Rajasthan Bus Operators Protest Update; परिवहन विभाग की स्लीपर बसों पर कार्रवाई के विरोध में प्रदेशभर के निजी बस ऑपरेटर्स ने सोमवार रात 12 बजे से हड़ताल का ऐलान किया है
15 लाख यात्री होंगे प्रभावित, ऑपरेटर्स की धमकी- मोदी की रैली के लिए भी नहीं देंगेरविवार को हुई प्राइवेट ऑपरेटर्स की मीटिंग में आरटीओ अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई। राजस्थान में आज रात 12 बजे से करीब 35 हजार प्राइवेट बसें नहीं चलेंगी। ऑपरेटर्स का कहना है कि RTO कार्रवाई के तहत रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सस्पेंड कर रहा है। लाखों रुपए के चालान किए जा रहे हैं। इसके विरोध में रविवार को जयपुर में आयोजित बैठक में हड़ताल का फैसला किया गया है। दूसरे स्टेट के ऑपरेटर्स ने भी उन्हें समर्थन दिया है। दावा है कि हड़ताल से 15 लाख से ज्यादा यात्री प्रभावित हो सकते हैं। ऑपरेटर्स ने धमकी दी है कि अजमेर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री की सभा के लिए भी बसें नहीं दी जाएंगी।सभी एसोसिएशन के साथ होने का दावा राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया- हड़ताल में स्टेट कैरिज, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज और लोक परिवहन की करीब 35 हजार बसें शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि अजमेर में 28 फरवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए भी बसें उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी। राजेंद्र शर्मा के अनुसार, टैक्सी ऑपरेटर्स ने भी समर्थन दिया है और वे भी हड़ताल में शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों से राजस्थान आने वाली बसें भी राज्य की सीमा में जहां पहुंचेंगी, वहीं खड़ी कर दी जाएंगी। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के बस ऑपरेटर्स ने भी समर्थन जताया है। उन्होंने राजस्थान के लिए संचालन बंद रखने की बात कही है।राजेंद्र शर्मा ने बताया कि प्राइवेट बस ऑपरेटर्स को लगातार परेशान किया जा रहा है। बसों और टैक्सियों में लगेज केरियर लगाने पर रोक लगा दी गई है और इस पर भी जुर्माना वसूला जा रहा है। ऑपरेटर्स का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में चलने वाली बसों में यात्री अक्सर अपना सामान छत पर रखते हैं। लगेज केरियर हटने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। इसी तरह टैक्सियों में भी छत पर सामान रखने की व्यवस्था रहती है। टूरिस्ट और लंबी दूरी के यात्रियों के लिए यह व्यवस्था जरूरी बताई गई है। ऑपरेटर्स का कहना है कि अगर सरकार और परिवहन विभाग के साथ बातचीत में समाधान नहीं निकला तो आंदोलन आगे भी जारी रह सकता है।बस ऑपरेटर्स का कहना है कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 153 में भारी-भरकम चालान बनाए जा रहे हैं। यह धारा साल 2025 में जोड़ी गई है। ऐसे में जो पुरानी बस हैं, उन्हें इस धारा के मुताबिक चालान करना उचित नहीं है। बसों के मामले में यह धारा तब लगाई जाती है, जब वाहन की बॉडी में बिना अनुमति बदलाव किया गया हो। ओवरलोडिंग या सेफ्टी नियमों का उल्लंघन हो। फिटनेस सर्टिफिकेट की शर्तों का पालन नहीं हो रहा हो। डिजाइन या स्ट्रक्चर तय मानकों के मुताबिक न हो । मुख्यमंत्री ने की सरपंच सर्वे की लॉन्चिंग:आपकी उम्मीदों पर कितना खरे उतरे सरपंच, पांच मुद्दों पर दीजिए नंबर, दैनिक भास्कर एप का सबसे बड़ा सर्वेये खबर भी पढ़ें खाटू-जयपुर रूट पर प्राइवेट बसें हुईं बंद:सिंधी कैंप तक जाने की परमिशन देने की मांग, कहा- मारपीट करते हैं श्रद्धालु बाबा श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले के बीच श्याम भक्तों के लिए मुसीबत हो गई है। श्री श्याम खाटू-जयपुर बस ऑपरेटर सेवा समिति ने खाटूश्यामजी से जयपुर प्राइवेट बसों का संचालन रोक दिया है।आपकी उम्मीदों पर कितना खरे उतरे सरपंच, पांच मुद्दों पर दीजिए नंबर, दैनिक भास्कर एप का सबसे बड़ा सर्वेभास्कर पड़ताल में खुला फर्जीवाड़ा; RC सस्पेंड हुई तो मालिक ने बदली नंबर प्लेटज्योतिषाचार्यों की अलग-अलग राय, चंद्रग्रहण के कारण हुआ असमंजस; जानिए दहन का समयशिवपुरी में ओले, जबलपुर में बारिश.
..गेहूं-चना की फसलें खराबनारनौल में बारिश के साथ ओले गिरेहिमाचल में फरवरी में नॉर्मल से 83% कम बादल बरसेटोंक में बारिश से किसानों की चिंता बढ़ीचंडीगढ़ मेयर की आधी रात में रेड का VIDEO
Rajasthan Bus Operator Protest Private Bus Operators RTO Action Rajasthan Contract Carriage Bus Operators Associa Rajendra Sharma
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ஒரு அமைச்சர் மட்டுமே 2300 கோடி என்றால்... தமிழிசை சவுந்தரராஜன் கேள்வி!Bjp Tamilisai Soundararajan: 2300 கோடி அளவுக்கு ஒரு தனி அமைச்சர் ஊழல் செய்கிறார் என்றால் ஒவ்வொரு வேலைகளுக்கும் 35 லட்சம் 45 லட்சம் கமிஷன் பெற்று வருவது வெளிச்காமாகி இருக்கிறது என்று தமிழிசை சவுந்தரராஜன் பேட்டி.
Read more »
चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, रांची में 35 वाहन होंगे ब्लैकलिस्ट; जरूरी सेवाएं होंगी बाधितरांची प्रशासन ने चुनाव कार्य हेतु वाहन जमा न करने वाले 35 वाहनों को ब्लैकलिस्ट करने का निर्णय लिया है। इन वाहनों के टैक्स भुगतान, पंजीकरण और बीमा जैसी सेवाएं बाधित होंगी।
Read more »
ट्रम्प ईरान पर सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं: 10-15 दिनों में फैसलाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर दबाव बनाने के लिए सीमित सैन्य कार्रवाई पर विचार करने की बात कही है, और अगले 10-15 दिनों में इस पर अंतिम निर्णय लेने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प ने यह भी संकेत दिया कि अगर तेहरान के साथ समझौता हो जाता है, तो सैन्य कार्रवाई टाली जा सकती है।
Read more »
मैच की सुबह अभिषेक और गंभीर ने किया 'सीक्रेट सेशन', काली कार में निकला कारवां, 3 नेट्स पर 15-15 मिनट और 14 ...abhishek gambhir secret session: मैच के दिन सुबह 9.15 पर अभिषेक और गंंभीर मोदी स्टेडियम पहुंच गए जहां लोकल गेंदबाज पहले से उनका इंतजार कर रहे थे. ये नेट्स 15-15 मिनट के 3 सेशन में चला जहां अभिषेक को रिब लाइन गेंदबाजी, लोकल ऑफ स्पिनर ने राउंड दि विकेट गेंदबाजी की गई.
Read more »
अमेरिकी F-35 का नकल, चीन का सस्ता J-35 स्टील्थ फाइटर जेट क्यों नहीं बिक रहा? पाकिस्तान ने भी दिखाया ठेंगा!J-35 Stealth Fighter Jet: चीन ने पाकिस्तान को 40 J-35 फाइटर जेट बेचने का भी ऑफर दिया था। लेकिन पाकिस्तान की चुप्पी के पीछे मौजूदा जियो-पॉलिटिकल हालात होने की संभावना है। J-35, J-20 के बाद PLA का दूसरा पांचवीं जेनरेशन का लड़ाकू विमान है। चीन विदेशी देशों में इन जेट्स की बिक्री को बढ़ावा दे रहा...
Read more »
मलेशिया से सीखा हुनर, गांव में शुरू किया फार्म, 4 सुअर से 35 तक का सफरGumla Success Story : गुमला जिले के सिसई प्रखंड के पिलखी गांव निवासी दीपक उरांव ने पलायन की राह छोड़ स्वरोजगार का रास्ता चुना और आज सुअर पालन से सालाना करीब ₹8 लाख की कमाई कर रहे हैं. कभी रोजगार के लिए मलेशिया गए दीपक ने वहीं बड़े फार्म देखकर इस व्यवसाय की बारीकियां सीखीं और गांव लौटकर 4–5 सुअरों से शुरुआत की.
Read more »
