राहुल द्रविड़ ने लालच में गंवाए 4 करोड़! फिर सीखा सबक और खड़ा किया बिजनेस अम्‍पायर, 3 कंपनियों में बड़ा निव...

Rahul Dravid Business News

राहुल द्रविड़ ने लालच में गंवाए 4 करोड़! फिर सीखा सबक और खड़ा किया बिजनेस अम्‍पायर, 3 कंपनियों में बड़ा निव...
Rahul Dravid Net WorthRahul Dravid IncomeRahul Dravid Property
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 153 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 96%
  • Publisher: 51%

Rahul Dravid Business : क्रिकेट खिलाड़ी और भारतीय टीम के कोच रह चुके राहुल द्रविड़ जिस धैर्य और मजबूती के साथ बैटिंग करते थे, उसी धैर्य के साथ उन्‍होंने चुपचाप अपना बिजनेस अम्‍पायर भी खड़ा कर लिया है. आज वह तीन कंपनियों के बड़े निवेशक होने के साथ मेंटोर और पार्टनर भी हैं.

ऐसा नहीं है कि राहुल द्रविड़ ने क्रिकेट से खूब पैसा बनाया और उसे अंधाधुंध निवेश अपनी संपत्ति बढ़ाई है. एक आम निवेशक की तरह उन्‍हें भी शुरुआत में बड़े झटके लगे. साल 2018 में उन्‍होंने बैंगलुरु पुलिस स्‍टेशन में विक्रम इनवेस्‍टमेंट कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि इस कंपनी ने उनके 4 करोड़ रुपये निवेश कराए थे, जिस पर सालाना 40 फीसदी रिटर्न का दावा था.

कंपनी फ्रॉड निकली और उनका सारा पैसा लेकर भाग गई. इस झटके ने राहुल द्रविड़ को पहला सबक सिखाया कि लालच में किया गया निवेश, हमेशा जोखिम में रहता है. निवेश का यह जरूरी सबक लेने के बाद राहुल द्रविड़ सतर्क हो गए और बैंगलुरु में उभरते स्‍टार्टअप पर उनकी नजरें जम गईं. द्रविड़ ने किसी बड़ी कंपनी में पैसा नहीं लगाया और न ही प्रॉपर्टी खरीदी, बल्कि सावधानी से लंबे रिसर्च के बाद खुद को स्‍टार्टअप का एंजेल इन्‍वेस्‍टर बनाया. आज वह बैंगलुरु के तीन स्‍टार्टअप में निवेश करते हैं और उसे मेंटरिंग भी प्रदान करते हैं. स्‍टार्टअप के अलावा राहुल का फोकस सुरक्षित निवेश जैसे बॉन्‍ड, म्‍यूचुअल फंड और एफडी पर रहता है. राहुल द्रविड़ ने साल 2025 में एक मेंस ग्रूमिंग कंपनी बॉम्‍बे शेविंग कंपनी में निवेश किया. इस कंपनी ने सीरीज डी की फंडिंग में करीब 140 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिसमें बड़ा निवेश राहुल द्रविड़ का भी है. कंपनी की कुल फंडिंग अब तक 450 करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा पहुंच चुकी है. फिलहाल यह कंपनी आईपीओ लाने की तैयारी में है, जिससे साफ जाहिर है कि आने वाले समय में इससे राहुल को भी बड़ा रिटर्न मिलेगा. राहुल द्रविड़ ने नाइक और ऐपल जैसी मल्‍टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले 2 युवाओं के साथ एक टीम बनाई और देश के 500 बच्‍चों पर रिसर्च किया. इसमें पाया कि इन बच्‍चों को पहनाए जाने वाले जूते उनकी साइज के नहीं होते, बल्कि पैसे बचाने के लिए मां-बाप बड़े जूते खरीद लाते. राहुल और दोनों युवाओं ने मिलकर प्‍लेटो नाम से भारतीय बच्‍चों के पैसों के लिए जूते बनाने शुरू किए. द्रविड़ ने इसमें साल 2020 में निवेश किया. इन जूतों में एल्‍गी आधारित फोम का इस्‍तेमाल किया जाता है और यह अपनी साइज को डेढ़ गुना तक बढ़ा सकते हैं. राहुल ने एक और उभरते स्‍टार्टअप में पैसा लगाया, जो किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ क्‍वालिटी फूड प्रोडक्‍ट भी उपलब्‍ध कराती है. उन्‍होंने Good Farmer Food Concepts में निवेश किया जो कॉफी और बर्गर के ब्रांड्स बनाती है. इस कंपनी का कॉफी ब्रांड Maverick and Farmer Coffee बहुत पसंद किया जाता है. साथ ही बर्गर ब्रांड जैसे Square Burgers को भी हेल्‍दी प्रोडक्‍ट माना जाता है. कंपनी ने फिलहाल 15 लाख डॉलर यानी करीब 13 करोड़ की फंडिंग जुटाई है, जिसमें राहुल द्रविड़ का भी बड़ा निवेश है. राहुल की नेट वर्थ की बात करें तो वित्‍तवर्ष 2024-25 में उनके पास करीब 320 करोड़ रुपये की नेट वर्थ बताई जाती है. उन्‍होंने क्रिकेट करियर और भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनकर भी खूब पैसा कमाया. कोच के रूप में उन्‍हें सालाना 10 से 12 करोड़ रुपये मिलते थे, जबकि आईपीएल में राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए कोचिंग करने पर भी उन्‍हें 5 करोड़ रुपये सालाना की फीस मिलती थी. क्रिकेट और कोच के करियर के अलावा राहुल की कमाई का प्रमुख जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापन था. राहुल के पास Reebok, Pepsi, HDFC Life, PUMA, CRED, Practo, Piramal Realty, Gillette, Castrol, Philips, Shriram Finance जैसी कंपनियों के विज्ञापन हैं, जिनसे सालाना करीब 3 से 4 करोड़ रुपये की कमाई हो जाती है. राहुल द्रविड़ ने साल 2010 में बैंगलुरु के पॉश इलाके इंदिरानगर में एक लग्‍जरी बंगला खरीदा था, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जाती है. फिलहाल वह इसी घर में रहते हैं. उनके पास लग्‍जरी कारों का कलेक्‍शन भी है, जिसमें Porsche 911 Carrera , Mercedes-Benz GLE 350, Audi Q5, Toyota Innova Crysta, Hyundai Tucson जैसी कारें हैं और इनकी कुल कीमत भी करीब 6 करोड़ रुपये बताई जाती है

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Rahul Dravid Net Worth Rahul Dravid Income Rahul Dravid Property Rahul Dravid Income राहुल द्रविड़ की नेट वर्थ राहुल द्रविड़ की इनकम राहुल द्रविड़ ने कहां किया निवेश राहुल द्रविड़ का बिजनेस राहुल द्रविड़ की प्रॉपर्टी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Report: टी20 विश्व कप के लिए इन 2 खिलाड़ियों पर फंसा है पेंच,आज बीसीसीआई की हाई-प्रोफाइल मीटिंगReport: टी20 विश्व कप के लिए इन 2 खिलाड़ियों पर फंसा है पेंच,आज बीसीसीआई की हाई-प्रोफाइल मीटिंगRahul Dravid: राहुल द्रविड़ को लेकर भी सवाल हो रहे हैं
Read more »

टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया को मिलेगा नया कोच? राहुल द्रविड़ के कार्यकाल को लेकर जय शाह ने दिया बड़ा अपडेटटी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया को मिलेगा नया कोच? राहुल द्रविड़ के कार्यकाल को लेकर जय शाह ने दिया बड़ा अपडेटRahul Dravid: राहुल द्रविड़ के कार्यकाल को लेकर जय शाह ने दिया बड़ा अपडेट
Read more »

युवाओं को मौका देने से लेकर तीनों फॉर्मेंट में नंबर वन बनने तक....कुछ ऐसा रहा राहुल द्रविड़ का बतौर कोच सफरयुवाओं को मौका देने से लेकर तीनों फॉर्मेंट में नंबर वन बनने तक....कुछ ऐसा रहा राहुल द्रविड़ का बतौर कोच सफरRahul Dravid As India Coach:
Read more »

Team India’s Next Coach: জুনেই অবসান দ্রাবিড় যুগের, ভারতের পরবর্তী কোচ কে? লড়াইয়ে হেভিওয়েট তিন বিদেশিTeam India’s Next Coach: জুনেই অবসান দ্রাবিড় যুগের, ভারতের পরবর্তী কোচ কে? লড়াইয়ে হেভিওয়েট তিন বিদেশিWho will take the helm as Team Indias next coach After Rahul Dravid
Read more »

'जब जिंदगी में चुनौतियां आएं तो राहुल द्रविड़ की तरह बनो, राहुल गांधी नहीं''जब जिंदगी में चुनौतियां आएं तो राहुल द्रविड़ की तरह बनो, राहुल गांधी नहीं'- be like rahul dravid not rahul gandhi telangana bjp reaction on icc t20 world cup 2024
Read more »

Rahul Dravids Son Samit Dravid: প্রতীক্ষার অবসান, কিংবদন্তির পুত্র এবার জাতীয় দলে, অস্ট্রেলিয়ার বিরুদ্ধে পেলেন ডাকRahul Dravids Son Samit Dravid: প্রতীক্ষার অবসান, কিংবদন্তির পুত্র এবার জাতীয় দলে, অস্ট্রেলিয়ার বিরুদ্ধে পেলেন ডাকRahul Dravid Son Samit Dravid Gets India Call-Up
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:05:46