'हाउ इज द पीएम? -हाई सर!' खूब शेयर किया जा रहा है. ModiCloud CloudCover
प्रधानमंत्री मोदी ने एक साक्षात्कार में कहा कि उन्होंने वायुसेना को 26 फरवरी के दिन खराब मौसम में बालाकोट पर एयर स्ट्राइक करने को कहा था क्योंकि उनके 'रॉ विज्डम' के अनुसार बादलों की वजह से हमले के वक्त भारतीय लड़ाकू विमानों को पाकिस्तानी रडार से बचाने में मदद मिलेगी.
कई फिल्मी हस्तियों और राजनेताओं ने अपने ट्विटर अकाउंट से प्रधानमंत्री की टिप्पणी का मजाक उड़ाया और हास्यपूर्ण मीम्स पोस्ट किए. न्यूज नेशन को दिए एक साक्षात्कार में शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था,"विशेषज्ञ खराब मौसम के चलते एयर स्ट्राइक के विषय पर पुन: विचार कर रहे थे लेकिन मैंने कहा कि बहुत सारे बादलों और बारिश की वजह से हमें इसका लाभ मिल सकता है. शायद हम रडार से बच जाएं. यह मेरा 'रॉ विज्डम' था. मैंने कहा, यह फायदेमंद हो सकता है. अंत में मैंने कहा कि बादल से छिपने में मदद मिलेगी, आप जाएं." प्रधानमंत्री के वीडियो को भारतीय जनता पार्टी और गुजरात भाजपा के ट्विटर पेजों पर पोस्ट किया गया, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया. इस टिप्पणी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रोल की बाढ़ आ गई और इस पर कई मीम्स बनने लगे. राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और आम नागरिकों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास, क्षोभ और गुस्से को व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया. संगीतकार और गायक विशाल ददलानी ने लिखा,"नरेंद्र मोदीजी, एक नागरिक की तरफ से एक सलाह, विज्ञान सच्चा है. बोलने से पहले किसी जानकार व्यक्ति से सलाह लिया करें ताकि आप दुनिया की नजर में भारत को शर्मिदा ना करें." माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने लिखा,"राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए. मोदीजी का इस तरह का गैरजिम्मेदाराना बयान बेहद नुकसानदेह है. ऐसा व्यक्ति भारत का प्रधानमंत्री बना नहीं रह सकता." जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुजरात भाजपा की पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कटाक्ष किया,"ऐसा लग रहा है कि ट्वीट बादलों में खो गया. किस्मत से मदद के लिए स्क्रीनशॉट तैर रहे हैं." स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने भी मजा लेते हुए ट्वीट किया,"वह यह कहने से सिर्फ एक कदम दूर हैं कि मैं ही पायलट था." आम लोगों ने भी प्रधानमंत्री की टिप्पणी का खूब मजाक उड़ाया. फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के मशहूर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा डायलॉग 'हाउ इज द जोश?' का भी सोशल मीडिया यूजर्स ने सहारा लिया और मीम बनाए."हाउ इज द पीएम? -हाई सर!" खूब शेयर किया जा रहा है.ये हैं भारतीय आम चुनाव 2019 के पांच सबसे अहम चेहरेनिसंदेह 68 वर्षीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चुनाव का सबसे बड़ा चेहरा हैं. उनके समर्थकों का कहना है कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत किया और विदेशों में देश का गौरव बढ़ाया है. वहीं उनके विरोधी उन पर नफरत की राजनीति करने के साथ साथ जनता से किए वादों को ना निभाने का आरोप लगाते हैं. इस बार मोदी के सामने पिछले चुनाव में मिले जबरदस्त समर्थन को बचाए रखने की चुनौती है.कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी को टक्कर दे रहे हैं. 48 वर्षीय राहुल गांधी आम चुनाव में पहली बार कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं. उनके ऊपर पार्टी में जान फूंकने की जिम्मेदारी है जिसे पिछले आम चुनाव में सिर्फ 44 सीटें मिली थीं. हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को कई राज्यों में कामयाबी मिली, लेकिन अब भी कम लोगों को विश्वास है कि वह मोदी को सत्ता से बाहर कर पाएंगे.बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को प्रधानमंत्री मोदी का सबसे विश्वासपात्र और सफल चुनावी रणनीतिकार माना जाता है. मोदी के प्रधानमंत्री बनने के साथ ही उन्हें पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी मिल गई. गुजरात सरकार में गृह राज्य मंत्री रहते हुए उन पर कई फर्जी मुठभेड़ें कराने के आरोप लगे. लेकिन सबूतों के अभाव में ऐसे सभी मुकदमे बंद हो गए. 2019 के चुनाव 54 वर्षीय अमित शाह के लिए एक कड़ी परीक्षा माने जा रहे हैं.चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती फिलहाल भारत में दलित राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा हैं. पिछले आम चुनाव में उनकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई. फिर भी 63 वर्षीय मायावती पर इस बार सबकी नजरें टिकी हैं. वह कभी उनकी कट्टर प्रतिद्वंद्वी रही समाजवादी पार्टी के साथ चुनावी मैदान में उतरी हैं. चुनावी पंडित कह रहे हैं कि त्रिशंकु संसद की स्थिति में मायावती किंगमेकर बन सकती हैं.कांग्रेस से अलग होकर खुद को स्थापित करने वाली ममता बनर्जी किसी राजनीतिक चमत्कार से कम नहीं हैं. उन्होंने पश्चिम बंगाल में कई दशकों से जमे वामपंथियों की सत्ता को खत्म किया और 2011 से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं. 64 वर्षीय ममता बनर्जी की गितनी इस वक्त प्रधानमंत्री मोदी के सबसे बड़े आलोचकों में होती हैं. पिछले आम चुनाव में उनकी पार्टी ने पश्चिम बंगाल की कुल 42 सीटों में से 34 सीटें जीती थीं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फणी सर्वे को लेकर बंगाल जाना चाहते थे मोदी, ममता सरकार ने नहीं दी इजाजतकेंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार को रिव्यू मीटिंग के लिए पत्र भी लिखा था। पीएम तूफान पर मीटिंग लेने वाले थे। पत्र पर राज्य सरकार ने जवाब दिया कि उनके अधिकारी चुनावी प्रक्रिया में व्यस्त हैं
Read more »
किरण खेर को EC का नोटिस, पवन बंसल को लेकर कही थी यह बात– News18 हिंदीचंडीगढ़ से भाजपा उम्मीदवार किरण खेर को एक चुनाव आयोग ने एक और कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
Read more »
मोदी-शाह के भाषणों पर EC ने नहीं लिया एक्शन तो SC पहुंचीं सुष्मिता देव, सुनवाई आजउन्होंने कहा कि ऐसे भाषणों के कारण धार्मिक आधार पर नफरत की भावना फैल रही है. इस मामले पर बुधवार को सुनवाई होगी. सुष्मिता ने मोदी और शाह के खिलाफ आचार संहिता की शिकायतों पर निर्वाचन आयोग के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश किया.
Read more »
मैं मोदी से नफरत करता हूं, दंगे कराने वाला इंसान प्यार के लायक नहीं: केजरीवाल– News18 हिंदीदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने NEWS18 से खास बातचीच में कहा कि मैं मोदी से नफरत करता हूं क्योंकि दंगे कराने वाला इंसान प्यार के लायक नहीं है. मोदी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं हमने आतंकियों को मारा और आतंकी कहते हैं मोदी को दोबारा पीएम बनाओ. दोनो देशों में युद्द जैसी स्थिति है और पाकिस्तान का पीएम कह रहा है कि मोदी को पीएम बनाओ. इसके क्या मतलब हो सकते हैं.
Read more »
यूजर्स की प्राइवेसी को सिक्योर करने को लेकर गूगल ने किए बड़े बदलाव– News18 हिंदीदुनियाभर की सरकारों की ओर से टेक्नोलॉजी कंपनियों पर प्राइवेसी से जुड़ी कमियों को दूर करने को लेकर दबाव डाले जाने के बीच गूगल ने अपने प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स के लिए एडिशन सिक्योरिटी और प्राइवेसी टूल्स की घोषणा की है.
Read more »
रेसलर नरसिंह यादव डोपिंग केस में सुस्त जांच को लेकर कोर्ट ने CBI को लगाई फटकारनरसिंह यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उन्हें ओलिंपिक में खेलने से रोकने के लिये डोपिंग के आरोप में फंसाया गया था. तीन साल पूरा होने पर भी सीबीआई कुछ नहीं कर पाई है. 2020 मार्च तक डोपिंग की वजह से नरसिंह यादव को एसोसिएशन ने खेलने से बैन किया हुआ है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा को बताया राहुल गांधी का गुरू– News18 हिंदीरोहतक-पानीपत हाइवे पर स्थित मेला ग्राउंड में इस जनसभा का आय़ोजन किया गया है.
Read more »
LIVE: शाजापुर में बोले राहुल गांधीः मेरे पिता और दादी को लेकर मोदी में नफरतमोदी मुझसे आंख नहीं मिला पा रहेः राहुल गांधी LokSabhaElections2019 से जुड़ी सभी खबरों के लिए क्लिक करें:
Read more »
