abhishek gambhir secret session: मैच के दिन सुबह 9.15 पर अभिषेक और गंंभीर मोदी स्टेडियम पहुंच गए जहां लोकल गेंदबाज पहले से उनका इंतजार कर रहे थे. ये नेट्स 15-15 मिनट के 3 सेशन में चला जहां अभिषेक को रिब लाइन गेंदबाजी, लोकल ऑफ स्पिनर ने राउंड दि विकेट गेंदबाजी की गई.
नई दिल्ली. मैच का दिन हो तो ज्यादातर खिलाड़ी मेंटली अपने को तैयार करते है पर अभिषेक शर्मा और हेड कोच ने रविवार की सुबह अलग ही मन बना लिया था. ब्रेक फॉस्ट के बाद एक काली एसयूवी टीम इंडिया के होटल आईटीसी नर्मदा के रिस्पेशन पर आती है और 7 मिनट के बाद इसमें गंभीर और अभिषेक एक साथ बैठ कर कही बाहर जाने के लिए निकलते है.
ये हर कोई जानता है कि अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले पूरा फोकस सिर्फ अभिषेक शर्मा पर है. लगातार तीन बार शून्य पर आउट होना किसी भी आक्रामक ओपनर के लिए मानसिक रूप से भारी पड़ सकता है, खासकर जब टीम सुपर 8 चरण की ओर बढ़ रही हो. हम सब इंसान हैं और असफलता का असर मन पर पड़ना स्वाभाविक है. यही वह समय होता है जब आत्म-संदेह सिर उठाने लगता है. खिलाड़ी खुद से सवाल करने लगता है, ज्यादा सोचने लगता है और खेल से पहले ही दबाव महसूस करने लगता है. सोशल मीडिया इस स्थिति को और कठिन बना देता है, क्योंकि वहां नकारात्मकता को ज्यादा मंच मिलता है. लोग हमेशा आलोचना के लिए तैयार रहते हैं और सकारात्मक बातों से ज्यादा नकारात्मक टिप्पणियां नजर आती हैं. गंभीर और अभिषेक पहुंचे इंडोर नेट्स पर मौजूदा समय में अभिषेक शर्मा के लिए गौतम गंभीर सबसे सही मार्गदर्शक साबित हो सकते हैं. बतौर हेड कोच और एक ऐसे वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में, जिन्होंने अभिषेक के करियर के उभार में अहम भूमिका निभाई है, गंभीर ऐसे व्यक्ति हैं जिन पर अभिषेक भरोसा करते हैं. इसीलिए मैच के दिन सुबह 9.15 पर अभिषेक और गंंभीर मोदी स्टेडियम पहुंच गए जहां लोकल गेंदबाज पहले से उनका इंतजार कर रहे थे. ये नेट्स 15-15 मिनट के 3 सेशन में चला जहां अभिषेक को रिब लाइन गेंदबाजी, लोकल ऑफ स्पिनर ने राउंड दि विकेट गेंदबाजी की गई. इस नेट सेशन में गंभीर जिस शिद्दत के साथ अभिषेक के साथ काम कर रहे थो वो उनका अनुभव है जो बताता है कि वह इस परिस्थिति में अकेले नहीं हैं और बड़े से बड़े खिलाड़ी भी ऐसे दौर से गुजर चुके हैं. गंभीर की मिलती जुलती कहानी ऐसे समय में अभिषेक को सबसे ज्यादा जरूरत गौतम गंभीर की है. गौतम गंभीर खुद 2014 आईपीएल के दौरान, जब वह कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे, इसी तरह के खराब दौर से गुजरे थे. उनके अपने शब्दों में, वह उनके करियर के सबसे कठिन समयों में से एक था और इससे वह असुरक्षित महसूस करने लगे थे.उन्होंने कहा था, “जब मैं लगातार तीन बार शून्य पर आउट हुआ, तब मुझे दबाव महसूस हुआ. मैंने अपनी क्षमता पर शक करना शुरू कर दिया. 2007 के वर्ल्ड टी20 फाइनल या 2011 में मुझे दबाव महसूस नहीं हुआ, क्योंकि तब मेरे पास रन थे. लेकिन 2014 में स्थिति अलग थी. लोग मेरी फॉर्म पर बात कर रहे थे और मैं शुरुआती गेंदों पर ही आउट हो रहा था.” गंभीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने उस समय मनीष पांडे को ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजा और खुद तीसरे नंबर पर चले गए, क्योंकि मनीष अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन उस मैच में मनीष शून्य पर आउट हुए और गंभीर एक रन बनाकर आउट हो गए. तब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ. उन्होंने खुद से वादा किया कि वह कभी भी खुद को बचाने के लिए किसी साथी खिलाड़ी को आगे नहीं भेजेंगे. अगले मैच में वह फिर ओपनिंग करने उतरे, पहली ही गेंद पर चौका लगाया और पचास रन बनाए. वहीं से उनका आत्मविश्वास लौटा, लगातार अर्धशतक आए और टीम ने आईपीएल खिताब भी जीता. .खुद पर रखो भरोसा गंभीर का गुरु मंत्र अभिषेक को अब सिर्फ खुद पर भरोसा रखने और समझदारी से खेलने की जरूरत है. अगर कुछ गेंदें डॉट खेलनी पड़ें तो भी कोई हर्ज नहीं. अगर इसका मतलब यह है कि ईशान को पहले स्ट्राइक लेने दें, तो भी ठीक है. खेल अहंकार का नहीं, धैर्य और संतुलन का होता है. वह बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और लंबे समय तक असफल नहीं रह सकते. ड्रेसिंग रूम में गौतम गंभीर जैसा अनुभवी मार्गदर्शक होने से उन्हें पूरा समर्थन मिलेगा और पूरी संभावना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में वह जोरदार वापसी करें.
India Vs South Africa Abhishek Sharma Secret Practice With Gautam Gambh Ahemdabad Super 8 Match
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सस्ते में iPhone खरीदने का सही मौका! Flipkart पर मिल रही जबरदस्त डीलअगर आप एक नया iPhone खरीदने के बारे में सोच रहे थे। तो ये आपके लिए सही समय हो सकता है। क्योंकि, iPhone 15 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
Read more »
मुंबई मेट्रो लाइन 14 का काम सरकार के हाथ, 38KM रूट पर 15 स्टेशन, बदलापुर, महापे, कांजुरमार्ग होंगे कनेक्टMumbai Metro 14: कांजुरमार्ग-बदलापुर मेट्रो को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मेट्रो लाइन के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप टेंडर प्रोसेस को कोई रिस्पांस नहीं मिला है। इसके चलते अब सरकार इसे बनाने के लिए खुद लोन लेगी और मेट्रो का सारा काम और मालिकाना हक सरकार के पास...
Read more »
प्रश्नपत्र में सवाल ही लिखना भूल गया पंजाब बोर्ड: 8वीं के साइंस एग्जाम में बड़ी चूक, 15 अंक के ग्रेस मार्क्स की मांगपंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की आठवीं विज्ञान परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई। पंजाबी मीडियम सेक्शन में 15 नंबर के सवाल प्रिंट नहीं हुए, जिससे छात्रों को परेशानी हुई।
Read more »
टोंक में सुबह-शाम सर्दी का असर: पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंचा, फिर बढ़ने लगी गर्मीTonk Weather Update: Minimum temperature reaches 15 degrees Celsius. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »
खामेनेई और उनके बेटे पर हमले का विचार कर रहा अमेरिका, अब क्या करेगा ईरान?अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर तनाव चरम पर है। ट्रंप ने नए समझौते के लिए 10-15 दिन का अल्टीमेटम दिया है, सैन्य हमले की धमकी भी दी।
Read more »
Will raise global tariff rate from 10% to 15%, says TrumpPresident Donald Trump said he plans to raise the worldwide tariff rate from 10% to 15%.
Read more »
