लोकसभा चुनाव 2019: प्रभु जगन्नाथ और मोदीजी के आशीर्वाद के भरोसे संबित पात्रा
Twitter/sambitswarajलेकिन आश्चर्य कि बात है कि उनके अपने राज्य ओडिशा में उनके बारे में लोग उतना ही जानते हैं जितना देश के बाकी राज्यों के लोग. यहां तक कि राज्य भाजपा के कार्यकर्ता भी पुरी लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के इस उम्मीदवार के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं जानते.
इसके पीछे वजह यह है कि डॉ. पात्रा ने ओडिशा में बहुत कम समय बिताया है. उनका जन्म ओडिशा में ज़रूर हुआ लेकिन उन्होंने अपने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई धनबाद और विशाखापत्तनम से पूरी की. इन दोनों जगहों पर उन्हें पिता नौकरी करते थे.13 दिसंबर 1974 को जाजपुर ज़िले के मंगलपुर गांव में जन्में डॉ पात्रा ने साल 1997 में ओडिशा के बुर्ला के वीएसएस मेडिकल कॉलेज से अपनी एमबीबीएस की डिग्री पूरी की. इसके बाद साल 2002 में वो कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज से मास्टर ऑफ़ सर्जरी की डिग्री हासिल की और फिर नई दिल्ली के हिंदूराव अस्पताल में नौकरी करना शुरू किया.भाजपा से जुड़े लोग यह बताते हैं कि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की वजह से संबित पात्रा राजनीति में आए. उन्होंने पार्टी ज्वाइन की और धीरे-धीरे एक के बाद एक सीढ़ियां चढ़ते चले गएं. भाजपा ने उन्हें साल 2011 में राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया और इसके बाद वो देखते ही देखते पार्टी का राष्ट्रीय चेहरा बन गए. तब से आजतक वो टीवी पर भाजपा के एक प्रभावी प्रवक्ता के रूप में जाने जाते हैं. साल 2012 में उन्होंने दिल्ली के कश्मीरी गेट से नगरपालिका चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए . लोकसभा के लिए वो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. साल 2017 में मोदी सरकार ने उन्हें ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेसन का निदेशक नियुक्त किया, जो पार्टी में उनके बढ़ते हुए प्रभाव को साबित करता है.डॉ. पात्रा को किस आधार पर पुरी लोकसभा चुनाव क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी चुना गया, इसका जवाब पार्टी की राज्य इकाई में किसी के पास नहीं है. व्यक्तिगत या राजनैतिक रूप से पुरी से उनका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं रहा है. पुरी के ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्र के लोग भी पार्टी के इस फ़ैसले पर आश्चर्य जताते हैं.2014 में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक साहू पुरी लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार थे. उन्होंने चुनावों में 2.15 लाख वोट हासिल की थी. वहीं विजयी उम्मीदवार बीजद के पिनाकी मिश्र को 5.23 लाख वोट मिले थे. जाहिर है कि डॉ. पात्र के लिए यह चुनाव आसान नहीं होगा, न तो वो पुरी के रहनेवाले हैं और न ही इस चुनाव क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं.लेकिन खुद डॉ. पात्रा नहीं मानते हैं कि पुरी में उनका अजनबीपन उनकी जीत में बाधक बनेगा. वो कहते हैं,"हर कोई एक दिन नया होता है और बाद में पुराना बनता है." उनकी यह बात पूरी तरह से निराधार नहीं है क्योंकि डॉ. पात्रा की ही तरह पुरी से तीन बार सांसद रहे पिनाकी मिश्र ने भी 1996 में पहली बार सांसद बनने से पहले अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय दिल्ली में गुजारा था. लेकिन उनके पक्ष में एक प्रमुख बात यह थी कि पुरी के एक जानेमाने परिवार से उनका ताल्लुक था. उनके दादा पंडित गोदावरिश मिश्र आजादी से पहले ओडिशा के सबसे ऊंचे दर्जे के लेखक-कवि और समाज सुधारकों में एक थे. उनके पिता लोकनाथ मिश्र आसाम और नागालैंड के राज्यपाल थे और चाचा रंगनाथ मिश्र सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश. डॉ. पात्रा भले ही किसी बड़े परिवार से न हों, लेकिन वो मानते हैं कि खुद प्रभु जगन्नाथ उनके पक्ष में हैं. वो कहते हैं,"यह आम बात नहीं है. प्रभु जगन्नाथ का बुलावा आया तभी तो मुझे इस पावन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मौका मिला है. जिसके पक्ष में खुद जगन्नाथ हों और जिसके पीछे मोदीजी का आशीर्वाद हो उसे चुनाव जीतने में कोई कठिनाई नहीं होगी."(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Opinion: 2019 का चुनाव मोदी के राष्ट्रवाद और कांग्रेस के जीवन-मरण के बीच– News18 हिंदीOpinion: 2014 की बात की जाए तो नरेंद्र मोदी ने ठीक उसी तरह से अपना अभियान शुरू किया जैसे कोई डॉक्टर की बताई दवाई का पालन करता है ElectionsWithNews18 BattleOf2019 INCIndia BJP4India
Read more »
लोकसभा चुनाव के पहले संबित पात्रा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत– News18 हिंदीबीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को जबलपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. उनके खिलाफ भोपाल में दर्ज चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में कार्यवाही पर रोक लगा दी गई है. निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक के बाद अब हाईकोर्ट में सुनवाई होगी
Read more »
बदरुद्दीन अजमल: इत्र के कारोबार और लोगों के प्यार ने बुलंदियों पर पहुंचायाइंट्रो- इत्र का व्यापार बदरुद्दीन अजमल का खानदानी पेशा है और इसमें उनका पूरा परिवार लगा हुआ है. बदरुद्दीन अजमल की गिनती असम के बड़े नेताओं में होती है. वह AIUDF के संस्थापक हैं और इसी पार्टी से लोकसभा सांसद हैं.
Read more »
LIVE: BJP आज जारी कर सकती है चौथी लिस्ट, संबित पात्रा को पुरी से मिला टिकटलोकसभा चुनाव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी, प्रत्याशियों की लिस्ट
Read more »
पुरी लोकसभा सीट से लड़ेंगे संबित पात्रा, तय कर पाएंगे टीवी डिबेट से संसद तक का सफर?-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: बीजेपी के तेज-तर्रार प्रवक्ता संबित पात्रा को ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। संबित पात्रा पेशे से सर्जन और दिल्ली के एक अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी भी रह चुके हैं। अब देखना होगा बीजेपी का यह दांव कितना असरदार होता है।
Read more »
बीजेपी की इस लिस्ट में ये बड़े नाम, पुरी से चुनाव लड़ेंगे संबित पात्रा- Amarujalaबीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट एक बार फिर जारी की जिसमें कुछ जाने-माने चेहरों पर भरोसा जताया गया। इस लिस्ट में
Read more »
टीवी डिबेट में संबित पात्रा ने सुनाया ऐसा शेर, तिलमिला उठे कांग्रेस प्रवक्ताकांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने हाल ही में एअर स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद फिर से यह मुद्दा बहस के केन्द्र में आ गया है।
Read more »
संबित पात्रा ने पूछा- बिना कमाए गांधी परिवार ने कैसे बनाई करोड़ों की संपत्ति?भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी और गांधी परिवार की संपत्ति पर सवाल उठाए हैं. रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने पूछा कि जब गांधी परिवार गांधी परिवार कोई काम नहीं करता तो उनकी इतनी संपत्ति कैसे है? 2004 से 2014 तक राहुल गांधी की संपत्ति 55 लाख से बढ़कर 9 करोड़ कैसे हो गई
Read more »
पुरी से प्रधानमंत्री मोदी नहीं संबित पात्रा लड़ेंगे चुनाव, ओडिशा में किसका पलड़ा भारी?ओडिशा के पुरी से बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा चुनाव लड़ेंगे. कुछ समय पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरी से चुनाव लड़ेंगे. हालांकि पीएम मोदी इस बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे.
Read more »
