Gumla Success Story : गुमला जिले के सिसई प्रखंड के पिलखी गांव निवासी दीपक उरांव ने पलायन की राह छोड़ स्वरोजगार का रास्ता चुना और आज सुअर पालन से सालाना करीब ₹8 लाख की कमाई कर रहे हैं. कभी रोजगार के लिए मलेशिया गए दीपक ने वहीं बड़े फार्म देखकर इस व्यवसाय की बारीकियां सीखीं और गांव लौटकर 4–5 सुअरों से शुरुआत की.
आज के इस आधुनिक युग में टेक्नोलॉजी के साथ साथ बेरोजगारी भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है. इसके कारण बहुत से लोग डिप्रेशन के भी शिकार हो रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ आज के दौर में बहुत सारे युवा रोजगार के लिए इधर उधर भटक भी रहे हैं.
यहां तक की पलायन भी कर रहे हैं. जहां कई युवा हादसे का भी शिकार हो रहे हैं. ऐसे में बता दें गुमला जिले के सिसई प्रखंड क्षेत्र के पिलखी गांव निवासी दीपक उरांव सुअर पालन कर लोगों को प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं. वह सुअर पालन से सलाना लाखों रूपये की कमाई कर रहे हैं. जब इस क्षेत्र के अधिकांश लोग रोजगार के लिए पलायन के लिए मजबूर हैं. ऐसे में लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनकर उभरे दीपक अन्य लोगों को रोजगार की राह दिखा रहे हैं. सुअर पालक दीपक उरांव ने बताया कि वह गुमला जिले के सिसई प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र पिलखी गांव के रहने वाले हैं. वह रोजगार के लिए काम करने के लिए मलेशिया गए हुए थे. वहां पर उन्होंने सुअर पालन के बड़े-बड़े फार्म को देखे और लोग इससे अच्छी खासी मोटी इनकम कर रहे हैं. वहां के बहुत सारे लोग काफी संख्या में इस व्यवसाय से जुड़ कर अच्छी आमदनी कर रहे हैं तो मेरे मन में भी सुअर पालन करने का ख्याल आया. वह मलेशिया में रहते हुए अपने घर परिवार की मदद से अपने गांव के घर में सुअर पालन शुरू करवाया. मात्र 4-5 सुअरो से पालन का व्यवसाय शुरू किया. इसके बाद वह वहां से लौटकर खुद ही इसका व्यवसाय करने का निर्णय लिए. आज अच्छे से यह काम को कर रहे हैं. जहां सालान 8 लाख रुपए की कमाई कर रहे हैं. दीपक ने बताया कि वर्तमान में उनके पास 30 से 35 बड़े सुअर हैं. उन्हें किसी तरह की कोई सरकारी मदद नहीं मिली है ,न ही कोई ट्रेनिंग ली है. उन्होंने विदेश में रहते हुए यूट्यूब और वहां सुअर पालन को देखकर सुअर पालन की विधि सीखी और अपना काम शुरू किया. उनका कहना है कि अगर उन्हें सरकारी मदद ,ट्रेनिंग, लोन इत्यादि दिया जाए तो वह इसे बड़े स्तर पर इसका काम कर सकते हैं. साथ ही दूसरे युवकों को भी इस व्यवसाय से जोड़ सकते हैं. दीपक ने कहा कि उनके इस क्षेत्र के अधिकांश लोग पलायन करने को मजबूर हैं. जबकि इस क्षेत्र में भी स्वरोजगार करके अच्छी कमाई की जा सकती है. किसी के आधीन रहने की आवश्यकता भी नहीं है. उन्होंने कहा कि कोई भी युवा जो स्वरोजगार करना चाहता है तो छोटे स्तर से भी शुरू कर सकते हैं. जहां धीरे-धीरे करके उसे बड़े स्तर तक ले जा सकते हैं. इसके साथ ही लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं. दीपक ने बताया कि पलायन से अच्छा आप अपने जिले में रहकर सुअर पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, गाय पालन, खेती आदि कार्य कर सकते हैं. ये सभी कार्य युवाओं के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है.
Deepak Uraon Pig Farming Gumla झारखंड में सुअर पालन से कमाई सालाना 8 लाख सुअर पालन Sisai Block Pig Farming Model Pig Farming Business In Jharkhand पलायन छोड़ स्वरोजगार Low Investment Livestock Business ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार Pig Farming Profit Per Year
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देवबंद में रोजाना 30-35 लोगों को कुत्ते बना रहे निशाना, अब बच्चों को स्कूल छोड़कर आ रहे व्यक्ति पर किया हमलाSaharanpur News : देवबंद में खूंखार कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। युुुवक पर कुत्ते ने हमला कर उनकी गर्दन नोच डाली, जिससे वे गंभीर घायल हो गए।
Read more »
एप्सटीन फाइल्स पर यूं ही नहीं भारत में हंगामाएपस्टीन के 35 लाख पेपर जारी किए गए हैं। इसमें भारत और भारतीयों के जिक्र ने हलचल मचा रखी है।
Read more »
ஒரு அமைச்சர் மட்டுமே 2300 கோடி என்றால்... தமிழிசை சவுந்தரராஜன் கேள்வி!Bjp Tamilisai Soundararajan: 2300 கோடி அளவுக்கு ஒரு தனி அமைச்சர் ஊழல் செய்கிறார் என்றால் ஒவ்வொரு வேலைகளுக்கும் 35 லட்சம் 45 லட்சம் கமிஷன் பெற்று வருவது வெளிச்காமாகி இருக்கிறது என்று தமிழிசை சவுந்தரராஜன் பேட்டி.
Read more »
चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, रांची में 35 वाहन होंगे ब्लैकलिस्ट; जरूरी सेवाएं होंगी बाधितरांची प्रशासन ने चुनाव कार्य हेतु वाहन जमा न करने वाले 35 वाहनों को ब्लैकलिस्ट करने का निर्णय लिया है। इन वाहनों के टैक्स भुगतान, पंजीकरण और बीमा जैसी सेवाएं बाधित होंगी।
Read more »
'35 करोड़ के विमान का 55 करोड़ का बीमा कैसे?' अजित पवार के प्लेन क्रैश पर भतीजे रोहित पवार ने फिर उठाए सवाल...एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने दुर्घटना की जांच पर गंभीर शंका जताया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू के इस्तीफे की मांग की है. इसके साथ ही सवाल उठाया कि लगभग 35 करोड़ रुपये कीमत वाले विमान का बीमा 55 करोड़ रुपये का कैसे किया गया.
Read more »
अमेरिकी F-35 का नकल, चीन का सस्ता J-35 स्टील्थ फाइटर जेट क्यों नहीं बिक रहा? पाकिस्तान ने भी दिखाया ठेंगा!J-35 Stealth Fighter Jet: चीन ने पाकिस्तान को 40 J-35 फाइटर जेट बेचने का भी ऑफर दिया था। लेकिन पाकिस्तान की चुप्पी के पीछे मौजूदा जियो-पॉलिटिकल हालात होने की संभावना है। J-35, J-20 के बाद PLA का दूसरा पांचवीं जेनरेशन का लड़ाकू विमान है। चीन विदेशी देशों में इन जेट्स की बिक्री को बढ़ावा दे रहा...
Read more »
