जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर अचानक जली चलती बस: 10 से 12 लोगों के जिंदा जल जाने की आशंका; खिड़कियां तोड़ कूदे लोग

Jaisalmer Bus Fire News

जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर अचानक जली चलती बस: 10 से 12 लोगों के जिंदा जल जाने की आशंका; खिड़कियां तोड़ कूदे लोग
Jodhpur Highway AccidentRajasthan Bus FireBus Catches Fire
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 176 sec. here
  • 22 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 137%
  • Publisher: 51%

जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। हादसे में तीन बच्चों और चार महिलाओं समेत करीब 15 यात्री झुलस गए। घायलों को नजदीकी

जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। हादसे में तीन बच्चों और चार महिलाओं समेत करीब 15 यात्री झुलस गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में प्रथम दृष्टया करीब 10 से 12 लोगों के जिंदा जल जाने की आशंका है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जैसलमेर रवाना जैसलमेर हादसे पर सीएम भजनलाल ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कलेक्टर एसपी से फोन पर बात करके पीड़ितों को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दुखद घटना पर लगातार फ़ीडबैक ले रहे हैं। सी एम भजनलाल शर्मा जैसलमेर के लिए रवाना हो गए हैं। जैसलमेर में बस में लगी आग की घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुखद हादसे से प्रभावित नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को…— Bhajanlal Sharma October 14, 2025 पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि लोगों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस में भीषण आग लगने से कई लोगों के हताहत होने का चिंताजनक समाचार मिला है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में कम से कम जनहानि हो एवं झुलसे हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो। जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस में भीषण आग लगने से कई लोगों के हताहत होने का चिंताजनक समाचार मिला है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में कम से कम जनहानि हो एवं झुलसे हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो। — Ashok Gehlot October 14, 2025 चलती बस में उठने लगा धुआं, मिनटों में आग ने वाहन को जकड़ा जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 3:30 बजे जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर थईयात गांव के पास हुई। बस में कुल 57 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, बस रोजाना की तरह दोपहर 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 20 किलोमीटर चलने के बाद अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि चालक या यात्री कुछ समझ पाते, आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। खिड़कियां तोड़कर यात्रियों ने बचाई जान, ग्रामीणों ने की मदद आग लगते ही बस में चीख-पुकार मच गई और यात्री जान बचाने के लिए खिड़कियां तोड़कर बाहर कूदने लगे। कई यात्रियों के कपड़े और सामान जल गए। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। दमकल विभाग और पुलिस को भी सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- Rajasthan News : सांसद राव राजेंद्र सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ी, शहीद की अंतिम यात्रा के दौरान अचेत होकर गिरे दमकल ने मशक्कत के बाद बुझाई आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका दमकल की गाड़ियां कुछ ही देर में मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि बस के इंजन या वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है। वहीं, नगर परिषद के असिस्टेंट फायर ऑफिसर कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही वे टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि बस पूरी तरह से आग का गोला बन चुकी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया करीब 10 से 12 लोगों के जिंदा जल जाने की आशंका है। कई यात्री गंभीर रूप से झुलसे, दो लोग जोधपुर रेफर हादसे में यात्रियों के चेहरे, हाथ-पैर और शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए। गंभीर रूप से घायल ओमाराम भील निवासी लाठी को जोधपुर रेफर किया गया है। वहीं, इमामत और उसका बेटा यूनूस भी आग की चपेट में आए हैं, जिनका इलाज जोधपुर के अस्पताल में चल रहा है। यह भी पढ़ें- सरकारी टीचर की ऐसी सनक: पूर्व मंत्री की कार में मारा मुक्का, ड्राइवर को पीटा; ओवरटेक करते समय बिगड़ गया मामला.

जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। हादसे में तीन बच्चों और चार महिलाओं समेत करीब 15 यात्री झुलस गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में प्रथम दृष्टया करीब 10 से 12 लोगों के जिंदा जल जाने की आशंका है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जैसलमेर रवाना जैसलमेर हादसे पर सीएम भजनलाल ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कलेक्टर एसपी से फोन पर बात करके पीड़ितों को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दुखद घटना पर लगातार फ़ीडबैक ले रहे हैं। सी एम भजनलाल शर्मा जैसलमेर के लिए रवाना हो गए हैं। जैसलमेर में बस में लगी आग की घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुखद हादसे से प्रभावित नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को…— Bhajanlal Sharma October 14, 2025 पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि लोगों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस में भीषण आग लगने से कई लोगों के हताहत होने का चिंताजनक समाचार मिला है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में कम से कम जनहानि हो एवं झुलसे हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो। जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस में भीषण आग लगने से कई लोगों के हताहत होने का चिंताजनक समाचार मिला है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में कम से कम जनहानि हो एवं झुलसे हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो। — Ashok Gehlot October 14, 2025 चलती बस में उठने लगा धुआं, मिनटों में आग ने वाहन को जकड़ा जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 3:30 बजे जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर थईयात गांव के पास हुई। बस में कुल 57 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, बस रोजाना की तरह दोपहर 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 20 किलोमीटर चलने के बाद अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि चालक या यात्री कुछ समझ पाते, आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। खिड़कियां तोड़कर यात्रियों ने बचाई जान, ग्रामीणों ने की मदद आग लगते ही बस में चीख-पुकार मच गई और यात्री जान बचाने के लिए खिड़कियां तोड़कर बाहर कूदने लगे। कई यात्रियों के कपड़े और सामान जल गए। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। दमकल विभाग और पुलिस को भी सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- Rajasthan News: सांसद राव राजेंद्र सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ी, शहीद की अंतिम यात्रा के दौरान अचेत होकर गिरे दमकल ने मशक्कत के बाद बुझाई आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका दमकल की गाड़ियां कुछ ही देर में मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि बस के इंजन या वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है। वहीं, नगर परिषद के असिस्टेंट फायर ऑफिसर कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही वे टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि बस पूरी तरह से आग का गोला बन चुकी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया करीब 10 से 12 लोगों के जिंदा जल जाने की आशंका है। कई यात्री गंभीर रूप से झुलसे, दो लोग जोधपुर रेफर हादसे में यात्रियों के चेहरे, हाथ-पैर और शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए। गंभीर रूप से घायल ओमाराम भील निवासी लाठी को जोधपुर रेफर किया गया है। वहीं, इमामत और उसका बेटा यूनूस भी आग की चपेट में आए हैं, जिनका इलाज जोधपुर के अस्पताल में चल रहा है। यह भी पढ़ें- सरकारी टीचर की ऐसी सनक: पूर्व मंत्री की कार में मारा मुक्का, ड्राइवर को पीटा; ओवरटेक करते समय बिगड़ गया मामला

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Jodhpur Highway Accident Rajasthan Bus Fire Bus Catches Fire Passenger Injured Bus Accident Bus Accident News Highway Fire Incident Rajasthan News Bus Fire Rescue जैसलमेर बस में आग जोधपुर हाईवे हादसा राजस्थान बस में आग बस में आग यात्री घायल बस दुर्घटना बस दुर्घटना समाचार हाईवे आग घटना राजस्थान समाचार बस आग बचाव

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ಫೈನಲಿಸ್ಟ್‌ ಆಗ್ತಾರೆ ಎಂದುಕೊಂಡಿದ್ದ ಸ್ಪರ್ಧಿಯೇ ಬಿಗ್‌ ಬಾಸ್‌ ನಿಂದ ಔಟ್.!?ಫೈನಲಿಸ್ಟ್‌ ಆಗ್ತಾರೆ ಎಂದುಕೊಂಡಿದ್ದ ಸ್ಪರ್ಧಿಯೇ ಬಿಗ್‌ ಬಾಸ್‌ ನಿಂದ ಔಟ್.!?bigg boss kannada 12 elimination: ಬಿಗ್ ಬಾಸ್​ ಕನ್ನಡ ಸೀಸನ್​ 12 ರಲ್ಲಿ ಈ ವಾರ ಯಾರು ಎಲಿಮಿನೇಟ್‌ ಆಗಲಿದ್ದಾರೆ ಎಂಬ ಕುತೂಹಲ ಹೆಚ್ಚಾಗಿದೆ.
Read more »

‘ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ಕನ್ನಡ 12’ ಶೋ ಅಬ್ಬರಕ್ಕೆ ಎಲ್ಲಾ ದಾಖಲೆಗಳು ಉಡೀಸ್! ಒಂದು ಸಂಚಿಕೆಗೆ ಸಿಕ್ಕ TRPಗೆ ಎಲ್ಲಾ ರೆಕಾರ್ಡ್‌ಗಳು ಶೇಕ್‌‘ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ಕನ್ನಡ 12’ ಶೋ ಅಬ್ಬರಕ್ಕೆ ಎಲ್ಲಾ ದಾಖಲೆಗಳು ಉಡೀಸ್! ಒಂದು ಸಂಚಿಕೆಗೆ ಸಿಕ್ಕ TRPಗೆ ಎಲ್ಲಾ ರೆಕಾರ್ಡ್‌ಗಳು ಶೇಕ್‌Bigg Boss Kannada 12 TRP: ಕನ್ನಡ ರಿಯಾಲಿಟಿ ಶೋಗಳ ಹೆಸರಿನಲ್ಲಿದ್ದ ದಾಖಲೆಗಳನ್ನು ಅಳಿಸಿ ಬಿಗ್‌ಬಾಸ್‌ ಹೊಸ ಇತಿಹಾಸವನ್ನು ಸೃಷ್ಟಿಸಿದೆ.
Read more »

Woman Immersed in Water to Conceive: WATCH | বংশধর চাই! নাতি-নাতনির মুখ দেখতে তরুণীকে ১২ দিন জলে ডুবিয়ে রাখল স্বামী-শাশুড়ি...Woman Immersed in Water to Conceive: WATCH | বংশধর চাই! নাতি-নাতনির মুখ দেখতে তরুণীকে ১২ দিন জলে ডুবিয়ে রাখল স্বামী-শাশুড়ি...Woman Immersed in Water 12 Days to Conceive, Watch Viral Video
Read more »

जैसलमेर में बस में आग: 10-12 लोगों की मौत की आशंका, 16 झुलसेजैसलमेर में बस में आग: 10-12 लोगों की मौत की आशंका, 16 झुलसेराजस्थान के जैसलमेर में एक चलती एसी स्लीपर बस में आग लगने से 16 लोग झुलस गए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। फायर ऑफिसर ने 10-12 लोगों की मौत की आशंका जताई है। हादसा जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर हुआ।
Read more »

जैसलमेर में भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से 10-12 लोगों की मौत की आशंकाजैसलमेर में भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से 10-12 लोगों की मौत की आशंकाराजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ, जब जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस थैयत गांव के पास आग की लपटों में घिर गई. हादसे में तीन बच्चों और चार महिलाओं सहित 10 से 12 लोगों के झुलसने और मौत की आशंका है. दमकल की टीम ने एक घंटे में आग बुझाई. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या इंजन ओवरहीट की संभावना जताई गई है.
Read more »

जैसलमेर में चलती बस में लगी आग, जान बचाने के लिए कूदे लोग; 10-12 की मौत की आशंकाजैसलमेर में चलती बस में लगी आग, जान बचाने के लिए कूदे लोग; 10-12 की मौत की आशंकाराजस्थान के जैसलमेर में एक चलती बस में भीषण आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों सहित 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, और 10 से 12 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया जा रहा...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:29:16