बांदा जिले में बाइक क्लेम न मिलने से नाराज युवक ने अपनी अपाचे बाइक एजेंसी के बाहर आग के हवाले कर दी. बाइक देखते ही देखते जलकर राख हो गई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. पीड़ित गोरेलाल ने बताया कि पिछले तीन महीने से बाइक में इंजन और करेंट की समस्या थी, लेकिन एजेंसी ने 50 बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की.
उत्तर प्रदेश के बांदा से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. बाइक क्लेम न मिलने से नाराज युवक ने गुस्से में आकर एजेंसी के बाहर ही अपनी अपाचे बाइक को आग के हवाले कर दिया. देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जल उठी और राख हो गई.
इस घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं. घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के बर्गहनी गांव निवासी गोरेलाल ने कुछ समय पहले बांदा स्थित एक एजेंसी से अपाचे बाइक खरीदी थी. पिछले तीन महीने से बाइक में करेंट और इंजन हीट की समस्या आ रही थी. गोरेलाल और उसका भाई संजय बार-बार एजेंसी जाकर शिकायत कर रहे थे.यह भी पढ़ें: UP: 'हम गरीब हैं, हमसे रोजी छीन ली गई...', बांदा में अवैध दुकानों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजरसंजय का आरोप है कि हर बार कर्मचारियों ने बाइक को 'ऑल इज वेल' बताकर लौटा दिया. पीड़ित का ये भी आरोप है कि करीब 50 बार एजेंसी जाने के बाद भी उसकी समस्या का समाधान नहीं किया गया. सोमवार को जब वह फिर एजेंसी पहुंचा, तो वहां मौजूद स्टाफ ने उसके साथ बदसलूकी कर दी. इससे आहत होकर उसने गुस्से में अपनी बाइक को वहीं आग लगा दी. Advertisement देखें वीडियो...सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. उधर, पीड़ित का कहना है कि कंपनी के कर्मचारियों ने उसे जला डालने की धमकी भी दी है, जबकि एजेंसी प्रबंधन ने फिलहाल इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
यूपी बाइक आग अपाचे बाइक ग्राहक गुस्सा बाइक एजेंसी शिकायत इंजन समस्या करेंट प्रॉब्लम सोशल मीडिया वायरल पुलिस जांच कंपनी लापरवाही Banda UP Bike Fire Apache Bike Customer Anger Bike Agency Complaint Engine Problem Current Problem Social Media Viral Police Investigation Company Negligence
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
‘आज के दिन ही मौलिक अधिकार छीने, संविधान के मूल्यों को खत्म किया’, आपातकाल के 50 साल होने पर बोले PM मोदी50 Years completed of Emergency Today News in hindi ‘आज के दिन ही मौलिक अधिकार छीने, संविधान के मूल्यों को खत्म किया’, आपातकाल के 50 साल होने पर बोले PM मोदी देश
Read more »
Israel-Hamas War: इस्राइली सेना के हमले में 50 फलस्तीनियों की मौत, गाजा में जारी है IDF की ताबड़तोड़ कार्रवाईIsrael-Hamas War: इस्राइली सेना के हमले में 50 फलस्तीनियों की मौत, गाजा में जारी है IDF की ताबड़तोड़ कार्रवाई 50 Killed in gaza amid Israel Hamas war विदेश
Read more »
जालौन: न्याय मिलने में लग गए 12 साल, कोर्ट ने अपहरण के 6 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाईयूपी के जालौन में एक अपहरण के मामले में कोर्ट ने 6 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
Read more »
अमेरिका को ताइवान की दो टूक, चिप प्रोडक्शन में 50-50% हिस्सेदारी से किया इनकारताइवान ने सेमीकंडक्टर चिप प्रोडक्शन में 50% हिस्सेदारी के अमेरिकी प्रस्ताव को सीधे तौर पर अस्वीकार कर दिया है. ताइवान की उप-प्रीमियर चेंग ली-चियुन ने वाशिंगटन के साथ टैरिफ वार्ता से लौटने के बाद यह बात कही है.
Read more »
50 lakh stolen in Delhi: पटेल नगर में सुनार के घर से 50 लाख की चोरीअंदर प्रवेश के बाद उन्होंने लाइट बंद कर दी और सीसीटीवी कैमरे तोड़कर मेमोरी कार्ड भी अपने साथ ले गए ताकि रिकॉर्ड न बचे. राज्य। दिल्ली एनसीआर
Read more »
अंता में जीत का गणित 50-50, कांग्रेस-बीजेपी की दो-दो बार जीत, बीजेपी की जीत का अंतर कम रहाAnta Assembly By election 2025 | अंता में जीत का गणित 50-50, कांग्रेस-बीजेपी की दो-दो बार जीत
Read more »
