सोनिया की रिटायरमेंट की चर्चाएं खत्म, इस मोर्चे पर कांग्रेस के लिए होंगी अहम-Navbharat Times

United States News News

सोनिया की रिटायरमेंट की चर्चाएं खत्म, इस मोर्चे पर कांग्रेस के लिए होंगी अहम-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 51%

सोनिया की रिटायरमेंट की चर्चाएं खत्म, इस मोर्चे पर कांग्रेस के लिए होंगी अहम via NavbharatTimes

नई दिल्ली रायबरेली से छठी बार लोकसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही यूपीए की मुखिया सोनिया गांधी के राजनीति से रिटायरमेंट लेने की अटकलें खत्म हो गई हैं। 72 वर्षीय सोनिया गांधी करीब दो दशक से गैर-एनडीए दलों के बीच धुरी की तरह रही हैं। पार्टी के सीनियर लीडर्स का मानना है कि उनके रिटायरमेंट का वक्त अभी नहीं आया है और आने वाले समय में भी वह बीजेपी विरोधी पार्टियों के बीच एकता के लिए अहम धुरी होंगी। रायबरेली से सोनिया गांधी की एक बार फिर उम्मीदवारी से उन कयासों पर लगाम लगी है, जिनमें यह कहा जा रहा था कि प्रिंयका गांधी वाड्रा परिवार की इस परंपरागत सीट से उतर सकती हैं। हालांकि अब पार्टी के नेताओं का कहना है कि प्रियंका के चुनाव न लड़ने से अब वे पूर्वांचल और अवध की अन्य सीटों पर ज्यादा समय दे पाएंगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रायबरेली से सोनिया गांधी का चुनावी समर में उतरना इस लिहाज से महत्वपूर्ण है क्योंकि पार्टी आगे भी उन्हें गठबंधन के लिए अहम मानती है। देश की तमाम क्षेत्रीय पार्टियों के नेताओं के साथ सोनिया गांधी के बेहतर संबंध हैं, जो गठबंधन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। पार्टी नेताओं का कहना है कि अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनावों में राहुल गांधी और प्रियंका प्रचार को मजबूती देंगे। दूसरी तरफ सोनिया गांधी अन्य दलों के साथ चुनाव से पहले और बाद में गठबंधन के लिहाज से महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती हैं। कांग्रेस पार्टी फिलहाल युवा और अनुभवी नेतृत्व के बीच संतुलन स्थापित करने में जुटी है। प्रियंका की एंट्री के बाद तेज थी रिटायरमेंट की चर्चा काफी समय से इस बात की चर्चाएं थीं कि सोनिया गांधी 2019 के आम चुनाव में नहीं उतरेंगी और बेटन राहुल गांधी थामेंगे। खासतौर पर प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाए जाने के बाद से इन चर्चाओं को और बल मिला था। कहा यह भी जा रहा था कि प्रियंका गांधी को रायबरेली से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। चुनाव के बाद बढ़ जाएगी सोनिया की भूमिका सोनिया गांधी के 19 साल के गठबंधन के अनुभव को अहम करार देते हुए एक दिग्गज कांग्रेसी ने कहा, 'सोनिया गांधी की बड़ी स्वीकार्यता है। चुनाव के बाद यदि सरकार बनाने की संभावना बनती है तो फिर उनकी भूमिका गैर-बीजेपी दलों को जोड़ने में अहम साबित हो सकती है।'.

नई दिल्ली रायबरेली से छठी बार लोकसभा चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही यूपीए की मुखिया सोनिया गांधी के राजनीति से रिटायरमेंट लेने की अटकलें खत्म हो गई हैं। 72 वर्षीय सोनिया गांधी करीब दो दशक से गैर-एनडीए दलों के बीच धुरी की तरह रही हैं। पार्टी के सीनियर लीडर्स का मानना है कि उनके रिटायरमेंट का वक्त अभी नहीं आया है और आने वाले समय में भी वह बीजेपी विरोधी पार्टियों के बीच एकता के लिए अहम धुरी होंगी। रायबरेली से सोनिया गांधी की एक बार फिर उम्मीदवारी से उन कयासों पर लगाम लगी है, जिनमें यह कहा जा रहा था कि प्रिंयका गांधी वाड्रा परिवार की इस परंपरागत सीट से उतर सकती हैं। हालांकि अब पार्टी के नेताओं का कहना है कि प्रियंका के चुनाव न लड़ने से अब वे पूर्वांचल और अवध की अन्य सीटों पर ज्यादा समय दे पाएंगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रायबरेली से सोनिया गांधी का चुनावी समर में उतरना इस लिहाज से महत्वपूर्ण है क्योंकि पार्टी आगे भी उन्हें गठबंधन के लिए अहम मानती है। देश की तमाम क्षेत्रीय पार्टियों के नेताओं के साथ सोनिया गांधी के बेहतर संबंध हैं, जो गठबंधन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। पार्टी नेताओं का कहना है कि अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनावों में राहुल गांधी और प्रियंका प्रचार को मजबूती देंगे। दूसरी तरफ सोनिया गांधी अन्य दलों के साथ चुनाव से पहले और बाद में गठबंधन के लिहाज से महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती हैं। कांग्रेस पार्टी फिलहाल युवा और अनुभवी नेतृत्व के बीच संतुलन स्थापित करने में जुटी है। प्रियंका की एंट्री के बाद तेज थी रिटायरमेंट की चर्चा काफी समय से इस बात की चर्चाएं थीं कि सोनिया गांधी 2019 के आम चुनाव में नहीं उतरेंगी और बेटन राहुल गांधी थामेंगे। खासतौर पर प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाए जाने के बाद से इन चर्चाओं को और बल मिला था। कहा यह भी जा रहा था कि प्रियंका गांधी को रायबरेली से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। चुनाव के बाद बढ़ जाएगी सोनिया की भूमिका सोनिया गांधी के 19 साल के गठबंधन के अनुभव को अहम करार देते हुए एक दिग्गज कांग्रेसी ने कहा, 'सोनिया गांधी की बड़ी स्वीकार्यता है। चुनाव के बाद यदि सरकार बनाने की संभावना बनती है तो फिर उनकी भूमिका गैर-बीजेपी दलों को जोड़ने में अहम साबित हो सकती है।'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

India Today Conclave 2019: पी चिदंबरम ने की मोदी सरकार के इस कदम की तारीफIndia Today Conclave 2019: पी चिदंबरम ने की मोदी सरकार के इस कदम की तारीफIndia Today Conclave 2019 इंडिया टुडे कॉन्क्लेव को संबोध‍ित करते हुए पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदम्बरम में जहां कई मोर्चों पर मौजूदा सरकार की आलोचना की, वहीं उन्होंने एक बात के लिए मोदी सरकार की तारीफ भी की.
Read more »

राहुल की 17 गुना, सोनिया की 11 गुना बढ़ी प्रॉपर्टी, मेनका को भी अच्छी बढ़तराहुल की 17 गुना, सोनिया की 11 गुना बढ़ी प्रॉपर्टी, मेनका को भी अच्छी बढ़तसोनिया, राहुल, मेनका और मुलायम के अलावा यूपी के विधायकों की संपत्ति भी अच्छी खासी बढ़ी है. विधायकों में मुख्तार अंसारी और दुर्गा प्रसाद यादव के नाम अहम हैं.
Read more »

तत्काल टिकट बुक करना हुआ और भी आसान, लॉन्च हुआ नया ऐप– News18 हिंदीतत्काल टिकट बुक करना हुआ और भी आसान, लॉन्च हुआ नया ऐप– News18 हिंदीडिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए एक तरफ जहां सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं, वहीं अब इंडियन रेल एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) (irctc) ने गुरुवार को अपना IRCTC iPay ऐप को लॉन्च कर दिया है. इस दौरान आईआरसीटीसी ने एक बयान में कहा है कि इस ऐप के मदद से ऑनलाइन टिकट से यात्रा करने वालों के लिए सुविधाओं का बेहतर अनुभव मिलेगा.
Read more »

Masood Azhar। जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर की मौत की खबर का सच...Masood Azhar। जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर की मौत की खबर का सच...इस्लामाबाद। भारत में हुए कई आतंकी हमलों के जिम्मेदार जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर क्या वाकई मौत की नींद सो चुका है? रविवार देर शाम एक बार फिर इस आतंकी के मरने की खबर आई लेकिन किसी भी एजेंसी के अलावा खुद पाकिस्तान ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है कि इस दरिंदे की मौत हो चुकी है। यह भी कहा जा रहा है कि मसूद की मौत की आधिकारिक जानकारी पाकिस्तानी की सेना की अनुमति के बाद दी जाएगी। यह घोषणा कब होगी, कोई नहीं जानता...।
Read more »

प्रोफेसर ने की इमरान खान की तारीफ, ABVP कार्यकर्ताओं ने घुटनों के बल पर मंगवाई माफीप्रोफेसर ने की इमरान खान की तारीफ, ABVP कार्यकर्ताओं ने घुटनों के बल पर मंगवाई माफीअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कर्नाटक के एक कॉलेज के प्रोफेसर को सोशल मीडिया पर कथित भारत विरोधी संदेश लिखने पर घुटनों के बल माफी मांगने के लिए मजबूर किया.
Read more »

बॉल टेंपरिंग मामले के बाद डेरेन लीमैन की क्रिकेट में वापसी, इस टीम के कोच बने- Amarujalaबॉल टेंपरिंग मामले के बाद डेरेन लीमैन की क्रिकेट में वापसी, इस टीम के कोच बने- Amarujalaगेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद पिछले साल ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय पुरुष टीम की कप्तानी छोड़ने वाले डेरेन लीमैन ने
Read more »

इस बार सोनिया गांधी के चुनावी मैदान में कूदने के क्या हैं मायने?– News18 हिंदीइस बार सोनिया गांधी के चुनावी मैदान में कूदने के क्या हैं मायने?– News18 हिंदीइसका एक स्पष्ट उदाहरण तब सामने आया जब तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने यह कहा था कि वह सोनिया गांधी के साथ अधिक सहज थीं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:41:40