अमेरिका के ताजा डिमांड पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इन वार्ताओं पर अपनी चिंताएं व्यक्त की हैं. उन्होंने कहा कि वे केवल अपने देश के अधिकारों की रक्षा कर रहे हैं और जो कुछ भी करना होगा वह दोनों देशों के लिए फायदेमंद होने चाहिए.
अमेरिका और यूक्रेन के बीच शुक्रवार को हुई बैठक के बाद नए तनाव उभर रहे हैं. वार्ता के दौरान ट्रंप प्रशासन ने एक अहम गैस पाइपलाइन की मांग की है, जिसे यूक्रेनी अधिकारी "औपनिवेशिक दबाव" के रूप में देख रहे हैं.
रिपोर्ट की मानें तो इस मांग से जुड़े चर्चाओं के दौरान अमेरिका ने इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कार्पोरेशन के जरिए इस पाइपलाइन पर नियंत्रण की संभावना जताई है.Advertisementयह पाइपलाइन पश्चिमी रूस के सुद्झा से स्लोवाकियाई सीमा के करीब स्थित उजहोरोड तक जाती है और यूरोप को रूसी गैस आपूर्ति के लिए अहम मानी जाती है. हालांकि, जनवरी 1 से यह पाइपलाइन बंद है. यूक्रेन और रूस के बीच हुए समझौते समाप्त होने के बाद इस पाइपलाइन में गैस की सप्लाई बंद कर दी गई, और दोनों देशों को मिलने वाले करोड़ों यूरो के ट्रांजिट शुल्क भी बाधित हो गए.यह भी पढ़ें: कीव में भारतीय दवा कंपनी का गोदाम मिसाइल अटैक में तबाह, यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोपअमेरिका यूक्रेन से क्या चाहता है?इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक समझौते की पेशकश की है जिसके तहत अमेरिकी कंपनियों को यूक्रेन के विशाल खनिज संसाधनों, जैसे दुर्लभ पृथ्वी धातुओं, तेल और गैस, तक पहुंच मिलेगी, लेकिन यह समझौता पहले की तुलना में हथियार या सुरक्षा गारंटी के बिना होगा.Advertisementयूक्रेन को अमेरिका दे रहा चेतावनीट्रंप के मुताबिक, पिछले साल यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन के अल्पविकसित खनिज क्षेत्र को अमेरिकी पहुंच देने की एक संभावना के रूप में उठाया था. ट्रंप ने वार्ता की स्पीड को लेकर नाराजगी जाहिर की है और जेलेंस्की पर समझौते से पीछे हटने का आरोप लगाया. उन्होंने यूक्रेनी नेता को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने साइन नहीं किया तो उन्हें "बड़ी समस्याओं" का सामना करना पड़ेगा.यह भी पढ़ें: ट्रंप के दूत के साथ पुतिन ने 4 घंटे की बैठक, यूक्रेन में युद्धविराम पर रूसी राष्ट्रपति को मनाने की कोशिशें जारीक्या बोले राष्ट्रपति जेलेंस्की?इन पूरे मामलों पर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, "मैं केवल यूक्रेन के अधिकारों की रक्षा कर रहा हूं. यह अमेरिका और यूक्रेन दोनों के लिए लाभकारी होना चाहिए. यह सही काम है." उन्होंने कहा कि वे यूक्रेन के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि रेवेन्यू शेयर "50-50" होना चाहिए. ये भी देखें
Ukraine Deal Ukraine Gas Pipeline Russia Gas Supply डोनाल्ड ट्रम्प यूक्रेन डील यूक्रेन गैस पाइपलाइन रूस गैस आपूर्ति
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ट्रंप ने कहा- पुतिन से बातचीत के पहले पर कुछ मुद्दों पर बनी सहमतिअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए होने वाले समझौते के मामले में ‘कुछ मुद्दों’ पर सहमति बन गई है.
Read more »
Trump Putin Call: ट्रंप ने पुतिन को मिलाया फोन, यूक्रेन से लेकर मिडिल ईस्ट तक बात, नतीजे पर पूरी दुनिया...यूक्रेन संकट खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत चल रही है.्
Read more »
ट्रंप के साथ हुई लंबी बातचीत के बाद ज़ेलेंस्की ने क्या कहा?रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से बुधवार को फोन पर लंबी बातचीत की.
Read more »
वेनेजुएला से तेल खरीदने पर ट्रंप लगाएंगे 25% टैरिफ, आंकड़े बता रहे भारत पर कैसे असर होगाअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार, 24 मार्च को कहा कि वह वेनेजुएला से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे.
Read more »
अमेरिका में वोट देने के तरीके को बदलने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप, भारत का उदाहरण देकर बताया क्या जरूरीडोनाल्ड ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर साइन करके अमेरिका के फेडरल चुनावों में वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए नागरिकता का डॉक्यूमेंट प्रूव देना अनिवार्य कर दिया है.
Read more »
अमेरिकी विशेष दूत ने यूक्रेन युद्ध विराम को लेकर पुतिन से की मुलाकात, इसे 'आगे बढ़ने' की अपील कीरूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष पर बातचीत के लिए सेंट पीटर्सबर्ग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से मिले.
Read more »
