Lok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): प्रियंका के इस दौरे से पहले ही तिलक भवन के पास स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर सोनिया और प्रियंका विरोधी पोस्टर लगाए गए।
रायबरेली में पोस्टर- ‘जब-जब संकट की घड़ी, कबो न महतारी बिटिया दिखाई पड़ी’ जनसत्ता ऑनलाइन March 28, 2019 3:42 PM अमेठी और रायबरेली में सानिया गांधी और प्रियंता गांधी के विरोध में पोस्टर लगे हैं। फोटो सोर्स- PTI Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन व कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश की चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी पूरी तरह से कमर कस चुकी हैं। पार्टी के लिए प्रचार के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचेंगी। भुएमऊ गेस्ट हाउस में वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी और उन्हें बूथ जीतने के टिप्स बताएंगी। प्रियंका के इस दौरे से पहले ही तिलक भवन के पास स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर सोनिया और प्रियंका विरोधी पोस्टर लगाए गए। इस पोस्टर में सोनिया और प्रियंका की तस्वीर और नीचे हिंदी में लिखा हुआ है। ‘जब जब आई संकट की घड़ी, कबो न महतारी बिटिया दिखाई पड़ी, सेवा के लिए दिहने रहै वोट, लेकिन प्रियंका सोनिया किहिन दिल पर चोट। फिरोज की नातिन रेहान की माई,चुनाव मा मंदिर- मंदिर परी दिखाई.
.’ गौरतलब है कि इससे पहले प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भी प्रचार करने के लिए गईं थीं। उनके अमेठी जाने से पहले ही भी पोस्टर वॉर देखने को मिला था। उनके खिलाफ कई जगहों पर पोस्टर लगाए गए थे। जिसमें प्रियंका गांधी का विरोध करते हुए बातें लिखी गई हैं। पोस्टर पर प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा है , क्या खूब ठगती हो क्यों पांच साल बाद ही अमेठी दिखती हो। साठ साल का हिसाब दो। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को निशान पर लेते हुए लगाए गए पोस्टर। प्रियंका गांधी के विरोध में लगे पोस्टर में उनके पहनावे तक को निशाने पर लिया गया। एक पोस्टर में लिखा गया है।देख चुनाव पहन ली सारी नहीं चलेगी होशियारी। बता दें कि बुधवार को प्रियंका गांधी ने अमेठी में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। 29 मार्च को वह अयोध्या के हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद रोड शो करेंगी। Read here the latest Lok Sabha Election 2019 News, Live coverage and full election schedule for India General Election 2019 Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जब बैंक को भुगतनी पड़ी बुजुर्ग के सम्मान को ठेस पहुंचाने की सजा-Navbharat TimesDelhi Samachar: 70 वर्षीय बुजुर्ग को बैंक की गलती से दो बार चेक बाउंस के चलते पेनल्टी झेलनी पड़ी। पीड़ित चेक के जरिए बिजली का बिल जमा कराने गए थे, जहां चेक बाउंस हुआ तो बीएसईएस ने भी उन्हीं पर पेनल्टी लगा दी। बुजुर्ग ने कन्ज्यूमर फोरम में यह कहते हुए शिकायत दी कि उन्हें पेनल्टी से ज्यादा दुख समाज में अपनी बेइज्जती को लेकर हुआ है।
Read more »
'पीएम नरेंद्र मोदी' के पोस्टर में अपना नाम देख हैरान जावेद अख्तर-Navbharat TimesBollywood News: 'पीएम नरेंद्र मोदी' बायॉपिक के मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर रिलीज़ किया है, जिसमें गीतकार के तौर पर जावेद अख्तर का नाम भी शामिल किया गया है। लेकिन जावेद अख्तर का कहना है कि उन्होंने फिल्म के लिए कोई गाना नहीं लिखा है।
Read more »
लोहिया से गांधी ने जब सिगरेट छोड़ने के लिए कहाराम मनोहर लोहिया चलती फिरती एनसाइक्लोपीडिया से कम नहीं थे, उनकी 109वीं जयंती पर विशेष.
Read more »
बीजेपी नेता ने जलाए अखिलेश और मायावती के पोस्टर, केस दर्जLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): बीजेपी के किसान मोर्चा नेता राम बाबू ने होली की पूर्व संध्या पर सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती के पोस्टर जलाएं। साथ ही, सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी भी की थी।
Read more »
जब-जब मोदी ने कहा- कुछ महत्वपूर्ण संदेश दूंगा, हुआ है कुछ बड़ानोटबंदी के वक्त भी भारत सरकार की ओर से यह संदेश भेजा गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ बड़ा ऐलान करने वाले हैं. फिर 8 नवंबर 2016 की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान कर दिया.
Read more »
अमेठी में लगे प्रियंका गांधी के पोस्टर- देख चुनाव पहन ली साड़ी, नहीं चलेगी ये होशियारीLok Sabha Election 2019: प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भी प्रचार के लिए जा रही हैं। उनके अमेठी जाने से पहले ही पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। उनके खिलाफ कई जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं।
Read more »
अमेठी के बाद अब रायबरेली में पोस्टर वार, 'प्रियंका सोनिया किहिन दिल पर चोट'रायबरेली में तिलक भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से लेकर पूरे शहर में प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के पोस्टर लगाए गए हैं.
Read more »
जब दिलीप कुमार ने नेहरू के रक्षा मंत्री को हारता हुआ चुनाव जितायाचुनावी बातें: 1980 के चुनाव में वामपंथियों के नारे- 'चलेगा मजदूर उड़ेगी धूल, न बचेगा हाथ, न रहेगा फूल' के जवाब में कांग्रेस ने ‘न जात पर, न पात पर, इंदिरा जी की बात पर, मुहर लगेगी हाथ पर’ का नारा दिया था.
Read more »
भारत के खास मिशन, जब दुनिया रह गई हैरान-Navbharat Timesभारत ने 27 मार्च, 2019 को मिशन शक्ति को अंजाम दिया। इस मिशन में डीआरडीओ ने अंतरिक्ष में सैटलाइट को मार गिराया। इसके साथ ही भारत दुनिया का चौथा देश बन गया जिसके पास अंतरिक्ष में मार करने की क्षमता है। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन के पास यह ताकत थी। सबसे बड़ी बात यह है कि पोकरण की तरह ही मिशन शक्ति भी हैरान करने वाला कार्यक्रम था। बहुत ही कम लोगों को इस मिशन के बारे में पता था। आइए आज हम भारत के उन खास मिशनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में सुनकर दुनिया हैरान रह गई...
Read more »
कश्मीरः चुनाव पर आतंक का साया, 7 वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारीmost wanted terrorist किश्तवाड़ पुलिस ने सात वांछित आतंकियों के फोटोग्राफ और विवरण वाले विशाल बैनर और पोस्टर जिले के सभी पुलिस थाने के बाहर टांग रखे हैं. जिन पर आतंकियों के बारे में जानकारी देने के लिए टेलीफोन नंबर भी दिए गए हैं.
Read more »
