कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी ने एक से अधिक बार कहा है, अमेठी उनकी कर्मभूमि है और रहेगी.
केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु की कांग्रेस इकाइयों की ओर से राहुल गांधी से चुनाव लड़ने के आग्रह को लेकर पार्टी ने शनिवार को कहा कि इस संदर्भ में विचार किया जा रहा है और इस पर निर्णय किया जाएगा. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'हम धन्यवाद करते हैं उनके स्नेह, आशीर्वाद और प्यार के लिए कि उन्होंने ये कहा कि राहुल गांधी उनके यहां से चुनाव लड़ें.
परंतु इस पर अभी कोई निर्णय नहीं किया गया है.' उन्होंने कहा कि इस आग्रह पर जरुर विचार होगा और निर्णय भी लिया जाएगा. उन्होंने साथ ही यह भी कहा, 'राहुल गांधी ने एक से अधिक बार कहा है, अमेठी उनकी कर्मभूमि है और रहेगी.' बता दें कि उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट कांग्रेस अध्यक्ष की पारंपरिक सीट है. वहीं, यूपी की ही रायबरेली सीट पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनाव लड़ती हैं. वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने पत्तनमतिट्टा सीट के लिए अपने उम्मीदवार के नाम पर संशय खत्म करते हुए के सुरेंद्रन को यहां से उतारने की शनिवार को घोषणा की. पत्तनमतिट्टा में ही सबरीमला मंदिर स्थित है जिसमें सभी आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने के माकपा नीत एलडीएफ सरकार के फैसले पर पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किए थे. बीजेपी ने गुरुवार को केरल के 13 समेत 184 उम्मीदवारों की पहली सूची को घोषणा करते समय केवल पत्तनमतिट्टा सीट छोड़ दी थी. शनिवार को पार्टी की तरफ से जारी सूची में सुरेंद्रन का नाम शामिल किया गया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आप से गठबंधन पर बोले कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको- राहुल गांधी लेंगे फैसला- Amarujalaआप से गठबंधन पर बोले कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको- राहुल गांधी लेंगे फैसला Delhi AAP INCIndia RahulGandhi
Read more »
अमेठी से फिर चुनाव लड़ेंगी स्मृति ईरानी, राहुल गांधी से होगा दिलचस्प मुकाबलानई दिल्ली। भाजपा ने अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को चुनाव मैदान में उतारा है जिससे इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
Read more »
राहुल गांधी करेंगे प्रेस कान्फ्रेंस, रिपोर्ट में दावा- बड़ा खुलासा करेगी कांग्रेसrahul gandhi will address press conference | कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर मचा है हंगामा रिपोर्ट के मुताबिक इंटरव्यू पर स्पष्टीकरण जारी करेंगे पित्रोदा
Read more »
बिहार और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली आजकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार के पूर्णिया और पश्चिम बंगाल के मालदा के चचल में रैली को संबोधित करेंगे.
Read more »
केरल से भी चुनाव लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी– News18 हिंदीNews18 हिंदी: कांग्रेस नेता ओमान चांडी ने कहा है कि कर्नाटक कांग्रेस ने राहुल गांधी से निवेदन किया है कि वह केरल की एक सीट से चुनाव लड़ें.
Read more »
रविशंकर प्रसाद का निशाना- राहुल गांधी बताएं 55 लाख से 9 करोड़ कैसे हुई संपत्तिलोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही बीजेपी कांग्रेस के खिलाफ मुखर हो गई है. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम राहुल गांधी का बिजनेस मॉडल देख रहे हैं. राहुल गांधी की 55,83,123 लाख रुपए की संपत्ति कैसे बढ़कर 2009 में 2 करोड़ हो गई. 2014 में यह संपत्ति बढ़कर 9 करोड़ हो गई. राहुल गांधी के बिजनेस का मॉडल क्या है.
Read more »
राहुल गांधी पर बीजेपी का हमला- 55 लाख की प्रॉपर्टी 9 करोड़ के पार कैसे हुई– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार बीजेपी और पीएम मोदी पर आरोपों की बौछार कर रहे हैं. इसी बीच अब बीजेपी ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए उनकी संपत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बीजेपी ने राहुल गांधी से उनकी संपत्ति का हिसाब देने के लिए कहा. बीजेपी ने पूछा कि आखिर राहुल गांधी की संपत्ति इतनी तेजी से कैसे बढ़ी. बीजेपी का दावा है कि 2004 में राहुल गांधी की संपत्ति 55 लाख की थी जो 2014 में बढ़कर 9 करोड़ के पार हो गई. बीजेपी ने पूछा कि आखिर राहुल गांधी की कमाई का जरिया क्या है?-loksabha elections 2019: bjp questions on rahul gandhi assets onm
Read more »
