बालाकोट में आतंकवादियों को एके 47, पीका, एलएमजी, रॉकेट लॉंचर, यूबीजीएल और ग्रेनेड जैसे हथियार चलाना सिखाया जाता था.
संदेह है कि यह शिविर मदरसा आयेशा सादिक की आड़ में चल रहा था. अधिकारी ने बताया कि हथियारों के संचालन में बुनियादी प्रशिक्षण के अलावा आतंकवादियों को जंगल में जीवित रहने, घात लगा कर हमला करने, संचार, जीपीएस, नक्शा पढ़ना आदि की भी जानकारी दी जाती थी.
इन आतंकवादियों को तैराकी, तलावरबाजी और घुड़सवारी का भी प्रशिक्षण दिया जाता था. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण की अवधि के दौरान इंडियन एयरलाइंस की उड़ान को अगवा कर जैश द्वारा कंधार ले जाए जाने की घटना जैसा वीडियो दिखा कर आतंकियों को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया जाता था. उन्हें मुसलमानों के खिलाफ कथित अत्याचार, गोधरा बाद के दंगों पर ‘हां मैंने देखा है गुजरात का मंजर’ नाम का वीडियो और बाबरी मस्जिद ढहाने जाने से जुड़े भाषणों का वीडियो दिखाया जाता था. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुन्हार नदी के तट पर स्थित शिविर का इस्तेमाल एक अन्य आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन भी करता था. सूत्रों ने बताया कि शिविर में कम से कम 325 आतंकवादी और 25 से 27 प्रशिक्षक मौजूद थे. जैश का यह सबसे बड़ा शिविर था. जैश ने ही 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे. सूत्रों ने बताया कि शिविर में वहां रहने वालों को नदी में भी प्रशिक्षित किया जाता था. सूत्रों ने बताया कि बालाकोट कस्बे से करीब 20 किमी दूर यह जैश और अन्य आतंकी संगठनों का एक अहम प्रशिक्षण केंद्र था. वहां नये लड़ाकों को प्रशिक्षण देने के लिए कई भवन थे. जैश के संस्थापक और आतंकी सरगना मसूद अजहर तथा अन्य आतंकवादी नेताओं ने कई मौकों पर वहां कई भड़काऊ भाषण दिए थे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आयोग: मार्च के पहले सप्ताह में लोकसभा चुनावों की घोषणा संभव- Amarujalaपिछले तीन चुनावों को देखें तो आयोग ने 2004 में 29 फरवरी को चार चरण में और 2009 में 2 मार्च को पांच चरण में तथा 2014 में 5 मार्च को नौ
Read more »
बालाकोट में वायुसेना की बड़ी कार्रवाई, चीन ने कहा- संयम बरतें भारत-पाकिस्तानचीन ने मंगलवार को भारत और पाकिस्तान से ‘संयम बरतने’ का आह्वान किया और नयी दिल्ली से आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए जारी रखने को कहा।
Read more »
LIVE: भारतीय एक्शन के बाद बालाकोट में सबूत मिटाने में जुटा PAK, सेना ने घेराएयर स्ट्राइक के सबूत मिटाने में जुटा पाकिस्तान IndiaStrikesBack IndianAirForce Balakot airstrike
Read more »
बालाकोट में 42 आत्मघाती हमलावरों की चल रही थी ट्रेंनिग, IAF ने गिराए बमभारत की खुफिया एजेंसियों को आतंकियों की ऐसी सूची हाथ लगी जिससे साफ होता है कि 42 आत्मघाती हमलावरों को ट्रेनिंग दी जा रही थी. खुफिया एजेंसियों को ये सूची पाकिस्तान के बालाकोट में सक्रिय अपने सूत्रों के जरिये मिली है.
Read more »
जानिए पाकिस्तान के बालाकोट के बारे में, जहां भारत ने किया हवाई हमलाबालाकोट पाकिस्तान के खैबर पख्तून प्रांत में कुन्हार नदी के किनारे स्थित है। यहां आतंकी कैंप का प्रयोग हिजबुल मुजाहिदीन द्वारा किया जा रहा था।
Read more »
बालाकोट क्यों है आतंक का गढ़, जहां वायुसेना ने तबाह किए जैश के ठिकाने!– News18 हिंदीknow all about balakot बालाकोट खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के मनशेरा जिले में इस्लामाबाद से करीब डेढ़ सौ किलोमीटर की दूरी पर है. बताया गया है कि 2005 के भूकंप में यह बर्बाद हो गया था. इस शहर को पटरी पर लाने में सऊदी ने भी मदद की थी.
Read more »
Air Stirke: पाकिस्तान में बालाकोट शहर के लोग बोले, 'हमें लगा जलजला आ गया है'पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम क्षेत्र के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित बालाकोट शहर के लोगों ने कहा कि उनकी और उनके परिवार की आंख देर रात तीन बजे एक बड़े धमाके की आवाज से खुली.
Read more »
सर्जिकल स्ट्राइक 2: क्या-क्या होता था बालाकोट आतंकी कैंप में, यहां जानिए सबकुछ- Amarujalaसर्जिकल स्ट्राइक 2: क्या-क्या होता था बालाकोट आतंकी कैंप में, यहां जानिए सबकुछ pid_gov ImranKhanPTI Surgicalstrike2 narendramodi IndiaStrikesPakistan adgpi IAF_MCC IndianAirForce IndiaStrikesBack Balakot airstrike pakistan
Read more »
विकिलीक्स ने भी खोली थी PAK की पोल, बालाकोट में दशकों से जैश के ट्रेनिंग कैंपविकिलीक्स की लीक फाइल में इस बात का खुलासा था कि बालाकोट में जैश के ट्रेनिंग कैंप चल रहे हैं...
Read more »
