BLO की पत्नी अखिलेश के सामने फूट-फूटकर रोई, VIDEO: बोली- रात को काम करते-करते गिरे; सपा प्रमुख बोले-SIR भाज...

Akhilesh Yadav News

BLO की पत्नी अखिलेश के सामने फूट-फूटकर रोई, VIDEO: बोली- रात को काम करते-करते गिरे; सपा प्रमुख बोले-SIR भाज...
SP Press ConferenceSIR BLOSIR
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 51%

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव SIR को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर भड़के। कहा- चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी मिले हुए हैं। आखिर SIR कराने की जल्दी क्यों है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को भी सहायक बनाया दिया गया है।

बोली- रात को काम करते-करते गिरे; सपा प्रमुख बोले- SIR भाजपा की साजिशयूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव SIR को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर भड़के। कहा- चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी मिले हुए हैं। आखिर SIR कराने की जल्दी क्यों है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को भी सहायक बनाया दिया गया है।अखिलेश ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मंच पर मलीहाबाद के मृतक BLO विजय कुमार वर्मा की पत्नी और बेटे को बुलाया। मृतक की पत्नी मंच पर अखिलेश के सामने फूट-फूट कर रोईं। कहा- पति की मौत ड्यूटी के दौरान ही हुई। जब से BLO ड्यूटी लगी थी। घर पर ठीक से बात भी नहीं करते थे। पूरा दिन काम करते रहते थे। रात में भी काम कर रहे थे। अचानक कुर्सी से गिर पड़े। अस्पताल ले गए तो ब्रेन हेमरेज बताया। अधिकारी धमकी देते थे कि काम पूरा करो वरना एफआईआर करा देंगे। दिन 200 फॉर्म भरने को कहते थे। कैसे भर सकते हैं इतने फॉर्म। घर में एक बेटा और मैं हूं। उन्होंने कहा- डीएम साहब कह रहे हैं कि बीमारी की वजह से रिलीव कर दिया गया था। लेकिन वो तो काम कर रहे थे। हमारी मदद करिए। इसके बाद अखिलेश ने उन्हें 2 लाख का चेक दिया। सरकार ने मांग की कि परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए। सपा मुखिया ने कहा- अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है कि जिनकी मौत हो जाए, उन्हें ड्यूटी पर न दिखाया जाए।बहुत सारे बीएलओ को जानकारी नहीं है। बिना ट्रेनिंग की एसआईआर की प्रक्रिया का काम कराया जा रहा है। इसका जिम्मेदार कौन है।ड्यूटी पर जान गंवाने वाले BLO पर अखिलेश ने कहा- साजिश रची जा रही है। कह रहे कि BLO ड्यूटी पर नहीं थे। स्कूलों, परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है कि बीमार बताया जाए। सपा की पहले दिन से मांग रही है। यह बहुत जिम्मेदारी भरा काम है, सेंसिटिव इश्यू है। ये जो एसआईआर है, आखिरकार भाजपा जल्दबाजी में क्यों है। भाजपा और चुनाव आयोग दोनों मिले हुए हैं। यूपी में लगातार शादियां हो रही हैं। सब व्यस्त है। इतने कम समय में एसआईआर कराना पूरे प्रदेश का, कैसे संभव है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को सहायक बनाया हुआ है। तकनीकी चीजें हैं। ऐसे में बीएलओ काम नहीं कर पा रहे हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहायक के रूप में काम कर रहे हैं। बताइए ऐसे कैसे काम होगा।सपा मुखिया ने कहा- अभी फॉर्म बांटने में हेराफेरी है, फिर कलेक्शन में होगी। अधिकारी कह रहे हैं कि सारे फॉर्म बांट दिए गए हैं। ग्राउंड पर जाकर देखिए तो पता चलेगा कि फॉर्म बंटा ही नहीं है। ये भाजपा की प्लानिंग है। एसआईआर के बहाने वोट देने का अधिकार छीनेंगे, आरक्षण छीनेंगे। पहचान छीनेंगे। फतेहपुर में भी बीएलओ के परिजन बता रहे थे कि उनके ऊपर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उसने आत्महत्या कर ली। वेस्ट बंगाल के लोग कह रहे हैं कि चुनाव आयोग के हाथ खून से रंग गए हैं। इनकी मदद कौन करेगा, जिनकी जान गई है। चुनाव आयोग का काम करीब से देखा है बाय इलेक्शन में। चुनाव आयोग मौन रहा। सीसीटीवी पर सब है। कौन-कौन है जिसने आपके वोट डाले। ये सोची समझी रणनीति है कि लोकतंत्र खत्म हो जाए।अखिलेश ने राजीव राय ने पत्र का जिक्र किया। कहा- बताया गया कि कोई मदद नहीं की जा रही है। घोसी में 20 हजार मतदाताओं के नाम डिलीट कर दिए गए हैं। ये तैयारी है भाजपा की। जिन्हें काम करने के लिए भेजा गया है, उनके पास जानकारी नहीं है। प्रशिक्षण नहीं है। एक बीएलओ से मिला। उसकी स्थिति ऐसी थी कि वो जिम्मेदारी को पूरी तरह से नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने अपने रिश्तेदार को बुला रखा था, जो कंप्यूटर इंजीनियर था। बीजेपी संसाधन में मजबूत पार्टी है। उसने कंपनी हायर कर रखी है। नोएडा की एक कंपनी हयर की है। वोटर लिस्ट पर काम कर रही है। आयोग को लेकर कहा कि एक सफेद कपड़ा बहुत पहले ले जा चुका हूं। ये दुख की बात है कि ये संविधान को नहीं मानते। ये कम्युनल लोग हैं, सोशलिस्ट नहीं हैं। हम इनसे लड़ रहे हैं, लड़ते रहेंगे। एक हजार किसान मर गए बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ा। 4.

लोकसभा में SIR का मुद्दा उठाएंगे अखिलेश ने कहा- सुनने में आया है कि महिला बीएलओ के नंबर पर फोन खूब आ रहे हैं। नंबर सार्वजनिक कर दिए गए हैं। अधिकांश गांव में बीएलओ अभी भी नहीं पहुंच सके हैं। जो गांव पहुंच भी जाते हैं, उनके पास फॉर्म नहीं है। बताया जा रहा है कि फॉर्म बांट चुके हैं। शिकायतें लगातार कर रहे हैं। हम लोकसभा में भी इन बातों को रखेंगे।सपा प्रमुख ने कहा- कफ सिरप मामले में नाम आने पर बाहुबलि धनंजय सिंह को निशाने पर लिया। बिना नाम लिए कहा- ये जमाना सीबीआई का नहीं, बुल्डोजर का है। बुल्डोजर कहां है। बुल्डोजर कब चलेगा। उन्होंने भाजपा को भी घेरा। कहा- भाजपा माफियाजीवी पार्टी है। भाजपा में एनकाउंटर माफिया, कफ सीरप माफिया, नीट माफिया, स्क्रैप माफिया, थाने के लिए वसूली माफिया। कहा- कोई लखनऊ में सीएम आफिस में बैठकर काम कर रहा था। उसका पार्टनर भी दुबई भाग गया। इशारा मुख्यमंत्री के सलाहकार मृत्युंजय कुमार की ओर किया। बार-बार मुख्यमंत्री कहते हैं- वन डिस्ट्रक्ट, वन माफिया। अभी जौनपुर का मामला सामने आया है। आगे और मामले सामने आएंगे। यूपी में बहुत डिस्ट्रिक्ट हैं। सबको पता है जौनपुर में क्या सांठगांठ हुई थी बाबू सिंह कुशवाहा को हराने के लिए।ड्रग तस्कर के साथ VIDEO पर धनंजय सिंह की सफाई:बाहुबली ने कहा- मेरे खिलाफ साजिश, CBI जांच कराई जाए लखनऊ में गिरफ्तार ड्रग तस्कर अमित टाटा के साथ फोटो और VIDEO पर बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। कहा- मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। कोडीन मिक्स नशीली सिरप की तस्करी की CBI जांच की जानी चाहिए। मैं पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी को पत्र लिखूंगा।नागौर में दिसंबर महीने में तेज होगा सर्दी का असरकोटा में आज भी हल्की धुंघ छाईभिंड में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़काउत्तराखंड में बादल छाए, ठंड बढ़ी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

SP Press Conference SIR BLO SIR BLO BJP Dhananjay Singh Yogi Adityanath

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SIR में लापरवाही पर 21 BLO के खिलाफ एक्शन, गाजियाबाद प्रशासन ने दर्ज कराई FIRSIR में लापरवाही पर 21 BLO के खिलाफ एक्शन, गाजियाबाद प्रशासन ने दर्ज कराई FIRगाजियाबाद प्रशासन ने एसआईआर को लेकर सख्त रुख अपना लिया है. निर्वाचन प्रभारी की तहरीर पर एसआईआर के काम में लापरवाही बरतने के आरोप में 21 बीएलओ के खिलाफ केस दर्ज हुआ है.
Read more »

गाजियाबाद: SIR प्रक्रिया में लापरवाही के आरोप में 21 BLO पर केस दर्ज, DM का आदेश, कर्मी से न लें दूसरा कामगाजियाबाद: SIR प्रक्रिया में लापरवाही के आरोप में 21 BLO पर केस दर्ज, DM का आदेश, कर्मी से न लें दूसरा कामGhaziabad SIR Process: गाजियाबाद में एसआईआर की प्रक्रिया की गति को तेज करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्य में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ाई भी की जा रही है।
Read more »

सुबह 4 से रात 11 तक… बंगाल में SIR कर रहे BLO की अनसुनी कहानी, जिंदगी बनी कॉल सेंटर?सुबह 4 से रात 11 तक… बंगाल में SIR कर रहे BLO की अनसुनी कहानी, जिंदगी बनी कॉल सेंटर?पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा (BJP) आमने-सामने हैं. TMC आरोप लगा रही है कि अत्यधिक काम का दबाव BLO को चरम कदम उठाने को मजबूर कर रहा है, जबकि BJP का कहना है कि TMC इसे राजनीतिक रंग दे रही है और असल दबाव ‘राजनीतिक डर’ का है. यही जानने के ल‍िए हमने एक बीएलओ के साथ पूरा द‍िन बिताया, जो देखा, उसे हूबहू बयां कर रहे हैं.
Read more »

SIR का बोझ, 12-12 घंटे की ड्यूटी...केरल से बंगाल तक BLO के साथ 'एक दिन बिताकर' सामने आया सचSIR का बोझ, 12-12 घंटे की ड्यूटी...केरल से बंगाल तक BLO के साथ 'एक दिन बिताकर' सामने आया सचमतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण (SIR) चार दिसंबर की डेडलाइन के साथ अंतिम चरण में है. केरल से बंगाल तक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) फॉर्म भरने में तकनीकी दिक्कतों, अधिकारियों के दबाव और जनता की अनिच्छा के कारण भारी तनाव में हैं. कई जगह ऐप हैंग हो रहा है, फॉर्म अधूरे मिल रहे हैं और बीएलओ को कई बार घर-घर जाना पड़ रहा है. aajtak.
Read more »

देवरिया में SIR ड्यूटी के दबाव में BLO की मौत, परिजनों का आरोप- 'रात तक फॉर्म अपलोड करने का था टारगेट'देवरिया में SIR ड्यूटी के दबाव में BLO की मौत, परिजनों का आरोप- 'रात तक फॉर्म अपलोड करने का था टारगेट'BLO Death News: देवरिया में बीएलओ रंजू दुबे की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के भारी दबाव के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी।
Read more »

SIR के लिए डाटा कलेक्ट कर रहीं BLO टेंपों में भूल गईं टैबलेट, मची अफरी-तफरीSIR के लिए डाटा कलेक्ट कर रहीं BLO टेंपों में भूल गईं टैबलेट, मची अफरी-तफरीएसआईआर के लिए डेटा जुटा रहीं एक बीएलओ से टेम्पो में टैबलेट छूट गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। टैबलेट में महत्वपूर्ण जानकारी थी। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और टैबलेट की खोज शुरू कर दी गई है। डेटा सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:24:13