राजस्थान में 2 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी सूरतगढ़, गंगानगर और बूंदी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वहीं जयपुर के रामलीला मैदान में उनका पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है. कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
जयपुर में होने वाले कार्यक्रम में राज्य की सभी 200 विधानसभा सीटों से चुने हुए बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है. आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राहुल का राजस्थान में यह पहला दौरा होगा. हाल ही में हुए राजस्थान के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने वसुंधरा राजे की अगुवाई वाली बीजेपी को मात दी थी. ऐसे में पार्टी चाहेगी कि लोकसभा चुनाव में भी राजस्थान की ज्यादा से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहर सके. राज्य में कुल 25 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में होंगे. पहले चरण में 29 अप्रैल को 13 सीटों और छह मई को 12 सीटों पर चुनाव होगा. कांग्रेस ने यहां विधानसभा चुनाव से पहले किसानों की कर्ज माफी का वादा किया था, जिसे 10 दिन के भीतर पूरा करके दिखाया है. इन्हीं सब मुद्दों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जनता के बीच होंगे. पार्टी अध्यक्ष की ओर से सोमवार को न्यूनतम आय योजना का ऐलान किया गया है, जिसके तहत अगर पार्टी लोकसभा चुनाव जीतते है तो देश के सबसे गरीब 20 फीसदी परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये दिए जाएंगे. राजस्थान में 2014 की मोदी लहर के दौरान कांग्रेस का सूपड़ा-साफ हो गया था और राज्य की सभी 25 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली थी. हालांकि इसके बाद हुए उपचुनावों में कांग्रेस ने 2 सीटें हासिल कर ली हैं. लेकिन अगर कांग्रेस को केंद्र में सत्ता हासिल करनी है तो उसे राजस्थान में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राहुल गांधी बोले- PMO को मोदी ने बना दिया प्रचार मंत्री का ऑफिसकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से अपने निशाने पर लिया और यह आरोप लगाया कि ने प्रधानमंत्री ने अपनी खुद की मार्केटिंग के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को प्रचार मंत्री का ऑफिस बना दिया है. इसके अलावा राहुल ने बेरोजगारी और नोटबंदी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर मोदी पर जम कर प्रहार किए.
Read more »
अमेठी की जंग, फिर राहुल गांधी को टक्कर देंगी स्मृति ईरानी, बोलीं- खिलेगा कमलबीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें उत्तर प्रदेश के अमेठी से स्मृति ईरानी को टिकट दिया गया है. ईरानी 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी से हार गई थीं, लेकिन इनके बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला था.
Read more »
राहुल गांधी पर बीजेपी का हमला- 55 लाख की प्रॉपर्टी 9 करोड़ के पार कैसे हुई– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार बीजेपी और पीएम मोदी पर आरोपों की बौछार कर रहे हैं. इसी बीच अब बीजेपी ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए उनकी संपत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बीजेपी ने राहुल गांधी से उनकी संपत्ति का हिसाब देने के लिए कहा. बीजेपी ने पूछा कि आखिर राहुल गांधी की संपत्ति इतनी तेजी से कैसे बढ़ी. बीजेपी का दावा है कि 2004 में राहुल गांधी की संपत्ति 55 लाख की थी जो 2014 में बढ़कर 9 करोड़ के पार हो गई. बीजेपी ने पूछा कि आखिर राहुल गांधी की कमाई का जरिया क्या है?-loksabha elections 2019: bjp questions on rahul gandhi assets onm
Read more »
राहुल गांधी को दक्षिण भारत से चुनाव लड़ाने की उठी मांग, कांग्रेस बोली- विचार किया जाएगाकांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी ने एक से अधिक बार कहा है, अमेठी उनकी कर्मभूमि है और रहेगी.
Read more »
स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर राहुल गांधी को कराया ट्रोल, तो कांग्रेस ने ऐसे दिया जवाबकेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को ट्विटर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मज़ाक उड़ाया, जिसके बाद ट्विटर पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों की भिड़ंत हो गई. इस बीच कांग्रेस ने भी स्मृति पर पलटवार किया. स्मृति ईरानी का ट्वीट अलग-अलग राज्यों से कांग्रेस नेताओं द्वारा राहुल गांधी को उनके राज्यों की लोकलभा सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह करने के बाद आया.
Read more »
भारत के 25 करोड़ लोगों को राहुल गांधी देंगे 3 लाख 60 हजार करोड़ का न्यायBREAKING न्यूनतम आय योजना पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान पूरा पढ़ें - IndiaElects
Read more »
भारत के 25 करोड़ लोगों को राहुल गांधी देंगे 3 लाख 60 हजार करोड़ का न्यायकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पिछले पांच साल में देश की जनता ने काफी तकलीफें झेली हैं. राहुल ने ऐलान किया है कि अगर उनकी सरकार आती है तो देश के 20 फीसदी गरीबों को हर साल 72 हजार रुपये सालाना दिए जाएंगे.
Read more »
गुजरात के मंत्री बोले- जहर पिएं राहुल गांधी, बच गए तो समझूंगा शिव का अवतारगुजरात सरकार में आदिवासी विकास मंत्री गणपत भाई वसावा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को शिवभक्ति साबित करने के लिए आधा किलो जहर पीने की चुनौती दे डाली है.
Read more »
नीति आयोग के उपाध्यक्ष बोले, 'राहुल गांधी की योजना चांद को जमीन पर लाने जैसी'राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आयी तो देश के सर्वाधिक गरीब 20 प्रतिशत परिवारों को 72,000 रुपये सालाना बतौर न्यूनतम आय उपलब्ध कराई जायेगी. नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने इस योजना पर सवाल उठाए हैं.
Read more »
