लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस से मायावती की नाराजगी की ये हैं पांच बड़ी वजहें!– News18 हिंदी

United States News News

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस से मायावती की नाराजगी की ये हैं पांच बड़ी वजहें!– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 191 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 51%

प्रियंका गांधी की एंट्री के बाद यूपी में कांग्रेस फ्रंटफुट पर खेल रही है. क्या इससे बसपा बेचैन है? ElectionsWithNews18 BattleOf2019 INCIndia Prakashnw18

-बसपा के रिश्तों की सियासी इबारत लिखी जाएगी. दोनों नेत्रियों के मिलने की यह तस्वीर न सिर्फ बीजेपी की बेचैनी बढ़ा रही थी बल्कि शपथग्रहण समारोह के पारंपरिक फोटो पर भारी भी पड़ी थी. लेकिन यह सियासत है जिसमें रिश्तों के बनते-बिगड़ते देर नहीं लगती.

लोकसभा चुनाव में पहले से अच्छे प्रदर्शन के लिए दोनों पार्टियों अपना-अपना दांव चल रही हैं. जिसमें से कुछ दांवको परेशान करते नजर आ रहे हैं. बताया जाता है कि इसलिए बसपा प्रमुख मायावती कांग्रेस से खासी नाराज हैं. उन्होंने किसी भी राज्य में कांग्रेस से गठबंधन न करने का एलान कर दिया है. सपा-बसपा ने कांग्रेस की पारंपरिक अमेठी और रायबरेली सीटों पर अपने प्रत्याशी न उतारने का फैसला कर दरियादिली दिखाने की कोशिश की थी. दोनों पार्टियों को उम्मीद थी कि कांग्रेस भी इसके बदले में बड़ा दिल दिखाएगी. सपा-बसपा को लग रहा था कि बीजेपी को आउट करने के लिए कांग्रेस गठबंधन की शर्तों पर राजी हो जाएगी. लेकिन कांग्रेस ने 11 प्रत्याशियों के नामों का एलान भी कर दिया. ऊपर से बुधवार को प्रियंका गांधी नेसे हॉस्पिटल में मुलाकात की. दोनों घटनाक्रमों के बाद कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन के बीच तल्खी बढ़ गई है. यह भी आशंका पैदा हो रही है कि गठबंधन अमेठी और रायबरेली में भी अपने प्रत्याशी उतार सकता है. आइए जानते हैं कि आखिर मायावती की कांग्रेस से नाराजगी की क्या वजहें हैः 'बहनजी: द राइज एंड फॉल ऑफ मायावती' किताब के लेखक अजय बोस के मुताबिक, ‘कांग्रेस और मायावती का वोट बेस लगभग एक ही है. गैर-जाटव दलित वोट पिछले एक दशक में काफी हद तक बीजेपी की तरफ शिफ्ट हुआ है. लेकिन, अब इन दलितों में बीजेपी के खिलाफ थोड़ी नाराजगी है. कांग्रेस अकेले लड़ी तो अब वे उसकी तरफ जा सकते हैं. मायावती को डर है कि कांग्रेस की तरफ गैर-जाटव वोट गया तो धीरे-धीरे जाटव भी जा सकता है. दलित वोट खिसकने का डर नाराजगी की सबसे बड़ी वजह है.’भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पश्चिमी यूपी के दलितों में बड़े लीडर बनकर उभर रहे हैं. मायावती का मानना है कि चंद्रशेखर का उभार उनकी सियासी जमीन को कमजोर कर सकता है. ऐसे में मायावती ने कभी उन्हें स्वीकार नहीं किया. अब कांग्रेस का चंद्रशेखर पर हाथ रखना उन्हें रास नहीं आ रहा है. इसीलिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की चंद्रशेखर से मुलाकात के कुछ ही घंटे बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मायावती से मुलाकात की. दलितों के अलावा मुस्लिम भी बीएसपी के वोट बैंक के रूप में गिने जाते रहे हैं. यूपी में कांग्रेस के कमजोर होने के बाद मुस्लिमों का एक तबका सपा के साथ जुड़ गया और दूसरा बसपा के साथ. बसपा मुस्लिमों को अच्छी खासी सीटें भी देती रही है. पश्चिमी यूपी में बसपा की मजबूती का आधार मुस्लिमों का बड़ा समर्थन था. अब बसपा को डर है कि अगर कांग्रेस यूपी में मजबूत हुई तो उसका मुस्लिम वोट बैंक भी उससे छिटक सकता है. बहुजन समाज पार्टी मायावती को पीएम के तौर पर प्रोजेक्ट करने में जुटी हुई है. बीएसपी को उम्मीद थी कि कांग्रेस उसे इस मामले में सपोर्ट करेगी, लेकिन कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. कांग्रेस की लीडरशिप का एक धड़ा चाहता है कि राहुल गांधी पीएम बनें. जैसे-जैसे कांग्रेस मजबूत होगी, मायावती के पीएम बनने की उम्मीद धूमिल होती जाएगी. मायावती को कमजोर कांग्रेस सत्ता दिला सकती है न कि मजबूत कांग्रेस. प्रियंका गांधी की एंट्री के बाद यूपी में कांग्रेस फ्रंटफुट पर खेल रही है. इसलिए बसपा में बेचैनी बढ़ रही है.दोनों में नाराजगी की पुरानी वजहें भी हैं. बसपा राष्ट्रीय पार्टी है, लेकिन यूपी को छोड़कर कहीं उसका ज्यादा आधार नहीं है. पार्टी ने कभी रीजनल लीडर नहीं स्थापित होने दिए. बसपा को उम्मीद थी कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सहारे वो छत्तीसगढ़, राजस्थान और एमपी में अपनी जमीन मजबूत कर लेगी. लेकिन कांग्रेस ने बसपा से गठबंधन नहीं किया. मायावती के सपोर्ट के बिना भी कांग्रेस ने इन चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया. छत्तीसगढ़ में तो उसने बसपा को बड़ा झटका दिया. कांग्रेस ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के चुनाव में भी मायावती को नाराज किया. कर्नाटक में मायावती ने जेडीएस के साथ गठबंधन किया. बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया ने कहा"मायावती जी ने पहले ही कहा था कि सम्मानजनक सीटें मिलेंगी तो ही समझौता होगा. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात और हिमाचल कहीं भी हमसे समझौता नहीं किया. लेकिन उसे यूपी में अपनी शर्तों पर लोकसभा सीटें चाहिए, जहां वो सबसे कमजोर है. 49 फीसदी वोट वाली पार्टियों के सामने 6 फीसदी वाली कांग्रेस कैसे अपनी शर्तों पर समझौता कर सकती है. दरअसल, कांग्रेस अभी अपने पुराने अहंकार में जी रही है. जबकि उसे वर्तमान हालात के हिसाब से बात करनी चाहिए."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सोनिया की रिटायरमेंट की चर्चाएं खत्म, इस मोर्चे पर कांग्रेस के लिए होंगी अहम-Navbharat Timesसोनिया की रिटायरमेंट की चर्चाएं खत्म, इस मोर्चे पर कांग्रेस के लिए होंगी अहम-Navbharat TimesIndia News: कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रायबरेली से सोनिया गांधी का चुनावी समर में उतरना इस लिहाज से महत्वपूर्ण है क्योंकि पार्टी आगे भी उन्हें गठबंधन के लिए अहम मानती है। देश की तमाम क्षेत्रीय पार्टियों के नेताओं के साथ सोनिया गांधी के बेहतर संबंध हैं, जो गठबंधन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।
Read more »

आकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोआकाश अंबानी की शादी में जुटे देश-विदेश के दिग्गज, देखें फोटोदेश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र आकाश हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। आकाश की शाही शादी में शामिल होने के लिए दुनियाभर के मेहमान भारत पहुंच चुके हैं। इन मेहमानों में कॉर्पोरेट, बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख बान की मून और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे। सभी दिग्गजों ने शादी के दौरान निभाई जाने वाले रस्मों का आनंद लिया और बाराती बनकर जमकर थिरके भी। बारात आज जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचेगी, जहां पर आकाश और श्लोका की शादी संपन्न होगी।
Read more »

Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलLok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1,  उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »

“न तो मेरी इच्‍छा है, न मुझे प्रधानमंत्री बनाने की आरएसएस की कोई योजना है”“न तो मेरी इच्‍छा है, न मुझे प्रधानमंत्री बनाने की आरएसएस की कोई योजना है”केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने की उनकी न तो कोई महत्वाकांक्षा है और न ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की उन्हें उम्मीदवार के रूप में पेश करने की कोई मंशा है।
Read more »

गांधी की भूमि-मोदी का गढ़, इसलिए खास है कांग्रेस की ये CWCगांधी की भूमि-मोदी का गढ़, इसलिए खास है कांग्रेस की ये CWCCongress working committee कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक अहमदाबाद में ‘वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक’ में आयोजित की जा रही है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और नवनियुक्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हो रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:49:29