. इस बार देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. हालांकि देश के 22 राज्यों में एक चरण में मतदान होंगे. जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव होंगे.
Read more »

देशभर में किस सीट पर कब वोटिंग: मप्र में चार, राजस्थान में दो चरण में मतदानदेशभर में किस सीट पर कब वोटिंग: मप्र में चार, राजस्थान में दो चरण में मतदानLok Sabha polls to be held in 7 phases from April 11, counting on May 23 | मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में 19 मई को आखिरी चरण में वोटिंग राहुल की सीट अमेठी और सोनिया की सीट रायबरेली में 6 मई को मतदान हरियाणा, गुजरात जैसे 22 राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग
Read more »

LIVE: समझौता ब्लास्ट केस में थोड़ी देर में फैसला, असीमानंद कोर्ट में मौजूदLIVE: समझौता ब्लास्ट केस में थोड़ी देर में फैसला, असीमानंद कोर्ट में मौजूद20 फरवरी 2007 को इस मामले की जांच के लिए हरियाणा पुलिस की ओर से SIT का गठन किया गया था. प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों के स्केच भी जारी किए थे.
Read more »

Lok Sabha Elections 2019: महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण पाटिल का बेटा सुजय भाजपा में शामिलLok Sabha Elections 2019: महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण पाटिल का बेटा सुजय भाजपा में शामिलSujay Vikhe Patil. महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।
Read more »

संगरूर लोकसभा: 2014 में AAP की शानदार जीत, फिर 2019 में भगवंत पर दांव?संगरूर लोकसभा: 2014 में AAP की शानदार जीत, फिर 2019 में भगवंत पर दांव?संगरूर लोकसभा सीट पर कभी भी किसी प्रत्याशी को 5 लाख से ज्यादा वोट नहीं मिले. केवल यह कमाल AAP सांसद भगवंत मान ने 2014 में करके दिखाया. इस सीट पर AAP के भगवंत मान ने अकाली दल के सुखदेव सिंह ढींढसा को 2 लाख से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी थी.
Read more »

पटियाला लोकसभा: 2014 में AAP ने मारी बाजी, 2019 में जोड़तोड़ हावी?पटियाला लोकसभा: 2014 में AAP ने मारी बाजी, 2019 में जोड़तोड़ हावी?इस सीट को AAP ने 2014 में अपने नाम कर लिया था. 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी के डॉ धर्मवीर गांधी को शानदार जीत मिली थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:26:09