सेटेलाइट तस्वीरों में बालाकोट में बम गिराने वाली जगह पर अभी भी मौजूद है मदरसा: रिपोर्ट

United States News News

सेटेलाइट तस्वीरों में बालाकोट में बम गिराने वाली जगह पर अभी भी मौजूद है मदरसा: रिपोर्ट
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 द वायर हिंदी
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 63%

सेटेलाइट तस्वीरों में बालाकोट में बम गिराने वाली जगह पर अभी भी मौजूद है मदरसा: रिपोर्ट BalakotAirStrike India Pakistan बालाकोटएयरस्ट्राइक भारत पाकिस्तान

अभी तक हाई-रेजेल्यूशन सेटेलाइट की कोई भी तस्वीर सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं थी. लेकिन प्लैनेट लैब्स इंक ने जो तस्वीरें मुहैया कराई हैं उनमें 72 सेंटीमीटर यानी 28 इंच तक के आकार तक की चीजों को देखा जा सकता है.

अप्रैल 2018 में ली गई सेटेलाइट तस्वीर और 4 मार्च की सेटेलाइट तस्वीर में कोई भी अंतर नहीं दिख रहा है. इमारत की छतों में कोई छेद नहीं है, झुलसने वाली दीवारें नहीं हैं और मदरसे के आस-पास टूटे हुए पेड़ और हवाई हमले के अन्य संकेत भी नहीं हैं. ये सेटेलाइट तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा पिछले आठ दिनों से जो बयान जारी किए जा रहे हैं उन पर संदेह पैदा करती है. सरकार की ओर से दावा किया गया था कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बालाकोट कस्बे और जाबा गांव के पास स्थित सभी मदरसों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया. सेटेलाइट तस्वीरों के संबंध में पिछले कुछ दिनों में रॉयटर्स ने भारत के विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय को ईमेल भेजकर उनकी टिप्पणी मांगी मगर उन्होंने जवाब नहीं दिया. मिडलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में ईस्ट एशिया नॉन प्रोलिफेरेशन प्रोजेक्ट के निदेशक जेफरी लुइस कहना है कि तस्वीरों से साफ है जिस जगह पर एयर स्ट्राइक करने की बात कही जा रही है वहां जैश के मदरसे की इमारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. जेफरी लुइस को वेपन्स साइट्स और सिस्टम की सेटेलाइट तस्वीरों के विश्लेषण में 15 साल का तजुर्बा है. बता दें कि भारत सरकार ने सार्वजनिक तौर पर इसका खुलासा नहीं किया है कि हवाई हमले में किन हथियारों का इस्तेमाल किया गया. पिछले हफ्ते सरकार के सूत्रों ने बताया था कि मिराज 2000 के 12 लड़ाकू विमानों ने 1000 किलो की क्षमता वाले बमों से हमला किया था. वहीं एक रक्षा अधिकारी ने कहा था कि लड़ाकू विमानों ने हवाई हमले में 2000-एलबी की क्षमता वाले इजरायल में बने स्पाइस 2000 ग्लाइड बम का इस्तेमाल किया था.जेम्स मार्टिन सेंटर फॉर नैनोप्रॉलिफरेशन स्टडीज के वरिष्ठ एसोसिएट और सेटेलाइट तस्वीरों का विश्लेषण करने वाले डेव श्मर्लर ने कहा कि तस्वीर में जो इमारतें दिख रही हैं उन्हें इस तरह की क्षमता वाले हथियार निश्चित तौर पर तबाह कर देते. वहीं लुइस ने भी उनकी बात का समर्थन किया. बता दें कि भारत सरकार के दावों को पाकिस्तान पहले ही खारिज कर चुका है. उसने कहा था कि ऑपरेशन असफल था क्योंकि पाकिस्तानी विमानों के दबाव में भारतीय विमान जल्दीबाजी में खाली इलाके में बम गिराते हुए निकल गए थे. वहीं घटनास्थल का दौरा करने के बाद स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों मीडिया ने सरकार के दावे को खारिज किया था. क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

द वायर हिंदी /  🏆 3. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जानिए बालाकोट के आयेशा सादिक मदरसे की आड़ में कैसे दी जाती है आतंकियों को ट्रेनिंगजानिए बालाकोट के आयेशा सादिक मदरसे की आड़ में कैसे दी जाती है आतंकियों को ट्रेनिंगबालाकोट में आतंकवादियों को एके 47, पीका, एलएमजी, रॉकेट लॉंचर, यूबीजीएल और ग्रेनेड जैसे हथियार चलाना सिखाया जाता था.
Read more »

बालाकोट: फैक्टरी में तैयार मानव बम भारत, अफगानिस्तान, ईरान और बलूचिस्तान में भेजे जाते थे- Amarujalaबालाकोट: फैक्टरी में तैयार मानव बम भारत, अफगानिस्तान, ईरान और बलूचिस्तान में भेजे जाते थे- Amarujalaबालाकोट: फैक्टरी में तैयार मानव बम भारत, अफगानिस्तान, ईरान और बलूचिस्तान में भेजे जाते थे BalakotAirStrike HumanBombs Balochistan Afghanistan Iran
Read more »

बालाकोट में पूरे हुए टारगेट, हमारे पास पुख्ता सबूत- वायुसेनाबालाकोट में पूरे हुए टारगेट, हमारे पास पुख्ता सबूत- वायुसेनाबालाकोट में आतंकी ठिकानों को तबाह करने का भारतीय वायुसेना का मिशन पूरी तरह सफल रहा. एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने कहा कि हम जितना नुकसान पहुंचाना चाहते थे, उसमें हम कामयाब रहे.
Read more »

पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज: बालाकोट पर IAF के निशाने से मोदी को चुनाव में बंपर लाभपॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज: बालाकोट पर IAF के निशाने से मोदी को चुनाव में बंपर लाभPSE सर्वे के मुताबिक बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकाने के सफाए के लिए 44% प्रतिभागी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय देते हैं. वहीं भारतीय वायुसेना को इस कार्रवाई के लिए 40% प्रतिभागियों ने श्रेय दिया.
Read more »

ममता ने एयर स्ट्राइक पर उठाए सवाल, 'देश जानना चाहता है कि बालाकोट में क्या हुआ'ममता ने एयर स्ट्राइक पर उठाए सवाल, 'देश जानना चाहता है कि बालाकोट में क्या हुआ'ममता ने कहा कि देश को यह जानने का अधिकार है कि पाकिस्तान के बालाकोट में वायुसेना के हवाई हमले के बाद वास्तव में वहां क्या हुआ था.
Read more »

बॉलीवुड निर्माताओं में मची अभिनंदन, बालाकोट, पुलवामा जैसे फिल्म टाइटल रजिस्टर कराने की होड़बॉलीवुड निर्माताओं में मची अभिनंदन, बालाकोट, पुलवामा जैसे फिल्म टाइटल रजिस्टर कराने की होड़फिल्मों के नाम रजिस्टर करने वाली संस्था इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन में फरवरी के आख़िरी सप्ताह में बड़ी संख्या में पुलवामा आतंकी हमले, बालाकोट एयर स्ट्राइक और भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन से जुड़े टाइटल रजिस्टर कराने के आवेदन किए गए.
Read more »

बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक के संबंध में जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए: ममता बनर्जीबालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक के संबंध में जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए: ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बालाकोट में हवाई हमलों के बाद हमें बताया गया कि 300 मौतें हुईं, लेकिन मैंने कई ऐसी ख़बरें पढ़ीं जिनमें कहा गया कि कोई इंसान नहीं मारा गया.
Read more »

बालाकोट में एयर स्ट्राइक के दौरान जैश कैंप में एक्टिव थे 280 मोबाइलबालाकोट में एयर स्ट्राइक के दौरान जैश कैंप में एक्टिव थे 280 मोबाइलभारतीय वायुसेना ने जिस समय पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर हमला किया, उस समय वहां पर करीब 280 मोबाइल फोन एक्टिव थे. इसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के दौरान वहां करीब 280 आतंकी मौजूद थे.
Read more »

लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:50:38