उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में मतदाता सूची संशोधन के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है. सलोन क्षेत्र में सर्वे के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और लेखपाल पर गांव के प्रधान और उसके पिता ने हमला कर दस्तावेज फाड़ दिए. पुलिस ने दोनों आरोपियों दीपक यादव और उनके पिता कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.
रायबरेली जिले के सलोन इलाके में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान के दौरान शुक्रवार शाम एक बड़ा मामला सामने आया. बूथ लेवल ऑफिसर आरती यादव और लेखपाल अविनाश पर गांव के प्रधान और उसके पिता ने हमला कर दिया और उनके पास मौजूद सर्वे फॉर्म फाड़ दिए.
.stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ें'फॉर्म भरते समय पहुंचे प्रधान और पिता'BLO आरती यादव ने बताया कि वह पुरे अहीरन मोहद्दी नगर, मजर्रा पालीपुर गांव में मतदाता सत्यापन का काम कर रही थीं. इसी दौरान गांव के प्रधान दीपक यादव और उनके पिता कृष्णा यादव वहां पहुंचे और अचानक उनसे बदसलूकी शुरू कर दी. उन्होंने न सिर्फ सरकारी सर्वे फॉर्म फाड़े, बल्कि दोनों अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया. आरती यादव और लेखपाल अविनाश किसी तरह वहां से निकल पाए.अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचीघटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद सलोन के उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली.अधिकारियों ने इसे गंभीर मामला मानते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की.सरकारी दस्तावेज फाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा डालने को पुलिस ने गंभीर अपराध माना है.सर्किल ऑफिसर सलोन, यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालना और दस्तावेज नष्ट करना कानून के तहत गंभीर अपराध है. Advertisement प्रधान और पिता गिरफ्तारसलोन कोतवाली में इस मामले में प्रधान दीपक यादव और उनके पिता कृष्णा यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.राज्यभर में चल रहा है SIR अभियानयह घटना उस वक्त हुई है जब पूरे राज्य में मतदाता सूची अपडेट करने का विशेष अभियान चल रहा है. अधिकारियों का कहना है कि चुनाव प्रक्रियाओं में किसी भी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी.---- समाप्त ---- ये भी देखें
BLO Attacked In Raebareli Uttar Pradesh Electoral Roll Revision Village Head Arrested Raebareli Government Survey Obstruction UP Raebareli News Update
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SIR के लिए डाटा कलेक्ट कर रहीं BLO टेंपों में भूल गईं टैबलेट, मची अफरी-तफरीएसआईआर के लिए डेटा जुटा रहीं एक बीएलओ से टेम्पो में टैबलेट छूट गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। टैबलेट में महत्वपूर्ण जानकारी थी। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और टैबलेट की खोज शुरू कर दी गई है। डेटा सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।
Read more »
BLO का दर्द तो सुन लीजिए साहब...! SIR की ड्यूटी में समय कम, काम ज्यादाMP BLO News: SIR के कार्य में लगे बीएलओ के सामने मध्य प्रदेश में कई तरह की दिक्कतें हैं। शहरी क्षेत्रों में एड्रेस ढूंढने में मतदाताओं को ज्यादा परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क के कारण डेटा ही अपलोड नहीं होता है।
Read more »
SIR में लगे गुजरात-पश्चिम बंगाल के दो और BLO की हार्ट अटैक से मौत, परिवारों ने काम के दवाब का लगाया आरोपगुजरात और पश्चिम बंगाल में SIR ड्यूटी के दौरान दो और BLO की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवारों ने आरोप लगाया कि अत्यधिक काम का दबाव, लंबे घंटों की ड्यूटी और तकनीकी दिक्कतों ने उनकी सेहत पर गंभीर असर डालकर यह स्थिति पैदा की।
Read more »
BLO की पत्नी अखिलेश के सामने फूट-फूटकर रोई, VIDEO: बोली- रात को काम करते-करते गिरे; सपा प्रमुख बोले-SIR भाज...यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव SIR को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर भड़के। कहा- चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी मिले हुए हैं। आखिर SIR कराने की जल्दी क्यों है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को भी सहायक बनाया दिया गया है।
Read more »
SIR अभियान में बाजी मारें 14 BLO, समय से पहले काम पूरा करने पर DM ने माला पहनाकर किया सम्मानबांदा में चल रहे मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान (SIR) में समय से पहले 100% काम पूरा करने वाले 14 BLO को DM जे. रिभा ने प्रशस्ति पत्र और फूल माला देकर सम्मानित किया. BLO ने कहा कि यह चुनाव आयोग का महत्वपूर्ण कार्य था, जिसे प्राथमिकता देकर पूरा किया गया. DM ने अन्य BLO को भी समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए.
Read more »
BLO की मौत के बाद अखिलेश यादव ने दिया 2 लाख का चेक, पूछा- SIR को लेकर बीजेपी और चुनाव आयोग को इतनी जल्दी क्योंUP SIR Akhilesh Yadav: यूपी एसआईआर को लेकर बीजेपी और विपक्ष के बीच तकरार जारी है। अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर के बहाने बीजेपी वोट डालने का अधिकार छीन रही है। साथ ही बीएलओ पर जानबूझकर दबाव बनाया जा रहा है।
Read more »
