भारत और अमेरिका के बीच आखिरकार बहुप्रतीक्षित डील हो गई है। इसे फादर ऑफ ऑल डील्स कहा जा रहा है। इसकी वजह यह है कि दोनों देशों ने 2030 तक आपसी व्यापार को 500 अरब डॉलर पहुंचाने का टारगेट रखा है। इसके साथ ही अमेरिका ने भारत को अपनी विश लिस्ट भी थमा दी...
नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच कई महीनों के प्रयासों के बाद आखिरकार ट्रेड डील हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इसकी घोषणा करते हुए कहा कि भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर की खरीद कर सकता है। सूत्रों का कहना है कि इनमें कुछ एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स भी शामिल हो सकते हैं। ट्रंप ने भी एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स की बात कही दै। इस मुद्दे पर विपक्ष ने आज संसद में जमकर हंगामा किया। इस बीच रॉयटर्स की एक खबर के मुताबिक एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि भारत ने अमेरिका से पेट्रोलियम, डिफेंस गुड्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, टेलीकॉम प्रोडक्स और एयरक्राफ्ट खरीदने पर सहमति जताई है। अधिकारी ने साथ ही कहा कि भारत ने कुछ एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स में अमेरिका को मार्केट एक्सेस दिया है। उन्होंने कहा कि अभी यह डील की पहली किस्त है और आने वाले महीनों में ज्यादा व्यापक डील पर बातचीत चल रही है।50% से सीधे 18%: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किस सेक्टर को होगा सबसे ज्यादा फायदा?भारत-अमेरिका ट्रेडअधिकारी ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका के ट्रेड डेफिसिट को कम करने के लिए भारत अमेरिकी सामान को खरीदने पर सहमत हुआ है। हालांकि ट्रेड मिनिस्ट्री ने इस बारे में ईमेल का तत्काल कोई जवाब नहीं दिया। ट्रंप ने डील की घोषणा करते हुए कहा कि भारत अमेरिका से ज्यादा मात्रा में सामान खरीदने के लिए सहमत हो गया है।उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर की एनर्जी, कोल, टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चरल और दूसरे प्रोडक्ट्स खरीद सकता है। कॉमर्स मिनिस्ट्री के मुताबिक जनवरी-नवंबर के दौरान भारत से अमेरिका को एक्सपोर्ट 15.
88 फीसदी बढ़कर $85.5 अरब पहुंच गया। इस दौरान भारत का आयात $46.08 अरब रहा।
Indian Export To US What India Will Buy From Us US Agricultural Products Indian Import From US भारत-अमेरिका ट्रेड डील अमेरिका को भारत से एक्सपोर्ट अमेरिका से इंपोर्ट अमेरिका से क्या खरीदेगा भारत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सरकार का 2030 तक 500 गीगावाट हरित ऊर्जा हासिल करना लक्ष्य, 14-15 नवंबर को 'चिंतन शिविर'सरकार का 2030 तक 500 गीगावाट हरित ऊर्जा हासिल करना लक्ष्य, 14-15 नवंबर को 'चिंतन शिविर'
Read more »
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार लक्ष्य 2030 तक 500 अरब डॉलरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच साल 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। दोनों देश तेल और गैस के व्यापार को बढ़ाकर भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते सहयोग की बात कही है।
Read more »
मोदी-ट्रंप से मिलकर 2030 तक 500 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्यप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत और अमेरिका 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखते हैं। मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच तेल और गैस के व्यापार को बढ़ाकर भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने 'मेक इंडिया ग्रेट अगेन' को 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' के समकक्ष बताया और कहा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी से दुनिया को नया आकार मिलेगा।
Read more »
भारत और अमेरिका के बीच 2030 तक व्यापार 500 अरब डॉलर का लक्ष्यप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत और अमेरिका के बीच साल 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 500 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि दोनों देश तेल और गैस के व्यापार, संयुक्त विकास, उत्पादन और तकनीक के स्थानांतरण को बढ़ावा देंगे।
Read more »
गुरुग्राम, फरीदाबाद,और झज्जर में चलेंगी 500 इलेक्ट्रिक बसें, 2030 तक हरियाणा को प्रदूषण मुक्त प्रदेश बनाने का लक्ष्यहरियाणा सरकार लगभग 1513 करोड़ रुपये के निवेश से गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में 500 इलेक्ट्रिक बसें चलाने जा रही है। यह पहल 2030 तक प्रदूषण मुक्त राज्य बनने के हरियाणा के लक्ष्य का हिस्सा है। विश्व बैंक ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 305 मिलियन डॉलर की राशि स्वीकृत की है, जिसमें राज्य सरकार के योगदान सहित कुल परियोजना लागत 3646 करोड़...
Read more »
भारत 2030 तक 500 गीगावाट स्वच्छ बिजली लक्ष्य हासिल करने की राह पर अग्रसर: केंद्रभारत 2030 तक 500 गीगावाट स्वच्छ बिजली लक्ष्य हासिल करने की राह पर अग्रसर: केंद्र
Read more »
