Central Water Commission Report: मौसम विभाग ने इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान जताया है. भीषण गर्मी से लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं, पर अब एक अच्छी रिपोर्ट सामने आई है, जो दिल को सुकून देने वाला है.
नई दिल्ली. इस साल देश भर में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बावजूद देश के जलाशयों में एक साल पहले की तुलना में कहीं अधिक पानी उपलब्ध है. इससे मई-जून में सिंचाई और पीने के पानी को लेकर उपजी चिंताएं कुछ हद तक दूर हुई हैं.
केंद्रीय जल आयोग जिन 161 जलाशयों की स्थिति पर नजर रखता है, उनमें 3 अप्रैल 2025 को 72.91 बीसीएम पानी उपलब्ध था. यह इन जलाशयों की क्षमता का लगभग 40 प्रतिशत है. हालांकि, एक साल पहले की तुलना में पानी की उपलब्धता 14.23 प्रतिशत और सामान्य स्तर की तुलना में 17.99 प्रतिशत अधिक है. जलाशयों में पानी ज्यादा होने की एक वजह पिछले साल मानसून का अच्छा होना है. भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश हुई. निजी मौसम अनुमान एजेंसी स्काईमेट ने इस साल भी मानसून में सामान्य से तीन प्रतिशत अधिक बारिश का अनुमान व्यक्त किया है. इससे खेतीबाड़ी को लेकर किसानों की चिंता भी दूर हुई है. एजेंसी का कहना है कि इस साल ला नीना प्रभाव समाप्त हो रहा है और अल नीनो की आशंका नहीं है. इसलिए मानसून सामान्य रहेगा. CWC की रिपोर्ट क्षेत्रवार आंकड़ों पर गौर करें तो सीडब्ल्यूसी के अनुसार, उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में एक साल पहले की तुलना में इस साल जलाशयों में पानी कम है. वहीं, मध्य, दक्षिण और पश्चिमी क्षेत्रों में पिछले साल इसी समय के मुकाबले ज्यादा पानी है. पूर्वी क्षेत्र में असम, बिहार, झारखंड, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल आते हैं. इस क्षेत्र के जलाशयों में 3 अप्रैल को 8.150 बीएमसी पानी था, जबकि पिछले साल इसी समय 10.194 बीएमसी पानी था. यह लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट है. उत्तरी क्षेत्र में जलाशयों के स्तर में करीब 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इनमें पानी का कुल स्तर 4.555 बीएमसी है जो एक साल पहले 6.410 बीएमसी था. इस क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान शामिल हैं. दक्षिण क्षेत्र में दोगुना पानी मध्य क्षेत्र में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के जलाशयों में पानी की कुल मात्रा 22.021 बीएमसी है जो एक साल पहले 21.033 बीएमसी थी. दक्षिणी क्षेत्र के जलाशयों में पानी का स्तर पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुना है. यह 3 अप्रैल को 20.092 बीएमसी था जो एक साल पहले 11.174 बीएमसी रहा था. इस क्षेत्र में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं. पश्चिमी क्षेत्र में गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के जलाशयों में पानी की उपलब्धता 20 प्रतिशत बढ़ी है. यह फिलहाल 18.092 बीएमसी है, जबकि एक साल पहले यह 15.020 बीएमसी थी. पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र में कमी सामान्य स्तर से तुलना करें तो पूर्वी क्षेत्र में पानी का स्तर 16 प्रतिशत और उत्तरी क्षेत्र में लगभग 28 प्रतिशत कम हुआ है. वहीं, दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्र के जलाशयों में सामान्य से 35 प्रतिशत तथा मध्य क्षेत्र के जलाशयों में सामान्य से करीब 25 प्रतिशत ज्यादा पानी है. किसी भी जलाशय के लिए पिछले 10 साल के औसत स्तर को सामान्य माना जाता है. राज्यों पर नजर डालें तो मिजोरम में स्थिति सबसे खराब है, जहां सामान्य की तुलना में 99.4 प्रतिशत कम पानी है. पंजाब में सामान्य से 56.8 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 39.77 प्रतिशत और बिहार में 37.2 प्रतिशत कम पानी है. इन राज्यों में आने वाले समय में दिक्कत हो सकती है. मेघालय के जलाशयों में सामान्य से 73 प्रतिशत और तमिलनाडु में 71 प्रतिशत अधिक पानी है. गुजरात में सामान्य से 64 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 50-50 प्रतिशत, त्रिपुरा में 46 प्रतिशत और असम में सामान्य से 40 प्रतिशत अधिक पानी है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एफआईआई की बिकवाली में आई कमी, अगली तिमाही से होगा सुधार: एक्सपर्ट्सएफआईआई की बिकवाली में आई कमी, अगली तिमाही से होगा सुधार: एक्सपर्ट्स
Read more »
सेहत का खजाना है गर्मियों में आने वाली ये सस्ती सी सब्जी, पकाकर नहीं कच्ची खाएं ये 4 लोगKakadi Ke Fayde: गर्मियों के मौसम में आने वाली ककड़ी ना सिर्फ गर्मी से बचाने बल्कि, शरीर को कई लाभ पहुंचाने में भी मददगार है.
Read more »
Delhi Weather: गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, मार्च में लू की आहट; IMD ने बताई असली वजहदिल्ली में मार्च की गर्मी ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक 38.
Read more »
Weather Update : दिल्ली-NCR में इस बार कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है लू, पड़ेगी भीषम गर्मीWeather Update : This time heat wave in Delhi-NCR can break the record of many years, दिल्ली-NCR में इस बार कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है लू, पड़ेगी भीषम गर्मी
Read more »
Muzaffarpur Weather Today: मुजफ्फरपुर में तापमान ने 15 साल का तोड़ा रिकॉर्ड, गर्मी से लोगों की हालत खराबMuzaffarpur News मुजफ्फरपुर में गर्मी ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.
Read more »
तपती गर्मी में बारिश ने पहुंचाई राहत, बूंदाबांदी से लौटी ठंडक, आज कैसा रहेगा मौसम?Weather Update: बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से अबतक कई लोगों की मौत हो चुकी है. यूपी में भी तेज बारिश होने की संभावना है.
Read more »
