राहुल गांधी के मंच से बोलने का मौका नहीं मिलने पर भड़के तेजप्रताप यादव
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव एक बार फिर नाराज़ हो गए हैं. गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मंच से तेजप्रताप यादव को बोलने का मौका नहीं मिलने पर वह नाराज हो गए हैं.
उन्होंने गुस्से में यहां तक कह दिया कि बिहार में इन्हीं कारणों की वजह से कांग्रेस का अस्तित्व नहीं है. तेजप्रताप ने कहा,"महागठबंधन को बड़ी लड़ाई लड़नी है, लेकिन जब सिपाही ही मोर्चा नहीं संभालेगा तो हम कहां से लड़ेंगे? इतना ही नहीं, तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा कि आज मेरे पिता की अनुपस्थिति में मुझे बोलने नहीं दिया गया. #IMissYouPaPa मेरे आदरणीय पिता के अनुपस्थिति की वजह से मुझे आज बोलने नहीँ दिया गया।#IMissYouPapa😭😭 pic.twitter.com/w5F6uIzckbराहुल गुरुवार को अपने एकदिवसीय बिहार के दौरे पर पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के विक्रम में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. इस दौरान राहुल ने राजद प्रत्याशी मीसा भारती के पक्ष में लोगों को वोट देने की अपील की. तेजप्रताप ने सभा के बाद पत्रकारों से कहा,"राहुल गांधी ने खुद कहा था कि मुझे भी भाषण देना है. मैंने अपनी इच्छा से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को भी अवगत कराया, लेकिन मौका नहीं दिया गया."इस दौरान मंच पर राहुल गांधी के एक तरफ विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव बैठे, जनसभा को तेजस्वी यादव ने भी संबोधित किया, लेकिन तेज प्रताप को मौका नहीं मिला. तेजप्रताप ने इसके लिए एक नेता को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि कहा,"ऐसे लोगों के कारण ही कांग्रेस का ये हाल है, ये लोग जानते हैं कि दूसरा लालू पैदा हो रहा है, इससे परेशान हैं." उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस की बिहार समिति चरमराई हुई है, इसकी शिकायत वे राहुल गांधी से भी करेंगे. उल्लेखनीय है कि तेजप्रताप पहले से ही राजद के टिकट बंटवारे से लेकर नाराज हैं, जहानाबाद में उन्होंने राजद के अधिकृत प्रत्याशी के मुकाबला अपने 'लालू-राबड़ी मोर्चा' का उम्मीदवार उतार दिया है. राजद और कांग्रेस कई अन्य छोटे दलों के साथ एक महागठबंधन के तहत चुनाव मैदान में उतरे हैं. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बदल गए हैं आधार अपडेट करने के चार्जेस, जानें अब कितना देना होगा– News18 हिंदीअगर आप आधार कार्ड की डिटेल्स में कोई अपडेशन करना चाहते हैं या फिर आधार कार्ड जनरेट करना चाहते हैं तो अब आपको अधिक चार्ज देने होंगे
Read more »
खेसारी लाल यादव हैं लालू परिवार से खफा, बोले- तेजस्वी ने मेरे साथ हमेशा गलत किया– News18 हिंदीखेसारी लाल यादव ने इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर जमकर हमला किया. खेसारी लाल यादव ने कहा कि लालू परिवार ने उनके साथ हमेशा से गलत व्यवहार किया है.
Read more »
नक्सलियाें से संबंध में एएसपी मनीष से सारे अधिकार छीने, मतदान से एक दिन पहले कार्रवाईचाईबासा /नक्सलियों से संबंध में एएसपी मनीष से सारे अधिकार छीने, मतदान से एक दिन पहले कार्रवाई Chaibasa ASPManishRaman ManishRaman Naxals Phase6 VotingRound6
Read more »
मोदी की 45 साल की तपस्या पर बोलीं प्रियंका- 50 घंटे भी की होती तो नफरत वाली बातें न करतेLok Sabha elections प्रियंका गांधी से जब पूछा गया कि पीएम मोदी ने कहा है खान मार्केट गैंग ने मेरी छवि नहीं बनाई है, ये 45 साल की तपस्या से बनी है जिसे कोई ध्वस्त नहीं कर सकता. यही सवाल जब प्रियंका गांधी से पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि अगर उन्होंने 50 घंटे की तपस्या भी कर ली होती तो इस तरह से नफरत भरी बातें वो नहीं करते.
Read more »
LIVE: वैशाली लोकसभा सीट पर मतदान जारी, RJD के रघुवंश प्रसाद और LJP की वीणा देवी में टक्करबिहार की वैशाली लोकसभा सीट से इस बार 22 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से रघुवंश प्रसाद सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी से वीणी देवी, बहुजन समाज पार्टी से शंकर महतो, जनतांत्रिक विकास पार्टी से अमित विक्रम, लोक चेतना दल से धनवंती देवी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) से नरेश राम, राष्टीय महान गणतंत्र पार्टी से बालक नाथ साहनी, राष्ट्रीय प्रगति पार्टी से रामेश्वर साह, बज्जिकांचल विकास पार्टी से रेशमी देवी और सपाक्स पार्टी से विद्या भूषण उम्मीदवार हैं.
Read more »
ईवीएम का बटन 7 सेकंड तक दबाकर रखें, नहीं तो सुनिश्चित नहीं होगा आपका मतदान?क्या फेक : मतदान करते समय बटन को 7 सेकंड तक दबाकर रखें, वीवीपैट से पर्ची कटकर सील्ड बॉक्स में गिरने के बाद ही हाथ हटाएं क्या सच : ईवीएम-वीवीपैट से जुड़ा यह निर्देश गलत है, मतदान करने के बाद चुने हुए उम्मीदवार के नाम और चुनाव चिह्न वाली पर्ची वीवीपैट में 7 सेकंड के लिए दिखाई देती है | Fact check- Voter should press the EVM button for 7 seconds to confirm the vote
Read more »
अब इंडिगो में भी संकट! दो फाउंडर्स में मतभेद से संचालन में आ सकती बाधाभारतीय एविएशन उद्योग के दिन अच्छे नहीं चल रहे. किंगफिशर, जेट एयरवेज के बर्बाद होने के बाद अब सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो में समस्या की खबरें आ रही हैं.
Read more »
राहुल के मंच से बोलने का मौका नहीं मिला, भड़के तेज प्रताप यादव-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: बिहार के पाटलिपुत्र में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे राहुल गांधी की सभा में आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव को बोलने के मौका नहीं मिला, जिससे वह नाराज हो गए हैं।
Read more »
