राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के जीवन पर भारी बोझ डाला है.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाएगी और बढ़ती कीमतों को कम करने की कोशिश करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के जीवन पर भारी बोझ डाला है.
राहुल गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा,‘इस बोझ को कम करने के लिए कांग्रेस पार्टी पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाएगी और बढ़ती कीमतों को कम करने का प्रयास करेगी और कम करेगी.वहीं राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस की जनसभाओं में लगाया जा रहा ‘चौकीदार चोर है’ का नारा कांग्रेस पार्टी का न होकर, हिन्दुस्तान के युवाओं और मजदूरों का नारा है. मध्य प्रदेश के भिण्ड लोकसभा सीट के प्रत्याशी देवाशीष जरारिया के लिए आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी ने नहीं निकाला है ‘चौकीदार चोर है’ वाला नारा. यह नारा हिन्दुस्तान के युवाओं का नारा है, हिन्दुस्तान के मजदूरों को नारा है.' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपना हमला तेज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनके पास सबूत हैं कि राफेल जेट सौदे में ‘चौकीदार चोर है.’ उन्होंने कहा, ‘जब मैं आपके बारे में कहता हूं, चौकीदार चोर है तो मैं सबूत लेकर बोलता हूं.’ उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी चुनाव आयोग को कहते हैं कि राहुल, चौकीदार शब्द का प्रयोग नहीं कर सकते. राहुल गांधी ने सवाल किया, ‘क्या आपने कभी किसान, मजदूर या गरीब, बेरोजगार आदमी के घर के सामने चौकीदार देखा है. अनिल अंबानी के घर के बाहर कितने चौकीदार हैं, लाइन लगी हुई है और लाइन में पहले नंबर पर नरेन्द्र मोदी खड़े हैं.’
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बच्चों ने मोदी को दी गाली, तो प्रियंका गांधी ने कहा 'ऐसा नहीं कहते'सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चे मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उनको देखकर मुस्करा रही हैं।
Read more »
अमित शाह को हत्यारोपी कहा था, EC ने राहुल गांधी को दी क्लीन चिटबीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को हत्या आरोपी कहने के मामले में चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को क्लीन चिट दे दी है. चुनाव आयोग ने कहा कि मध्य प्रदेश के जबलपुर के सिहोरा में राहुल गांधी द्वारा दिया गया बयान आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करता है.
Read more »
राहुल ने दिया इंटरव्यू, चैनल पर दिखा नहीं तो उठा सवाल- खुद गांधी ने रुकवाया?Rahul Gandhi: लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि इतना बड़ा चैनल होने के बावजूद इंडिया टुडे ने केवल मैग्जीन के लिए इंटरव्यू लिया! कई लोग यह भी कह रहे हैं कि कुछ लोगों का कहना है कि राहुल गांधी ने इंडिया टुडे को वीडियो इंटरव्यू दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने इसे चैनल पर चलाने से मना कर दिया।
Read more »
नरेन्द्र मोदी ने राजीव गांधी पर लगाया यह गंभीर आरोप, राहुल ने इस तरह दिया जवाबनई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं, बच नहीं पाओगे।
Read more »
स्मृति ने लगाया आयुष्मान कार्ड धारक का इलाज नहीं करने का आरोप, अस्पताल ने दी सफाईस्मृति ने लगाया आयुष्मान कार्ड धारक का इलाज नहीं करने का आरोप, अस्पताल ने दी सफाई AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »
राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को बताया बॉक्सर, कहा- कोच आडवाणी को मारा पंचभिवानी में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नए अंदाज में टिप्पणी की. राहुल ने पहलवानी के रिंग का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी पर असल मुद्दों से भागने और जनता को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया. यहां तक कि राहुल ने पीएम मोदी पर लालकृष्ण आडवाणी के बहाने भी कमेंट किए.
Read more »
मोदी के कट्टर समर्थक जफर सरेशवाला ने की राहुल गांधी की तारीफ, जानें क्या कहाकभी मोदी की खुलेआम तारीफ करने वाले जफर सरेशवाला ने पीएम के सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंदी की तारीफ कर सबको हैरान कर दिया।
Read more »
