अब इंडिगो में भी संकट! दो फाउंडर्स में मतभेद से संचालन में आ सकती बाधा

United States News News

अब इंडिगो में भी संकट! दो फाउंडर्स में मतभेद से संचालन में आ सकती बाधा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 119 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 63%

देश ही नहीं, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली एयरलाइंस में से है इंडिगो

देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो के दो संस्थापकों के बीच गंभीर मतभेद की खबरें आ रही हैं. अगर इन मतभेदों को दूर नहीं किया गया तो जेट के बाद अब इंडिगो एयरलाइंस का भी कामकाज प्रभावित हो सकता है. कई प्रमुख आर्थिक अखबारों में सूत्रों के हवाले से यह खबर दी गई है.

हालांकि इस बारे में प्रमोटर्स की कोई टिप्पणी नहीं आई है. इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, दो संस्थापकों राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल के बीच एयरलाइंस की रणनीतियों और महत्वाकांक्षाओं को लेकर कुछ मतभेद हैं. हालांकि, खबर यह भी है कि दोनो संस्थापक मतभेद दूर करने की कोशिश में भी लगे हैं, ताकि एयरलाइंस का कामकाज प्रभावित न हो. इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि पिछले साल अप्रैल में एयरलाइन के सीईओ आदित्य घोष के इस्तीफे की घोषणा और कई शीर्ष पदों पर विदेशि‍यों की नियुक्ति के बाद से ही दोनों प्रमोटर्स में मतभेद तेज हो गए हैं. पिछले कुछ हफ्तों में दोनों संस्थापकों में मतभेद गहरा गए हैं, लेकिन दोनों अभी कानून का सहारा नहीं लेना चाहते और दूसरे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. दो लीगल फर्म समस्या दूर करने में दोनों संस्थापकों की मदद कर रहे हैं. गौरतलब है कि इंडिगो देश ही नहीं, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली एयरलाइंस में से है और इसके पीछे मुख्य फोर्स अमेरिकी एविएशन इंडस्ट्री में काम कर चुके राकेश गंगवाल को माना जाता है. गंगवाल की वजह से ही इंडिगो ने रिकॉर्ड संख्या में विमानों के ऑर्डर दिए हैं और भारत में आक्रामक तरीके से अपना काम बढ़ा रही है. अमेरिकी नागरिक बन चुके गंगवाल पर्दे के पीछे रहकर काम करते हैं, जबकि राहुल भाटिया भारत में एयरलाइंस के ग्रोथ और नियमित कामकाज को देखते हैं. यह मतभेद पिछले दो साल में कई मौकों पर देखा गया. इसकी मुख्य वजह यह है कि गंगवाल जहां तेजी से एयरलाइंस को बढ़ाना चाहते हैं, वहीं भाटिया थोड़ा सतर्क रहकर आगे बढ़ने में भरोसा करते हैं. 31 मार्च, 2019 के तक इंडिगो एयरलाइंस का संचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन में राहुल भाटिया की 38 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि गंगवाल की 37 फीसदी हिस्सेदारी है. इस एयरलाइन की स्थापना भाटिया और गंगवाल ने 2006 में की थी. कंपनी को 2013 में शेयर मार्केट में सूचीबद्ध किया गया था. इंडिगो किसी तरह के संकट में आया तो यह भारतीय एविएशन बाजार के लिए काफी भयावह स्थिति होगी, क्योंकि इसके पहले हम दो निजी एयरलाइंस किंगफिशर और जेट एयरवेज को बर्बाद होते देख चुके हैं. सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया की भी हालत भी बेहद खराब है. यानी तीन एयरलाइंस तो पहले ही बर्बाद हो चुके है.दूसरी तरफ, कंपनी की तेज विस्तार की योजना लगातार जारी है. इंडिगो ने कोलकाता को जोड़ने वाली छह नई उड़ानों के संचालन की घोषणा की है. नई उड़ानों का संचालन 20 जुलाई से किया जाएगा. इसके अतिरिक्त किफायती एयरलाइन चार जुलाई से दिल्ली-काठमांडू मार्ग पर तीसरी सीधी उड़ान की शुरुआत करेगी. डीजीसीए के आंकड़ों के मुताबिक घरेलू यात्री बाजार में 2019 की पहली तिमाही में 44.3 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav News On 9th May 2019 - 2014 से पहले आए दिन, पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर आए आतंकी, देश को डराते रहते थे। लेकिन बीते 5 वर्ष में, देश को दहलाने वाले ये लोग, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और जम्मू कश्मीर के छोटे से हिस्से तक सिमट गएलोकसभा चुनाव के 5 चरणों की समाप्ति के बाद बाकी के बचे दो चरणों के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के बांकुड़ा में जनसभा को संबोधित किया और यूपी में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ और नीलम सोनकर के समर्थन में रैली करेंगे। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हरियाणा के हिसार में रैली की और मध्य प्रदेश व दिल्ली में रैलियों को संबोधित करेंगे। चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »

LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav News On 9th May 2019 - 23 मई को फिर एक बार मोदी के आने के बाद खेत मजदूर हो, छोटे दुकानदार, सब्जी बेचने वाले हो, दूध बेचने वाले हो या चाय बेचने वाले को हर किसी को 60 साल के बाद हर महीने पेंशन देने का काम ये चौकीदार करेगा: पलोकसभा चुनाव के 5 चरणों की समाप्ति के बाद बाकी के बचे दो चरणों के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के बांकुड़ा में जनसभा को संबोधित किया और यूपी में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ और नीलम सोनकर के समर्थन में रैली करेंगे। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हरियाणा के हिसार में रैली की और मध्य प्रदेश व दिल्ली में रैलियों को संबोधित करेंगे। चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »

आखिर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को क्यों आता है गुस्सा?– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज-कल गुस्से में हैं. सीएम योगी के गुस्से का ताजा शिकार हुए हैं गोरखपुर बीजेपी के कार्यकर्ता. खबरों की माने तो गोरखपुर शहर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यकर्ताओं से नाराज हो गए. योगी जी शहर के 115 बूथ में 15 बूथ के अध्यक्षों के सम्मेलन में नहीं आने से नाराज थे, सीएम योगी कार्यकर्ताओं से इतने नाराज थे कि उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से यहां तक कहा कि आवाज नहीं निकलती है क्‍या. भाड़े पर आएं हैं या कार्यकर्ता ही हैं.
Read more »

क्या धोनी से पार पा पाएंगे ऋषभ पंत, इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी रहेगी नजरक्या धोनी से पार पा पाएंगे ऋषभ पंत, इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी रहेगी नजरआईपीएल के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में बेहतरीन फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी, फाइनल में उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिल्ली के विकेटकीपर ऋषभ पंत के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। ऋषभ पं‍त ने पिछले मैच में दिल्ली को जीत दिलाने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं धोनी भी इस समय बेहतरीन लय में हैं। इन दोनों के साथ ही इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें होगी...
Read more »

राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »

मालवा में आज मोदी बनाम प्रियंका के बीच महामुकाबला, इंदौर में प्रियंका के मेगा रोड शो की तैयारीमालवा में आज मोदी बनाम प्रियंका के बीच महामुकाबला, इंदौर में प्रियंका के मेगा रोड शो की तैयारीभोपाल। लोकसभा के चुनावी रण में अब मालवा में भाजपा और कांग्रेस के बीच महायुद्ध शुरु हो गया है। मालवा–निमाड़ की आठ लोकसभा सीटों पर 19 मई को आखिरी चरण में होने वाले मतदान से पहले दोनों ही पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस की ओर से चुनावी कमान को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संभाल रखा है। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए पहली बार आ रहीं प्रियंका गांधी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी। इसके बाद प्रियंका रतलाम में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के लिए चुनाव प्रचार करेंगी और शाम को इंदौर में एक रोड शो करेंगी।
Read more »

चंडीगढ़ का दुर्ग बचाने आज मोदी उतरेंगे मैदान में, किरण खेर को मिल रही है तगड़ी चुनौतीचंडीगढ़ का दुर्ग बचाने आज मोदी उतरेंगे मैदान में, किरण खेर को मिल रही है तगड़ी चुनौतीस्टारडम की चकाचौंध से सियासत में आईं 66 साल की किरण खेर 2014 में देश के आधुनिक शहरों में शुमार चंडीगढ़ से सांसद बनीं. बीते पांच साल में उनका नाम कई विवादों से जुड़ा. कभी संसद में वो बहस के दौरान अजीबोगरीब चेहरे बनाते दिखीं तो कभी रेप पीड़िता के ऑटो में बैठने को लेकर विवादित टिप्पणी की. किरण खेर के पति अनुपम खेर भी इस चुनावी समर में उनका साथ दे रहे हैं.
Read more »

गर्मी की छुट्टी में सिर्फ 999 रुपये में करें हवाई सफर, ये है टिकट बुकिंग का प्रोसेस– News18 हिंदीगर्मी की छुट्टी में सिर्फ 999 रुपये में करें हवाई सफर, ये है टिकट बुकिंग का प्रोसेस– News18 हिंदीगर्मी की छुट्टी में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये एयरलाइन आपके लिए लेकर आया है धमाकेदार ऑफर IndiGo6E
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:42:15