सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 71.79 फीसदी और सबसे कम उत्तर प्रदेश में 46.12 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. Phase6 LokSabha Elections2019
इसमें सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 71.79 फीसदी और सबसे कम उत्तर प्रदेश में 46.12 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक बिहार में 50.23, हरियाणा में 56.64, मध्य प्रदेश में 56.
61, झारखंड में 58.32 और दिल्ली में 46.13 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश और बिहार की आठ-आठ, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर मतदान हो रहा है. इस चरण में 4.75 करोड़ महिलाओं सहित 10.17 करोड़ मतदाता कुल 989 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे और इसके लिए 1.13 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं. दिल्ली में सात सीटों पर 164 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. यहां 1.43 करोड़ मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे. उत्तर प्रदेश में कुल 2.53 करोड़ मतदाता 14 महिलाओं सहित 177 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे. इसके लिए कुल 16,998 मतदान केंद्र और 29,076 मतदान बूथ बनाए गए हैं. भाजपा ने यहां से 14, कांग्रेस ने 11, सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के तहत बसपा ने 11 और सपा ने तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही शामिल हैं. इनमें से आजमगढ़, सुलतानपुर, फूलपुर और प्रयागराज पर देश की नजरें हैं. बिहार में आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें वाल्मीकिनगर, गोपालगंज, सीवान, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, महाराजगंज और वैशाली शामिल हैं. इस चरण में यहां 16 महिलाओं सहित 127 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस तरह 543 सदस्यीय लोकसभा की 484 सीटों के लिए रविवार को मतदान संपन्न हो जाएगा. बाकी बची 59 सीटों के लिए अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा. मतगणना 23 मई को होगी.भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, यह तो हम जानते हैं. लेकिन दुनिया के बाकी बड़े लोकतंत्र कौन से हैं?दुनिया के 10 सबसे बड़े लोकतंत्रदुनिया के 10 सबसे बड़े लोकतंत्रदुनिया के 10 सबसे बड़े लोकतंत्र
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हाजीपुर सीट पर वोटिंग संपन्न, 23 मई की मतगणना के बाद आएंगे रिजल्टबिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट पर आज सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं. यहां पर पांचवें चरण में वोटिंग हो रही है. इस लोकसभा सीट से दासाई चौधरी (नेशनल कांग्रेस पार्टी), उमेश दास (बहुजन समाज पार्टी), पशुपति कुमार पारस (लोकजनशक्ति पार्टी), शिवचंद्र रामब (राष्ट्रीय जनता दल), कुमारी आशिकी (साथी और आपका फैसला पार्टी), जिबास पासवान (सोशलिस्ट यूनिट सेंटर ऑफ इंडिया), बलेंद्र दास (जय प्रकाया जनता दल) और राजगीर पासवान (बज्जिकांचल विकास पार्टी) चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »
मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »
लोकसभा चुनाव: विराट कोहली ने लिया वोटिंग में हिस्सा, गुरुग्राम में सवेरे पहुंचकर किया मतदानआईपीएल सीजन 12 से आरसीबी के बाहर होने के बाद वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहे विराट कोहली ने हरियाणा के गुरुग्राम में अपने वोट का इस्तेमाल किया. कोहली के साथ उनके भाई भी मौजूद रहे.
Read more »
लोकसभा चुनाव LIVE: अंबाला में मतदान के लिए लंबी कतार, मैदान में कुमारी शैलजाअंबाला लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के रत्तन लाल कटारिया सांसद हैं. 2014 के चुनाव में मोदी लहर की वजह से इस सीट पर कटारिया ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार को 3,40,074 वोटों से हराया था.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: बिहार में 8 सीटों पर मतदान जारी, कई दिग्गज मैदान मेंबिहार में 8 लोकसभा सीट वाल्मीकि नगर, प. चंपारण, पू. चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: बिहार में 8 सीटों पर मतदान जारी, सीवान में बंपर वोटिंगबिहार में 8 लोकसभा सीट वाल्मीकि नगर, प. चंपारण, पू. चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
Read more »
Live: मध्य प्रदेश में 10.15 बजे तक 12.66 फीसदी मतदान, गुना में बंपर वोटिंगचुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में 10.15 बजे तक 12.66 प्रतिशत मतदान हो चुके हैं. जिनमें मुरैना में 10.92 प्रतिशत, भिंड में 9.76 प्रतिशत, ग्वालियर में 10.37 प्रतिशत, गुना में 15.97 प्रतिशत मतदान हुए हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव LIVE: सोनीपत में वोटिंग जारी, 12 बजे तक 24.28 फीसदी मतदानSonipat lok sabha seat 2019 के लोकसभा चुनाव में सोनीपत सीट से कुल 29 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. सोनीपत लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का मुकाबला बीजेपी के रमेश कौशिक से है.
Read more »
Live: MP में अब तक 34.06 फीसदी मतदान, प्रज्ञा, दिग्विजय और सिंधिया चुनावी मैदान मेंमध्य प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 12.66 प्रतिशत मतदान हो चुके हैं. जिनमें मुरैना में 30.53 प्रतिशत, भिंड में 28.39 प्रतिशत, ग्वालियर में 37.81 प्रतिशत, गुना में 37.81 प्रतिशत, सागर में 33.98 प्रतिशत, भोपाल में 35.85 प्रतिशत और राजगढ़ में 38.93 प्रतिशत मतदान हो चुके हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव LIVE: सिरसा में वोटिंग जारी, 2 बजे तक 41.25 फीसदी मतदानहरियाणा की सिरसा लोकसभा सीट पर आज मतदान हो रहा है. कांग्रेस ने अशोक तंवर को मैदान में उतारा है वहीं इंडियन नेशनल लोक दल से चरणजीत सिंह रोरी को टिकट मिला है. बीजेपी ने सुनीता दुग्गल को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर इन्हीं तीन दलों के बीच मुकाबला है.
Read more »
