लोहिया से गांधी ने जब सिगरेट छोड़ने के लिए कहा

United States News News

लोहिया से गांधी ने जब सिगरेट छोड़ने के लिए कहा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 446 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 182%
  • Publisher: 51%

लोहिया से गांधी ने जब सिगरेट छोड़ने को कहा, क्या था लोहिया जवाब

महज चार साल में भारतीय संसद को अपने मौलिक राजनीतिक विचारों से झकझोर देने का करिश्मा राम मनोहर लोहिया ने कर दिखाया था. चाहे वो जवाहर लाल नेहरू के प्रतिदिन 25 हज़ार रुपये खर्च करने की बात हो, या फिर इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहने का साहस रहा हो.

या फिर ये कहने के हिम्मत कि महिलाओं को सती-सीता नहीं होना चाहिए, द्रौपदी बनना चाहिए. राम मनोहर लोहिया वो पहले राजनेता रहे जिन्होंने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा था जिंदा कौमें पांच साल तक इंतज़ार नहीं करतीं. उत्तर भारत में आज भी आप राजनीतिक रुझान रखने वाले किसी युवा से बात करें तो वो इस नारे का जिक्र ज़रूर करेगा- 'जब जब लोहिया बोलता है, दिल्ली का तख़्ता डोलता है.'जब देश जवाहर लाल नेहरू को अपना सबसे बड़ा नेता मान रहा था, ये लोहिया ही थे जिन्होंने नेहरू को सवालों से घेरना शुरू किया था. नेहरू से उनकी तल्खी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने एक बार ये भी कहा था कि बीमार देश के बीमार प्रधानमंत्री को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए. 1962 में लोहिया फूलपुर में जवाहर लाल नेहरू के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने चले गए. उस चुनाव में लोहिया की चुनाव प्रचार की टीम का हिस्सा रहे सतीश अग्रवाल याद करते हैं,"लोहिया जी कहते थे मैं पहाड़ से टकराने आया हूं. मैं जानता हूं कि पहाड़ से पार नहीं पा सकता लेकिन उसमें एक दरार भी कर दी तो चुनाव लड़ना सफल हो जाएगा."बिहार में समाजवादी राजनीति का अहम चेहरा माने जाने वाले शिवानंद तिवारी को राम मनोहर लोहिया को करीब से देखने का मौका मिला था. 1967 में भोजपुर के शाहपुर विधानसभा सीट से शिवानंद तिवारी के पिता रामानंद तिवारी चुनाव लड़ रहे थे, उनके चुनाव प्रचार में लोहिया गए थे. शिवानंद तिवारी कहते हैं,"मुझे उनके साथ चार सभाओं में जाने का मौका मिला था. वे एक भविष्यवक्ता के भांति बोल रहे थे. उन्होंने लोगों से कहा था कि आप ये सोचकर वोट दीजिए कि आप जिसे चुन रहे हैं वो मंत्री बनने वाला है या वो मंत्री बनाने वाला है."शिवानंद तिवारी के मुताबिक जब 1967 में जब हर तरफ कांग्रेस का जलवा था, तब राम मनोहर लोहिया इकलौते ऐसे शख़्स थे जिन्होंने कहा था कि कांग्रेस के दिन जाने वाले हैं और नए लोगों का जमाना आ रहा है. नौ राज्यों में कांग्रेस हार गई थी.जर्मनी में डॉक्टरेट की पढ़ाई करने के दौरान लोहिया की तस्वीर लोहिया की मौत के बाद उनकी विरासत और उनके नाम की राजनीति ख़ूब देखने को मिली. कम से कम उत्तर प्रदेश और बिहार में. मुलायम सिंह यादव तो अपनी पार्टी को लोहिया की विरासत को मानने वाली पार्टी के तौर पर देखते रहे हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कहते हैं,"लोहिया जी हमारे पार्टी के सबसे बड़े आदर्श हैं. 1967 में पहली बार उन्होंने ही नेताजी को टिकट दिया था. जसवंत नगर विधानसभा सीट से. लोहिया समाज में गरीब गुरबों की आवाज़ उठाना चाहते थे, वे पिछड़ों को सत्ता में भागीदारी देना चाहते थे. उनका सपना था सौ में पावें पिछड़े साठ."मुलायम सिंह यादव ने जल्दी ही प्रकाशित होने वाली अपनी राजनीतिक जीवनी द सोशलिस्ट में लेखक फ्रैंक हुजूर के साथ याद किया है,"1963 में फर्रूख़ाबाद सीट से उपलोकसभा चुनाव में मैं अपने साथियों के साथ उनके प्रचार में जुटा था. विधुना विधानसभा में उन्होंने मुझसे पूछा था कि प्रचार के दौरान क्या खाते हो, कहां रहते हो. मैं ने कहा कि लैइया चना रखते हैं, लोग भी खिला देते हैं और जहां रात होती है उसी गांव में सो जाते हैं. उन्होंने मेरे कुर्ते की जेब में सौ रूपये का नोट रख दिया था."हालांकि मुलायम को बाद में राम मनोहर लोहिया से बहुत ज़्यादा मिलने जुलने का मौका नहीं मिला, लेकिन परिवारवाद के पहलू को छोड़कर लोहिया के राजनीतिक विरासत पर मुलायम लगातार अपना दावा जताते रहे. समाजवादी राजनीति को शिवानंद तिवारी लंबे समय से देख रहे हैं. लोहिया की राजनीति के असली वारिस की बात होने पर शिवानंद तिवारी कहते हैं,"लोहिया जिस तरह की राजनीति की बात करते थे, उसके ठीक ठीक अपनाने वाले तो केवल किशन पटनायक ही हो पाए. हालांकि उनको वो सम्मान नहीं मिला. बिहार की राजनीति में लोहिया को जिन्होंने काफी हद तक अपने जीवन में उतारा वो लालू ही रहे हैं."शिवानंद तिवारी आगे कहते हैं,"अगर आप 1990 से 1995 के बीच के लालू के भाषणों को देखें तो उनमें लोहिया की झलक मिलती थी. हालांकि बाद में उनके क़दम डगमगाए और उनमें उतना बड़ा विजन भी विकसित नहीं हो पाया. लालू लोहिया के जितने करीब पहुंच सकते थे, वहां तक पहुंचने में वो चूक गए." चाहे मुलायम हों या फिर लालू या शरद या राम विलास पासवान, इन सब पर लोहिया का असर दिखा ज़रूर लेकिन ये सब उस जातिवादी राजनीति के दायरे से नहीं निकल पाए, जिसका लोहिया आजीवन विरोध करते रहे. शिवानंद तिवारी के मुताबिक लोहिया होना आसान नहीं हैं क्योंकि लोहिया को देश और दुनिया के राजनीति की जितनी समझ थी, उससे ज्यादा वे भारतीय परंपराओं और भारतीय समाज को जानते बूझते थे, वे लगातार पढ़ने लिखने वाले राजनेता थे.लोहिया ने जर्मनी से डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की थी. ये कम ही लोग जानते होंगे कि वे अंग्रेजी, जर्मन, फ्रेंच, मराठी और बांग्ला धड़ल्ले से बोल सकते थे, लेकिन वे हमेशा हिंदी में बोलते थे, ताकि आम लोगों तक उनकी बात ज्यादा से ज्यादा पहुंचे. लोहिया ने चाहे आम लोगों के हितों की बात की हो, या समाज में महिलाओं को बराबरी देने की बात कही हो, ऐसे में लगता है कि वे भारतीय राजनीति के सबसे दूरदर्शी नेताओं में शामिल थे, लेकिन उनके अंदर एक आग हमेशा धधकती रहती थी. लोहिया की जीवनीकार श्रीमति इंदू केलकर ने लोहिया की रामधारी सिंह दिनकर से एक मुलाकात का जिक्र किया है, वे लिखती हैं,"निधन से एक महीने पहले ही दिनकर लोहिया से मिले थे और कहा था कि क्रोध कम कीजिए, देश आपसे बहुत प्रसन्न है, कहीं ऐसा न हो कि भार जब आपके कंधों पर आए तब आपका अतीत आपकी राह का कांटा बन जाए. लोहिया बोले थे- आपको लगता है तब तक मैं जी पाऊंगा?" लोहिया का निजी जीवन भी कम दिलचस्प नहीं था. लोहिया अपनी ज़िंदगी में किसी का दख़ल भी बर्दाश्त नहीं करते थे. हालांकि महात्मा गांधी ने उनके निजी जीवन में दख़ल देते हुए उनसे सिगरेट पीना छोड़ देने को कहा था. लोहिया ने बापू को कहा था कि सोच कर बताऊंगा. और तीन महीने के बाद उनसे कहा कि मैंने सिगरेट छोड़ दी.लोहिया जीवन भर रमा मित्रा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहे. रमा मित्रा दिल्ली के मिरांडा हाउस में प्रोफेसर रहीं. दोनों के एक दूसरे को लिखे पत्रों की किताब भी प्रकाशित हुई. शिवानंद तिवारी बताते हैं,"लोहिया ने अपने संबंध को कोई छिपाकर नहीं रखा था. लोग जानते थे, लेकिन उस दौर में निजता का सम्मान किया जाता था. लोहिया जी ने जीवन भर अपने संबंध को निभाया और रमा जी ने उसे आगे तक निभाया."50-60 के दशक में भारत में आम लोगों की राजनीति करने वाला कोई नेता अपने निजी जीवन में इतना बिंदास हो सकता है, इसकी कल्पना आज भी मुश्किल ही है. लोहिया महिलाओं को समान अधिकार दिए जाने की वकालत करते हुए कहते थे कि देश की सती-सीता की ज़रूरत नहीं बल्कि द्रौपदी की ज़रूरत है जो संघर्ष कर सके, सवाल पूछ सके. 1962 के आम चुनाव में लोहिया का फूलपुर में चुनाव प्रचार में हिस्सा ले चुके सतीश अग्रवाल बताते हैं,"लोहिया किस हद तक बिंदास थे, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एक बार तारकेश्वरी सिन्हा ने उनसे कहा कि आप महिलाओं और उनके अधिकारों के बारे में काफ़ी बात करते हैं लेकिन आपने तो शादी नहीं की. लोहिया ने तत्काल जवाब दे दिया- भई तुमने तो मौका ही नहीं दिया."राम मनोहर लोहिया ऐसे राजनेता थे जो अमरीका जा कर वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन से समाजवाद पर बहस कर सकते थे और मक़बूल फ़िदा हुसेन जैसे कलाकार की कला को भी राह दिखा सकते थे. दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में लोहिया ने ही मक़बूल फ़िदा हुसेन को कहा था,"ये जो तुम बिरला और टाटा के ड्राइंग रूम में लटकने वाली तस्वीरों से घिरे हो, उससे बाहर निकलो. रामायण को पेंट करो."लोहिया की मौत भी कम विवादास्पद नहीं रही. उनका प्रोस्टेट ग्लैंड्स बढ़ गया था और इसका ऑपरेशन दिल्ली के सरकारी विलिंग्डन अस्पताल में किया गया था. उनकी मौत के बारे में वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर ने अपनी ऑटो बायोग्राफी बियांड द लाइन्स में भी किया है. इसमें उन्होंने लिखा है,"मैं राम मनोहर लोहिया से अस्पताल में मिलने गया था. उन्होंने मुझसे कहा कुलदीप मैं इन डॉक्टरों के चलते मर रहा हूं." कुलदीप आगे लिखते हैं कि लोहिया की बात सच ही निकली क्योंकि डॉक्टरों ने उनकी बीमारी का गलत इलाज कर दिया था. उनकी मौत के बाद सरकार ने दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों के निरीक्षण हेतु एक समिति नियुक्त की थी. आज यही अस्पताल राम मनोहर लोहिया अस्पताल के रूप में जाना जाता है.इस समिति की रिपोर्ट का एक हिस्सा 26 जनवरी, 1968 को टाइम्स ऑफ़ इंडिया में प्रकाशित हुआ था, इसमें समिति ने दावा किया था,"अगर अस्पताल के अधिकारी आवश्यक और अनिवार्य सावधानी से काम लेते तो लोहिया का दुखद निधन नहीं होता." शिवानंद तिवारी याद करते हैं कि तब वो बड़ा मुद्दा बना था लेकिन बाद में वो बात दबा दी गई. 1977 में केंद्र सरकार में राजनारायण स्वास्थ्य मंत्री बने तो उन्होंने लोहिया की मौत के कारणों की जांच करने के लिए विशेषज्ञों की समिति नियुक्त की थी, लेकिन अस्पताल में तब सारे कागज़ ग़ायब थे.लोहिया के जीवन और उनके विचारों को संजोने की कोशिश में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के समाजिक कार्यकर्ता नितेश अग्रवाल जैन उन पर करीब 90 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म बना रहे हैं.वे कहते हैं,"उनके विचारों को पढ़ने के बाद मुझे लगा कि इनकी बात आम लोगों तक पहुंचनी चाहिए. मेरी फ़िल्म एंबैसडर ऑफ सोशलिज्म डॉक्टर राम मनोहर लोहिया लगभग तैयार है. उनके जन्म दिन पर अगले साल रिलीज करेंगे ताकि उनका संदेश देश दुनिया के कोने कोने तक पहुंचे." लोहिया की राजनीतिक दृष्टि जितनी पैनी थी, उतना ही सामाजिक दृष्टिकोण स्पष्ट था. उन्होंने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड में सुधार की बात हो या फिर गंगा की सफ़ाई का मुद्दा हो या फिर हिंदु मुस्लिम सांप्रदायिकता की बात हो, इन सब मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी थी. वो भी पचास साल पहले. हालांकि कुछ राजनीतिक विश्लेषक लोहिया पर जनसंघ को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हैं हालांकि ये समझना मुश्किल नहीं कि कांग्रेस के विरोध के लिए दूसरे तमाम लोगों को एक साथ लाना पड़ा. अखिलेश यादव कहते हैं,"लोहिया के जमाने में कांग्रेस की जो स्थिति थी वही अब बीजेपी की है. बीजेपी के ख़िलाफ़ हमने भी कांग्रेस को साथ लिया है." लेकिन लोहिया क्या थे, इसे समझने के लिए मशहूर कार्टूनिस्ट शंकर के बनाए उस कार्टून का जिक्र ज़रूरी है, जिसमें उन्होंने लोहिया का कार्टून बनाया और लिखा था कि आज सुबह लोहिया ने मंत्री पद की शपथ ली और शाम में ही अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया.(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रैली के दौरान राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से मांगी माफी, देखें VIDEOरैली के दौरान राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से मांगी माफी, देखें VIDEOLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी की वजह से देश के व्यापारियों को जो नुकसान हुआ है, उसके लिए मैं नरेंद्र मोदी की तरफ से माफी मांगता हूं।
Read more »

राहुल गांधी को बचाएंगे नरेंद्र मोदी, मत बोलिए डरने, भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेसी नेता से कहाराहुल गांधी को बचाएंगे नरेंद्र मोदी, मत बोलिए डरने, भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेसी नेता से कहाLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता से कहा कि राहुल गांधी को डरने के लिए नहीं कहिए। उन्हें नरेंद्र मोदी बचाएंगे।
Read more »

मनोहर परिकर का निधन, रक्षा मंत्री से राहुल गांधी तक ने जताया शोक- Amarujalaमनोहर परिकर का निधन, रक्षा मंत्री से राहुल गांधी तक ने जताया शोक- Amarujalaइस दुखद मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम नेताओं ने ट्वीट कर मनोहर परिकर के निधन पर शोक जताया है। ManoharParrikar RahulGandhi Minister of GOA narendramodi rajnathsingh Defence Minister DefenceMinIndia Goa CM
Read more »

कर्नाटक में राहुल गांधी ने रैली से पहले मनोहर पर्रिकर के लिए रखा मौनकर्नाटक में राहुल गांधी ने रैली से पहले मनोहर पर्रिकर के लिए रखा मौनकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंच पर मौजूद नेताओं के साथ मनोहर पर्रिकर को याद किया. वहां उन्होंने रैली को संबोधित करने से पहले गोवा सीएम के लिए दो मिनट का मौन रखा. मौन रखकर कांग्रेस अध्यक्ष ने बड़ा संदेश देने की कोशिश की है.
Read more »

प्रियंका गांधी का खुलासा, 'शायद इस वजह से लोग इंदिरा से करते हैं मेरी तुलना'प्रियंका गांधी का खुलासा, 'शायद इस वजह से लोग इंदिरा से करते हैं मेरी तुलना'उन्होंने लोगों के वादे पूरे न करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार पर भी तीखा प्रहार किया.
Read more »

लाल साड़ी में मां विंध्यवासिनी के दर्शन करती नजर आयीं प्रियंका, पुजारियों ने बतायी वजहलाल साड़ी में मां विंध्यवासिनी के दर्शन करती नजर आयीं प्रियंका, पुजारियों ने बतायी वजह2019 Lok Sabha Election:प्रियंका गांधी जहां विकास और मुद्दों की बात कर रही हैं, वहीं भावनात्मक तौर पर भी लोगों से जुड़ने का प्रयास कर रही हैं।
Read more »

अमृता पांडेय से बोलीं प्रियंका गांधी- आपके आने से ससुरजी नाराज तो नहीं हो जाएंगे?अमृता पांडेय से बोलीं प्रियंका गांधी- आपके आने से ससुरजी नाराज तो नहीं हो जाएंगे?प्रियंका गांधी ने कांग्रेस में शामिल हुईं अमृता पांडेय से पूछा कि पार्टी ज्वॉइन कर रही हैं, आपके ससुर जी नाराज तो नहीं हो जाएंगे?
Read more »

अमेठी से फिर चुनाव लड़ेंगी स्मृति ईरानी, राहुल गांधी से होगा दिलचस्प मुकाबलाअमेठी से फिर चुनाव लड़ेंगी स्मृति ईरानी, राहुल गांधी से होगा दिलचस्प मुकाबलानई दिल्ली। भाजपा ने अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को चुनाव मैदान में उतारा है जिससे इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
Read more »

इमरान खान ने साझा किया नरेंद्र मोदी से मिला संदेश, कांग्रेस ने सरकार से मांगी सफाईइमरान खान ने साझा किया नरेंद्र मोदी से मिला संदेश, कांग्रेस ने सरकार से मांगी सफाईसंदेश में पीएम मोदी ने कहा कि यह समय है कि उप-महाद्वीप के लोग 'आतंक और हिंसा से मुक्त वातावरण में, एक लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समृद्ध क्षेत्र के लिए एक साथ काम करें।'
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:23:44