लोकसभा चुनाव: बिहार में चुनावी समर में विरासत संभालने उतरेंगे 'योद्धा'-Navbharat Times

United States News News

लोकसभा चुनाव: बिहार में चुनावी समर में विरासत संभालने उतरेंगे 'योद्धा'-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 23 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 13%
  • Publisher: 51%

लोकसभा चुनाव: बिहार में चुनावी समर में विरासत संभालने उतरेंगे 'योद्धा' via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithNBT

पटना राजनीति में विरासत संभालने की परिपाटी कोई नई बात नहीं है। सियासी घरानों के बेटे, बेटी और पत्नी अपनों की विरासत को संभालते रहे हैं। ये दीगर बात है कि कई इसमें सफल हो पाते हैं तो कई असफल भी होते हैं। बिहार में भी इस लोकसभा चुनाव में कई चुनावी योद्धा अखाडे़ में अपनी राजनीतिक विरासत संभालते या यूं कहें अपने पूर्वजों के नाम पर वोट मांगते नजर आएंगे। कई राजनेताओं की पत्नियां पति की विरासत के लिए चुनावी समर में नजर आएंगी। वैसे, सबसे दिलचस्प पहलू है कि कई राजनीतिक दल बाहुबलियों की पत्नियों और उनके परिजनों के सहारे भी चुनावी नैया पार करने की जुगाड़ में दिख रहे हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार की सभी 40 सीटों में से 39 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इन उम्मीदवारों में से कई सियासी घराने के पुत्रों में शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयनारायण निषाद के बेटे अजय निषाद इस चुनाव में मुजफ्फरपुर से भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं पूर्व सांसद मदन जायसवाल के बेटे संजय जायसवाल एक बार फिर पश्चिमी चंपारण से चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी ने मधुबनी से सांसद हुकुमदेव नारायण यादव के बेटे अशोक कुमार यादव को भी टिकट थमा दिया है। इसी तरह केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान जमुई से, तो उनके भाई पशुपति कुमार पारस हाजीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं रामचंद्र पासवान समस्तीपुर से भाग्य आजमाएंगे। यहां विरासत को पत्नी का सहारा बाहुबली नेता के रूप में पहचान बना चुके सूरजभान के भाई चंदन कुमार को एलजेपी ने नवादा संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया है। इसी तरह इस चुनाव में आरजेडी ने नवादा क्षेत्र से नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे विधायक राजवल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को टिकट थमा दिया है। वैसे, विपक्षी दलों के महागठबंधन ने अब तक 40 में से मात्र चार सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है, मगर ऐसे कई राजनेताओं के बेटे और बेटियां हैं जो चुनाव में उतरने के लिए तैयार हैं। इन नेताओं के परिवारवाले संभाल रहे विरासत आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद भले ही कानूनी बधाओं के कारण खुद चुनाव लड़ने में सक्षम नहीं हों, लेकिन उनकी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से फिर चुनाव लड़ने को तैयार बताई जा रही हैं। इसी तरह सांसद पप्पू यादव की पत्नी और कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन भी सुपौल से फिर मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। इसके अलावा भी कई नेताओं के रिश्तेदार टिकट के जुगाड़ में लगे हुए हैं। इस मामले में राजनीतिक पार्टियां भले ही एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं, लेकिन शायद ही कोई दल ऐसा हो जिसमें विरासत संभालने वाले उम्मीदवार न हों। जेडीयू का आरजेडी पर तंज जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार कहते हैं कि विपक्षी दलों की स्थिति राजनीति में अपराधीकरण की प्रारंभ से रही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, धन्य है सत्ता के लालची लोग। नाबालिग से दुष्कर्म के सजायाप्ता विधायक को तो पार्टी से निकाला नहीं और अब उनकी पत्नी को उम्मीदवार बना दिए। जब पार्टी के अध्यक्ष ही जेल में सजा काट रहा हो, तो उसे अपराधी और शरीफ का अंतर कहां पता होगा? .

..' 'कार्यकर्ताओं में रहता है आक्रोश' उधर, इस मसले को लेकर आरजेडी के एक नेता ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर कहा, विरासत के चक्कर में कार्यकर्ताओं की मेहनत पर पानी फिरता है। उन्होंने आक्रोशित होकर कहा, किसी नेता में इतना दम नहीं की वह कार्यकर्ता के बिना चुनाव लड़ सके और जीत सके। मगर जब टिकट की दावेदारी की बात आती है, तब शीर्ष नेतृत्व से लेकर राजनेताओं के बेटे, बेटी और उनकी पत्नियां भाग्यशाली हो जाती हैं। एसे में कार्यकर्ता ठगा रह जाता है।'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राजस्थान में सरकार बनाने वाली पार्टी को ही मिलती हैं लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटेंराजस्थान में सरकार बनाने वाली पार्टी को ही मिलती हैं लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटेंराज्य में लोकसभा की 25 सीटें हैं और पिछले लोकसभा चुनाव में ये सभी सीटें भाजपा के खाते में गयीं थी. इससे पहले केवल एक बार ही सारी की सारी सीटें किसी एक पार्टी के खाते में गयी
Read more »

सोनिया गांधी: इटली में जन्म, इंडिया में संभाली गांधी परिवार की विरासतसोनिया गांधी: इटली में जन्म, इंडिया में संभाली गांधी परिवार की विरासतसोनिया गांधी ने बताया था कि उन्हें मनमोहन सिंह के खुद से बेहतर प्रधानमंत्री साबित होने का भरोसा था, इसलिए मनमोहन सिंह को वह जिम्मेदारी दी गई.
Read more »

राजस्थान: अब लोकसभा चुनाव में गुटबाजी का असर, आधी सीटों पर पसोपेश में कांग्रेसराजस्थान: अब लोकसभा चुनाव में गुटबाजी का असर, आधी सीटों पर पसोपेश में कांग्रेसराजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट राजनीति के दो बड़े केंद्र हैं, ऐसे में दोनों खेमों के नेता टिकट बंटवारे को लेकर अपना दमखम दिखाने के प्रयास कर रहे हैं. यहां तक कि अशोक गहलोत के बेटे के नाम पर भी कांग्रेस के अंदर से ही विरोध के स्वर सामने आ रह हैं.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस-आप में दोस्ती कराने दिल्ली के मैदान में उतरे शरद पवार- Amarujalaलोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस-आप में दोस्ती कराने दिल्ली के मैदान में उतरे शरद पवार- Amarujalaदिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा या नहीं? इस सवाल का जवाब हर गुजरते दिन के साथ आगे खिसकता जा रहा है। अब एनसीपी
Read more »

तुरा लोकसभा सीट: क्या पीए संगमा की विरासत बचा पाएंगी बेटी अगाथा?तुरा लोकसभा सीट: क्या पीए संगमा की विरासत बचा पाएंगी बेटी अगाथा?भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय की तुरा लोकसभा सीट पर पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसके बाद 23 मई को चुनाव नतीजे आएंगे. इस सीट पर कांग्रेस, एनसीपी और नेशनल पीपुल्स पार्टी का अच्छा खासा प्रभाव है.
Read more »

चौधरी अजित सिंह को विरासत में मिली राजनीति, कई सरकारों में रहे मंत्रीचौधरी अजित सिंह को विरासत में मिली राजनीति, कई सरकारों में रहे मंत्रीबागपत को राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) का गढ़ माना जाता है. एक तरफ जहां चौधरी चरण सिंह ने इस सीट से कई बार जीत हासिल की तो वहीं उनके बेटे अजित सिंह ने लगातार 6 बार चुनाव में जीत दर्ज की.
Read more »

जयंत चौधरी: विदेश से की पढ़ाई, विरासत संभालने उतरे मैदान मेंजयंत चौधरी: विदेश से की पढ़ाई, विरासत संभालने उतरे मैदान मेंअजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी आरएलडी का युवा चेहरा हैं, अब जयंत चौधरी के कंधों पर राजनीतिक विरासत की जिम्मेदारी है. दरअसल, बागपत से चुनाव हारने के बाद अजित सिंह ने आरएलडी का गढ़ कही जाने वाली बागपत लोकसभा सीट अपने बेटे जयंत चौधरी को सौंप दी है.
Read more »

लोकसभा चुनाव : बिहार में NDA गठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा में इसलिए हो रही देरीलोकसभा चुनाव : बिहार में NDA गठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा में इसलिए हो रही देरीबिहार में महागठबंधन ने लोकसभा चुनावों (Loksabha Elections) के लिए पहले चरण की सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है लेकिन बिहार (Bihar) एनडीए (NDA) में सीटों के ऐलान को लेकर रस्साकशी जारी है. जेडीयू (JDU) ने उम्मीद जताई है कि शनिवार तक तस्वीर साफ हो जाएगी.
Read more »

आजमगढ़ से पिता की विरासत संभालेंगे अखिलेश, रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे आजम खानआजमगढ़ से पिता की विरासत संभालेंगे अखिलेश, रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे आजम खानसमाजवादी पार्टी ने दो उम्मदीवारों की सूची जारी की है. इसमें मोहम्मद आजम खान को रामपुर लोकसभा क्षेत्र और अखिलेश यादव को आजमगढ़ सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है. अखिलेश यादव के बारे में पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वो अपने पिता मुलायम सिंह यादव की सीट यानी आजमगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं. लेकिन आजम खान को लेकर पार्टी ने चौंकाने वाला निर्णय लिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:19:03