BLO की मौत के बाद अखिलेश यादव ने दिया 2 लाख का चेक, पूछा- SIR को लेकर बीजेपी और चुनाव आयोग को इतनी जल्दी क्यों

Voter List SIR Verification News

BLO की मौत के बाद अखिलेश यादव ने दिया 2 लाख का चेक, पूछा- SIR को लेकर बीजेपी और चुनाव आयोग को इतनी जल्दी क्यों
लखनऊ बीएलओ मौतअखिलेश का यूपी एसआईआरAkhilesh Yadav Up Sir
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 141 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 91%
  • Publisher: 51%

UP SIR Akhilesh Yadav: यूपी एसआईआर को लेकर बीजेपी और विपक्ष के बीच तकरार जारी है। अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर के बहाने बीजेपी वोट डालने का अधिकार छीन रही है। साथ ही बीएलओ पर जानबूझकर दबाव बनाया जा रहा है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर के लिए बीएलओ मानसिक दबाव को लेकर बीजेपी पर हमला किया। उन्होंने जनता से वोट छीनने से लेकर, बीएलओ की जान जाने तक का मुद्दा उठाया। लखनऊ सपा कार्यालय में अखिलेश यादव ने हाल में बीएलओ ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले विजय कुमार वर्मा के परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही बीएलओ की पत्नी ने भी सरकार और अधिकारियों पर आरोप लगाए। अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा और निर्वाचन आयोग मिलीभगत कर एसआईआर के बहाने वोट डालने का अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। आरोप लगाते हुए कहा कि ये सोची समझी साजिश है, रणनीति है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के दिए हुए संविधान के तहत हमें जो वोट डालने का अधिकार है, उस अधिकार को छीनने की तैयारी है। उन्‍होंने कहा कि ये एसआईआर के बहाने वोट डालने का अधिकार छीन रहे हैं। आरक्षण, आपकी पहचान छीनेंगे और आपके ऊपर उल्टे सीधे दबाव बनाएंगे।बीएलओ के परिवार ने लगाए आरोपअखिलेश याव ने 14 नवंबर को ब्रेन हेमरेज से मृत बीएलओ विजय कुमार वर्मा का जिक्र करते हुए ये गंभीर आरोप लगाए। कहा कि सरकार के लोग इस बात का दबाव बना रहे हैं कि वह ड्यूटी में ही नहीं थे और पहले से ही बीमार थे। बीएलओ विजय कुमार वर्मा के परिजनों ने कहा कि वे शिक्षा मित्र थे, उनकी ड्यूटी बीएलओ में लगाई गई थी। उन्हें 14 तारीख को ब्रेन हेमरेज हुआ और उस दिन वह काम पर गए थे। रात में 11 बजे बैठकर अपना काम कर रहे थे, तभी कुर्सी से गिरे और हम लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने बताया कि ब्रेन हेमरेज हुआ है।मृतक की पत्‍नी ने बताया, एक अधिकारी ने कहा कि वह पहले से कार्यमुक्त थे, जब 14 तारीख को कार्य किया तो कार्यमुक्त कैसे हो गए। प्रशासन की तरफ से कोई मदद भी नहीं मिली और झूठा आरोप लगा रहे हैं। सरकार से एक करोड़ रुपये की मांगपरिजनों को दो लाख रुपये का चेक सौंपते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अभी इस परिवार को पार्टी की तरफ से दो लाख रुपये दे रहे हैं। हमारी मांग है कि एक करोड़ रुपये इस परिवार को मदद की जाए और सरकारी नौकरी के अलावा तमाम सरकारी योजनाओं से इन्‍हें जोड़ा जाए। अखिलेश यादव ने कहा कि ड्यूटी पर रहने के दौरान बीएलओ की मौत हुई, लेकिन अधिकारी दबाव बनाते हैं और यह साजिश रची जा रही है कि वह ड्यूटी पर नहीं थे। जिस स्कूल में वह शिक्षा मित्र थे, उस पर भी दबाव बनाया जा रहा है कि वे पहले से बीमार थे।एसआईआर को लेकर जल्दीबाजी क्यों अखिलेश यादव ने कहा, सपा की पहले दिन से मांग है कि पहले तो इस तरह काम का दबाव न बनाया जाए, क्योंकि यह बहुत जिम्मेदारी और सावधानी का काम है और बहुत संवेदनशील कार्य है। एक बार फॉर्म खारिज हो गया और वोट आपका नहीं बना तो पूरे कागजात के साथ घूमना पड़ेगा। उन्होंने पूछा एसआईआर को लेकर भाजपा इतनी जल्दबाजी में क्यों है। आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और भाजपा मिले हुए हैं और दोनों जल्दबाजी कर रहे हैं।सफाई कर्मचारी को दी जिम्मेदारीउन्‍होंने व्यवस्था पर भी व्यंग्य कसते हुए कहा कि यहां तक कि जिम्मेदारी नगर पालिका के सफाईकर्मियों को भी दी गई है। फॉर्म में इतनी तकनीकी बातें हैं और बीएलओ का सहायक सफाई कर्मचारी को बनाया गया है। सरकार के आंकड़े बता रहे हैं कि सभी फॉर्म बांटे जा चुके हैं, लेकिन वास्तविकता कुछ और ही है।.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर के लिए बीएलओ मानसिक दबाव को लेकर बीजेपी पर हमला किया। उन्होंने जनता से वोट छीनने से लेकर, बीएलओ की जान जाने तक का मुद्दा उठाया। लखनऊ सपा कार्यालय में अखिलेश यादव ने हाल में बीएलओ ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले विजय कुमार वर्मा के परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही बीएलओ की पत्नी ने भी सरकार और अधिकारियों पर आरोप लगाए।अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा और निर्वाचन आयोग मिलीभगत कर एसआईआर के बहाने वोट डालने का अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। आरोप लगाते हुए कहा कि ये सोची समझी साजिश है, रणनीति है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के दिए हुए संविधान के तहत हमें जो वोट डालने का अधिकार है, उस अधिकार को छीनने की तैयारी है। उन्‍होंने कहा कि ये एसआईआर के बहाने वोट डालने का अधिकार छीन रहे हैं। आरक्षण, आपकी पहचान छीनेंगे और आपके ऊपर उल्टे सीधे दबाव बनाएंगे।बीएलओ के परिवार ने लगाए आरोपअखिलेश याव ने 14 नवंबर को ब्रेन हेमरेज से मृत बीएलओ विजय कुमार वर्मा का जिक्र करते हुए ये गंभीर आरोप लगाए। कहा कि सरकार के लोग इस बात का दबाव बना रहे हैं कि वह ड्यूटी में ही नहीं थे और पहले से ही बीमार थे। बीएलओ विजय कुमार वर्मा के परिजनों ने कहा कि वे शिक्षा मित्र थे, उनकी ड्यूटी बीएलओ में लगाई गई थी। उन्हें 14 तारीख को ब्रेन हेमरेज हुआ और उस दिन वह काम पर गए थे। रात में 11 बजे बैठकर अपना काम कर रहे थे, तभी कुर्सी से गिरे और हम लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने बताया कि ब्रेन हेमरेज हुआ है।मृतक की पत्‍नी ने बताया, एक अधिकारी ने कहा कि वह पहले से कार्यमुक्त थे, जब 14 तारीख को कार्य किया तो कार्यमुक्त कैसे हो गए। प्रशासन की तरफ से कोई मदद भी नहीं मिली और झूठा आरोप लगा रहे हैं। सरकार से एक करोड़ रुपये की मांगपरिजनों को दो लाख रुपये का चेक सौंपते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अभी इस परिवार को पार्टी की तरफ से दो लाख रुपये दे रहे हैं। हमारी मांग है कि एक करोड़ रुपये इस परिवार को मदद की जाए और सरकारी नौकरी के अलावा तमाम सरकारी योजनाओं से इन्‍हें जोड़ा जाए। अखिलेश यादव ने कहा कि ड्यूटी पर रहने के दौरान बीएलओ की मौत हुई, लेकिन अधिकारी दबाव बनाते हैं और यह साजिश रची जा रही है कि वह ड्यूटी पर नहीं थे। जिस स्कूल में वह शिक्षा मित्र थे, उस पर भी दबाव बनाया जा रहा है कि वे पहले से बीमार थे।एसआईआर को लेकर जल्दीबाजी क्योंअखिलेश यादव ने कहा, सपा की पहले दिन से मांग है कि पहले तो इस तरह काम का दबाव न बनाया जाए, क्योंकि यह बहुत जिम्मेदारी और सावधानी का काम है और बहुत संवेदनशील कार्य है। एक बार फॉर्म खारिज हो गया और वोट आपका नहीं बना तो पूरे कागजात के साथ घूमना पड़ेगा। उन्होंने पूछा एसआईआर को लेकर भाजपा इतनी जल्दबाजी में क्यों है। आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और भाजपा मिले हुए हैं और दोनों जल्दबाजी कर रहे हैं।सफाई कर्मचारी को दी जिम्मेदारीउन्‍होंने व्यवस्था पर भी व्यंग्य कसते हुए कहा कि यहां तक कि जिम्मेदारी नगर पालिका के सफाईकर्मियों को भी दी गई है। फॉर्म में इतनी तकनीकी बातें हैं और बीएलओ का सहायक सफाई कर्मचारी को बनाया गया है। सरकार के आंकड़े बता रहे हैं कि सभी फॉर्म बांटे जा चुके हैं, लेकिन वास्तविकता कुछ और ही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

लखनऊ बीएलओ मौत अखिलेश का यूपी एसआईआर Akhilesh Yadav Up Sir अखिलेश यादव Akhilesh Yadav चुनाव आयोग What Is Sir मतदाता सूची एसआईआर प्रक्रिया Blo Death Lucknow Sir

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SIR के लिए डाटा कलेक्ट कर रहीं BLO टेंपों में भूल गईं टैबलेट, मची अफरी-तफरीSIR के लिए डाटा कलेक्ट कर रहीं BLO टेंपों में भूल गईं टैबलेट, मची अफरी-तफरीएसआईआर के लिए डेटा जुटा रहीं एक बीएलओ से टेम्पो में टैबलेट छूट गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। टैबलेट में महत्वपूर्ण जानकारी थी। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और टैबलेट की खोज शुरू कर दी गई है। डेटा सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।
Read more »

UP SIR: स्वार में निकली थी बारात, प्रधान के साथ पहुंचे BLO, सेहरा में सजे दूल्हे से भरवाया गणना फॉर्मUP SIR: स्वार में निकली थी बारात, प्रधान के साथ पहुंचे BLO, सेहरा में सजे दूल्हे से भरवाया गणना फॉर्मRampur Wedding Procession SIR Form: रामपुर के स्वार से एक बीएलओ के दूल्हे का एसआईआर फॉर्म भरवाने का मामला सामने आया है। प्रधान और बीएलओ ने इस कार्य को पूरा कराया।
Read more »

BLO का दर्द तो सुन लीजिए साहब...! SIR की ड्यूटी में समय कम, काम ज्यादाBLO का दर्द तो सुन लीजिए साहब...! SIR की ड्यूटी में समय कम, काम ज्यादाMP BLO News: SIR के कार्य में लगे बीएलओ के सामने मध्य प्रदेश में कई तरह की दिक्कतें हैं। शहरी क्षेत्रों में एड्रेस ढूंढने में मतदाताओं को ज्यादा परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क के कारण डेटा ही अपलोड नहीं होता है।
Read more »

SIR में लगे गुजरात-पश्चिम बंगाल के दो और BLO की हार्ट अटैक से मौत, परिवारों ने काम के दवाब का लगाया आरोपSIR में लगे गुजरात-पश्चिम बंगाल के दो और BLO की हार्ट अटैक से मौत, परिवारों ने काम के दवाब का लगाया आरोपगुजरात और पश्चिम बंगाल में SIR ड्यूटी के दौरान दो और BLO की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवारों ने आरोप लगाया कि अत्यधिक काम का दबाव, लंबे घंटों की ड्यूटी और तकनीकी दिक्कतों ने उनकी सेहत पर गंभीर असर डालकर यह स्थिति पैदा की।
Read more »

BLO की पत्नी अखिलेश के सामने फूट-फूटकर रोई, VIDEO: बोली- रात को काम करते-करते गिरे; सपा प्रमुख बोले-SIR भाज...BLO की पत्नी अखिलेश के सामने फूट-फूटकर रोई, VIDEO: बोली- रात को काम करते-करते गिरे; सपा प्रमुख बोले-SIR भाज...यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव SIR को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर भड़के। कहा- चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी मिले हुए हैं। आखिर SIR कराने की जल्दी क्यों है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को भी सहायक बनाया दिया गया है।
Read more »

SIR अभियान में बाजी मारें 14 BLO, समय से पहले काम पूरा करने पर DM ने माला पहनाकर किया सम्मानSIR अभियान में बाजी मारें 14 BLO, समय से पहले काम पूरा करने पर DM ने माला पहनाकर किया सम्मानबांदा में चल रहे मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान (SIR) में समय से पहले 100% काम पूरा करने वाले 14 BLO को DM जे. रिभा ने प्रशस्ति पत्र और फूल माला देकर सम्मानित किया. BLO ने कहा कि यह चुनाव आयोग का महत्वपूर्ण कार्य था, जिसे प्राथमिकता देकर पूरा किया गया. DM ने अन्य BLO को भी समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 02:49:18