जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। हादसे में तीन बच्चों और चार महिलाओं समेत करीब 16 यात्री झुलस गए। घायलों को नजदीकी
जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। हादसे में तीन बच्चों और चार महिलाओं समेत करीब 16 यात्री झुलस गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में प्रथम दृष्टया करीब 10 से 12 लोगों के जिंदा जल जाने की आशंका है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जैसलमेर रवाना जैसलमेर हादसे पर सीएम भजनलाल ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कलेक्टर एसपी से फोन पर बात करके पीड़ितों को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दुखद घटना पर लगातार फ़ीडबैक ले रहे हैं। सी एम भजनलाल शर्मा जैसलमेर के लिए रवाना हो गए हैं। जैसलमेर में बस में लगी आग की घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुखद हादसे से प्रभावित नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को… — Bhajanlal Sharma October 14, 2025 पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि लोगों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस में भीषण आग लगने से कई लोगों के हताहत होने का चिंताजनक समाचार मिला है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में कम से कम जनहानि हो एवं झुलसे हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो। जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस में भीषण आग लगने से कई लोगों के हताहत होने का चिंताजनक समाचार मिला है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में कम से कम जनहानि हो एवं झुलसे हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो। — Ashok Gehlot October 14, 2025 चलती बस में उठने लगा धुआं, मिनटों में आग ने वाहन को जकड़ा जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 3:30 बजे जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर थईयात गांव के पास हुई। बस में कुल 57 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, बस रोजाना की तरह दोपहर 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 20 किलोमीटर चलने के बाद अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि चालक या यात्री कुछ समझ पाते, आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। खिड़कियां तोड़कर यात्रियों ने बचाई जान, ग्रामीणों ने की मदद आग लगते ही बस में चीख-पुकार मच गई और यात्री जान बचाने के लिए खिड़कियां तोड़कर बाहर कूदने लगे। कई यात्रियों के कपड़े और सामान जल गए। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। दमकल विभाग और पुलिस को भी सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- Rajasthan News : सांसद राव राजेंद्र सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ी, शहीद की अंतिम यात्रा के दौरान अचेत होकर गिरे आग लगने की वजह आई सामने जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर बस हादसे की वजह सामने आ गई है। जानकारी के मुताबिक, निजी बस में पटाखों का परिवहन किए जाने से बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे लगभग 10-12 यात्री काल का ग्रास बन गए। दमकल ने मशक्कत के बाद बुझाई आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका दमकल की गाड़ियां कुछ ही देर में मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि बस के इंजन या वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है। वहीं, नगर परिषद के असिस्टेंट फायर ऑफिसर कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही वे टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि बस पूरी तरह से आग का गोला बन चुकी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया करीब 10 से 12 लोगों के जिंदा जल जाने की आशंका है। ट्रॉमा सेंटर खाली, डॉक्टरों की इमरजेंसी ड्यूटी लगी MDM अस्पताल के अधीक्षक डॉ.
विकास राजपुरोहित ने बताया कि हमें हादसे की सूचना मिलते ही ट्रॉमा सेंटर खाली करवा दिया गया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है। महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भी पूरी तैयारी की गई है, ताकि किसी भी मरीज को देर न हो। जोधपुर प्रशासन की देखरेख में घायलों की चिकित्सा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे 16 यात्री जोधपुर रेफर किए गए, जिनमें ओमाराम पुत्र गुना रन निवासी लाठी, उबेदुल्ला पुत्र सुमार खान निवासी गोमट, लक्ष्मण पुत्र गंगाराम निवासी सेतरावा, महिपाल सिंह पुत्र नाग सिंह निवासी एका रामदेवरा, यूनूस पुत्र पीर मोहम्मद निवासी बंबरो की ढाणी, आशीष पुत्र अभय कुमार निवासी जोधपुर, फिरोज पुत्र इदुखान निवासी गंगाना जोधपुर, विशाशा पुत्र आशीष निवासी जोधपुर, मनोज भाटिया पुत्र राजेश्वर भाटिया निवासी जेएनवी कॉलोनी, जीरराज पुत्र अजमल निवासी भवानीपुरा, इमिमाता पत्नी पीर मोहम्मद निवासी बंबरो की ढाणी, एकबाला पुत्र अली खान निवासी गंगाना जोधपुर, भागा बाई पुत्र हाजी खान निवासी बंबरो की ढाणी, हुसैन पुत्र इब्राहिम निवासी जावंध, रफीक पुत्र समरू खान निवासी गोमट और पीर मोहम्मद पुत्र सोराब खान आदि शामिल हैं। हादसे में यात्रियों के चेहरे, हाथ-पैर और शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए। अधिकांश घायलों के शरीर का 60 से 70 फीसदी हिस्सा झुलस गया है। यह भी पढ़ें- सरकारी टीचर की ऐसी सनक: पूर्व मंत्री की कार में मारा मुक्का, ड्राइवर को पीटा; ओवरटेक करते समय बिगड़ गया मामला
Jodhpur Highway Accident Rajasthan Bus Fire Bus Catches Fire Passenger Injured Bus Accident Bus Accident News Highway Fire Incident Rajasthan News Bus Fire Rescue जैसलमेर बस में आग जोधपुर हाईवे हादसा राजस्थान बस में आग बस में आग यात्री घायल बस दुर्घटना बस दुर्घटना समाचार हाईवे आग घटना राजस्थान समाचार बस आग बचाव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Woman Immersed in Water to Conceive: WATCH | বংশধর চাই! নাতি-নাতনির মুখ দেখতে তরুণীকে ১২ দিন জলে ডুবিয়ে রাখল স্বামী-শাশুড়ি...Woman Immersed in Water 12 Days to Conceive, Watch Viral Video
Read more »
जैसलमेर में बस में आग: 10-12 लोगों की मौत की आशंका, 16 झुलसेराजस्थान के जैसलमेर में एक चलती एसी स्लीपर बस में आग लगने से 16 लोग झुलस गए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। फायर ऑफिसर ने 10-12 लोगों की मौत की आशंका जताई है। हादसा जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर हुआ।
Read more »
जैसलमेर में भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से 10-12 लोगों की मौत की आशंकाराजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ, जब जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस थैयत गांव के पास आग की लपटों में घिर गई. हादसे में तीन बच्चों और चार महिलाओं सहित 10 से 12 लोगों के झुलसने और मौत की आशंका है. दमकल की टीम ने एक घंटे में आग बुझाई. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या इंजन ओवरहीट की संभावना जताई गई है.
Read more »
जैसलमेर में चलती बस में लगी आग, जान बचाने के लिए कूदे लोग; 10-12 की मौत की आशंकाराजस्थान के जैसलमेर में एक चलती बस में भीषण आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों सहित 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, और 10 से 12 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया जा रहा...
Read more »
जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर अचानक जली चलती बस: 10 से 12 लोगों के जिंदा जल जाने की आशंका; खिड़कियां तोड़ कूदे लोगजैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। हादसे में तीन बच्चों और चार महिलाओं समेत करीब 15 यात्री झुलस गए। घायलों को नजदीकी
Read more »
जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलती बस में लगी भीषण आग: 10-12 लोगों के जिंदा जलने की आशंका; खिड़कियां तोड़ कूदे लोगजैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। हादसे में तीन बच्चों और चार महिलाओं समेत करीब 15 यात्री झुलस गए। घायलों को नजदीकी
Read more »
