राम जन्म भूमि बाबरी मस्जिद विवाद: मध्यस्थता पर बहस के दौरान जज बोले- बाबर ने क्या किया, इससे कोई सरोकार नहीं -
राम जन्म भूमि बाबरी मस्जिद विवाद: मध्यस्थता पर बहस के दौरान जज बोले- इससे कोई सरोकार नहीं कि बाबर ने क्या किया भाषा March 6, 2019 5:01 PM राम जन्म भूमि बाबरी मस्जिद विवाद केस की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के समीप खड़ा मंदिर समर्थक। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि उसकी मंशा अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को मध्यस्थता के लिये भेजने के बारे में शीघ्र ही आदेश देने की है। न्यायालय ने संबंधित पक्षकारों से कहा है कि वे इस विवाद के सर्वमान्य समाधान के लिये संभावित मध्यस्थों के नाम उपलब्ध करायें। इस दौरान जज ने कहा कि उनका इससे कोई सरोकार नहीं है कि मुगल शासक बाबर ने क्या किया और उसके बाद क्या हुआ। इस समय जो मौजूद है, उसी पर गौर कर सकते हैं। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने संबंधित पक्षकारों से कहा कि वे आज ही संभावित नाम उपलब्ध करायें। पीठ ने कहा कि इस भूमि विवाद को मध्यस्थता के लिये भेजने या नहीं भेजने के बारे में इसके बाद ही आदेश दिया जायेगा। निर्मोही अखाड़े के अलावा अन्य हिन्दू संगठनों ने इस मामले को मध्यस्थता के लिये भेजने के न्यायालय के सुझाव का विरोध किया जबकि मुस्लिम संगठनों ने सुझाव का समर्थन किया। उप्र सरकार की ओर से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि न्यायालय यह मामला उसी स्थिति में मध्यस्थता के लिये भेजना चाहिए जब इसके समाधान की कोई संभावना हो। उन्होंने कहा कि इस विवाद के स्वरूप को देखते हुये मध्यस्थता का मार्ग चुनना उचित नहीं होगा। राम लला विराजमान की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सी एस वैद्यनाथन ने पीठ से कहा कि पहले भी कई प्रयासों के बावजूद मध्यस्थता का कोई नतीजा नहीं निकला था। वैद्यनाथन ने कहा कि इस बारे में कोई विवाद नहीं है कि रामलला का जन्म अयोध्या में ही हुआ था लेकिन विवाद राम जन्म स्थान को लेकर है। उन्होंने कहा कि जन्म स्थान के मुद्दे पर मध्यस्थता नहीं हो सकती है। Also Read दूसरी ओर, मुस्लिम संगठनों ने मध्यस्थता के बारे में न्यायालय के सुझाव का समर्थन किया और कहा कि ऐसा बंद कमरे में ही होना चाहिए और इसकी अंतिम रिपोर्ट मिलने तक किसी को भी इसकी कार्यवाही की जानकारी देने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। इस बीच, भाजपा नेता सुब्रमणियन स्वामी ने शीर्ष अदालत से कहा कि अध्योध्या में विवादित भूमि सरकार की है। स्वामी ने कहा, ‘‘पी वी नरसिंह राव की सरकार ने 1994 में शीर्ष अदालत को यह आश्वासन दिया था कि यदि यह पता चलता है कि वहां पर मंदिर था तो यह भूमि मंदिर निर्माण के लिये दे दी जायेगी।’’ मामले की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कहा कि वह इस भूमि विवाद की गंभीरता और मध्यस्थता के नतीजे का देश की राजनीति पर होने वाले असर से वाकिफ है। संविधान पीठ ने कहा कि यह सिर्फ संपत्ति का विवाद नहीं है बल्कि यह भावनाओं और आस्था के बारे में भी है। पीठ ने कहा, ‘‘हमारा इससे कोई सरोकार नहीं है कि मुगल शासक बाबर ने क्या किया और उसके बाद क्या हुआ। हम इस समय जो मौजूद है, उसी पर गौर कर सकते हैं।’’ इससे पहले, फरवरी महीने में शीर्ष अदालत ने सभी पक्षकारों को दशकों पुराने इस विवाद को मैत्रीपूर्ण तरीके से मध्यस्थता के जरिये निपटाने की संभावना तलाशने का सुझाव दिया था। न्यायालय ने कहा था कि इससे ‘‘संबंधों को बेहतर’’बनाने में मदद मिल सकती है। शीर्ष अदालत में अयोध्या प्रकरण में चार दीवानी मुकदमों में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 2010 के फैसले के खिलाफ 14 अपील लंबित हैं। उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में कहा था कि अयोध्या में 2.
77 एकड़ की विवादित भूमि तीनों पक्षकारों- सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और रामलला के बीच बराबर बांट दी जाये। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेरजम्मू। कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ शोपियां के मेमानदर में हुई। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इसके बाद 23वीं पैरामिलिट्री फोर्स, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने तीन आतंकियों को यहां एक घर में घेर लिया। दोनों तरफ से हुई भारी गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
Read more »
टाटा स्काई के करोड़ों यूजर्स के काम की खबर, कंपनी ने लॉन्च किया नया प्लानडीटीएच सर्विस देने वाली अग्रणी कंपनी टाटा स्काई अपने ग्राहकों के लिए खास प्लान लेकर आई है. कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक से अधिक टीवी कनेक्शन यानी मल्टी टीवी कनेक्शन के लिए प्लान लॉन्च किया है.
Read more »
LIVE: 35-ए पर SC के फैसले के बाद संसद निर्णय लेगी: राम माधवIndia today conclave 2019 second day live updates Prime minister narendra modi
Read more »
देशभर के हवाई अड्डों के लिए सरकार ने जारी किया अलर्टनई दिल्ली। सरकार ने देशभर में सभी हवाई अड्डों और एयरलाइनों के लिए शनिवार को ‘अलर्ट’ जारी किया और उनसे ‘मौजूदा सुरक्षा उपायों को बढ़ाने’ के लिए कहा है। पुलवामा हमले और इसके बाद हुए घटनाक्रमों के मद्देनजर खुफिया जानकारियां मिलने पर सरकार ने सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ाने का अलर्ट जारी किया है।
Read more »
J&K: आईपीएस अधिकारी के भाई के साथ बना था आतंकी, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में किया ढेरपिछले साल जुलाई में अदफर फयाज ने आतंक की दुनिया में रखा था कदम, पुलवामा के त्राल में हुई मुठभेड़ में एक अन्य आतंकी के साथ सुरक्षाबलों ने किया है ढेर.
Read more »
श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर ने सबसे पहले किया था इन्हें फोन...– News18 हिंदीजान्हवी ने बताया कि मां श्रीदेवी के जाने से उनकी जिन्दगी में एक भारी कमी आ गई, जिसको भाई अर्जुन और बहन अन्शुला ने पूरा करने की पूरी कोशिश की.
Read more »
अयोध्या मामला: BJP के मंत्री बोले, 'भगवान राम मुस्लिमों के पूर्वज हैं, ये चुनावी मुद्दा नहीं है'केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा राम मंदिर कोई चुनावी मुद्दा नहीं है. ये आस्था का मुद्दा है.
Read more »
रेप करने के बाद जलाने का प्रयास, महिला ने आरोपी को भी किया आग के हवाले..पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। हालांकि, महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया, जिससे वह भी आग की चपेट में आ गया।
Read more »
राम जन्म भूमि बाबरी मस्जिद विवाद: जज बोले- बाबर का किया बदल नहीं सकतेमुस्लिम संगठनों ने मध्यस्थता के बारे में न्यायालय के सुझाव का समर्थन किया और कहा कि ऐसा बंद कमरे में ही होना चाहिए।
Read more »
