LokSabhaElections2019 VotingRound6 Phase6 लोकसभा चुनाव में सोनीपत सीट से कुल 29 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.
हरियाणा की सोनीपत लोकसभा सीट पर छठे चरण में आज वोट डाले जा रहे हैं. सोनीपत लोकसभा सीट जाटों के प्रभाव के अनुपात के लिहाज से हरियाणा की दूसरे नंबर की बड़ी सीट मानी जाती है. लेकिन यहां से दो बार अन्य उम्मीदवार भी बाजी मार चुके हैं.
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर रमेश कौशिक पर दांव खेला है.चुनाव मैदान में उतरे ये उम्मीदवार 2019 के लोकसभा चुनाव में सोनीपत सीट से कुल 29 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपने मौजूदा सांसद रमेश चंद्र कौशिक को चुनाव मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने कद्दावर नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपना उम्मीदवार बनाया है. इनके अलावा 14 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं. सोनीपत लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का मुकाबला बीजेपी के रमेश कौशिक से है. हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री और चार बार सांसद रहे भूपेंद्र हुड्डा अबकी बार अपने दुर्ग को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं.2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के रमेश चंद्र कौशिक ने कांग्रेस के जगबीर सिंह मलिक को हराया था. बीजेपी उम्मीदवार कौशिक को 35 फीसदी वोट शेयर के साथ 3,47,203 वोट मिले थे जबकि कांग्रेसी उम्मीदवार को 27.35 फीसदी वोट शेयर के साथ 2,69,789 वोट मिले थे. वहीं 2014 में सोनीपत के 2403 मतदाताओं ने नोटा के बटन का इस्तेमाल किया था.पिछले 20 साल के दौरान सोनीपत लोकसभा सीट पर तीन बार बीजेपी ने जीत दर्ज की है. सबसे लंबे वक्त तक बीजेपी के किशन सिंह सांगवान सोनीपत सीट से सांसद रहे. सांगवान 1998 से लेकर 2009 तक सांसद थे. जबकि 2009 में यहां से कांग्रेस के जितेंदर सिंह मलिक ने जीत दर्ज की थी और फिर 2014 में बीजेपी के कौशिक ने ही जीत की बाजी मारी. सोनीपत लोकसभा में अभी तक 11 बार चुनाव हुए हैं, जिसमें 9 बार जाट उम्मीदवार ने जीत हासिल की है. जबकि दो बार गैट जाट उम्मीदवार को कामयाबी मिली है. पहली बार 1996 में अरविंद शर्मा सोनीपत से निर्दलीय चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी, जबकि दूसरी बार 2014 में गैर जाट उम्मीदवार रमेश चंद्र कौशिक ने जीत हासिल की.सोनीपत लोकसभा सीट पर कांग्रेस ज्यादातर अपना उम्मीदवार बदलती है, यानी पुराने उम्मीदवार को अगली बार मौका नहीं मिलता. 2014 में जगबीर मलिक को टिकट दिया गया था. इससे पहले 2009 में जितेंद्र मलिक को चुनावी रण में उतारा था. जबकि 2004 में धर्मपाल मलिक को उम्मीदवार बनाया और 1999 में चिरंजी लाल शर्मा और 1998 में बलबीर सिंह को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा था. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: लखनऊ में राजनाथ सिंह, जयपुर में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने किया मतदानलोकसभा चुनाव 2019 LIVE: लखनऊ में राजनाथ सिंह, जयपुर में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने किया मतदान VotingRound5 पर ट्वीट कर दें अपनी राय AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
अगर मैं प्रधानमंत्री बनी तो इस लोकसभा सीट से लडूंगी लोकसभा चुनाव: मायावतीमायावती ने यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव बाद यदि जरूरत पड़ी तो वह अंबेडकर नगर सीट से चुनाव लड़ेंगी. हालांकि, उन्होंने प्रधानमंत्री बनने का खुलकर जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने कहा, 'अगर सब ठीक रहा तो मुझे यहां से चुनाव लड़ना पड़ेगा. क्योंकि दिल्ली की राजनीति का रास्ता अंबेडकर नगर से होकर जाता है.'
Read more »
बंगाल में बवाल-पुलवामा में ब्लास्ट, कुछ ऐसे बीता लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण
Read more »
मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »
लोकसभा चुनाव में भोपाल में लगा सियासी बाबाओं का मिनी कुंभ!भोपाल। चुनाव में आमतौर पर किसी लोकसभा सीट पर नेताओं का जमावड़ा लगता है, पार्टी के स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार करते हैं। लेकिन इस बार भोपाल सीट पर नजारा एकदम अलग नजर आ रहा है। पार्टी के स्टार प्रचारकों की जगह अब बाबाओं ने ले ली है। देश भर के साधु संत भोपाल के सियासी मिनी कुंभ में आ डटे हैं।
Read more »
दिल्ली में प्रवेश वर्मा के लिए रोड करेंगे शो सनी देओलसनी देओल परिवार के तीसरे ऐसे सदस्य हैं जो राजनीति में आए हैं. इससे पहले उनके पिता और अभिनेता धर्मेंद्र और उनकी पत्नी हेमा मालिनी भी राजनीति में आ चुके हैं. दोनों सांसद भी रहे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में सनी देओल पंजाब की गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »
राजतिलक: दिग्विजय सिंह ने निकाली बीजेपी के भगवा एजेंडे की काट! Digvijay Singh finds out anti-dose of BJP's 'saffron' agenda - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 का रण काफी दिलचस्प हो गया है. इस चुनावी रण में मध्य प्रदेश के भोपाल में मुकाबला काफी दिलचस्प बन गया है. भोपाल में कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह तो बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है. वहीं इस चुनाव में भोपाल में दोनों तरफ इस बार भगवा रंग जरूर देखा जा रहा है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
लोकसभा चुनाव: विराट कोहली ने लिया वोटिंग में हिस्सा, गुरुग्राम में सवेरे पहुंचकर किया मतदानआईपीएल सीजन 12 से आरसीबी के बाहर होने के बाद वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहे विराट कोहली ने हरियाणा के गुरुग्राम में अपने वोट का इस्तेमाल किया. कोहली के साथ उनके भाई भी मौजूद रहे.
Read more »
लोकसभा चुनाव LIVE: अंबाला में मतदान के लिए लंबी कतार, मैदान में कुमारी शैलजाअंबाला लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के रत्तन लाल कटारिया सांसद हैं. 2014 के चुनाव में मोदी लहर की वजह से इस सीट पर कटारिया ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार को 3,40,074 वोटों से हराया था.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: बिहार में 8 सीटों पर मतदान जारी, कई दिग्गज मैदान मेंबिहार में 8 लोकसभा सीट वाल्मीकि नगर, प. चंपारण, पू. चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: बिहार में 8 सीटों पर मतदान जारी, सीवान में बंपर वोटिंगबिहार में 8 लोकसभा सीट वाल्मीकि नगर, प. चंपारण, पू. चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
Read more »
