राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ, जब जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस थैयत गांव के पास आग की लपटों में घिर गई. हादसे में तीन बच्चों और चार महिलाओं सहित 10 से 12 लोगों के झुलसने और मौत की आशंका है. दमकल की टीम ने एक घंटे में आग बुझाई. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या इंजन ओवरहीट की संभावना जताई गई है.
राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया. जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक बस में अचानक आग लग गई, जिसमें तीन बच्चों और चार महिलाओं समेत कम से कम 10 से 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनकी मौत की आशंका जताई जा रही है.
हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे थैयत गांव के पास, जैसलमेर से लगभग 20 किलोमीटर दूर हुआ. बस के पिछले हिस्से से धुआं उठता दिखाप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से 57 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी. थैयत गांव पार करते ही बस के पिछले हिस्से से धुआं उठता दिखा और कुछ ही पलों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई. यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. कई लोग खिड़कियों और दरवाजों से किसी तरह बाहर निकले.गांववालों और राहगीरों ने बचाव शुरू कियागांववालों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. उन्होंने आसपास के जल स्रोतों से पानी और रेत की मदद से आग बुझाने की कोशिश की. इस बीच सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लगा. 'हम पहुंचे तो कोई भी व्यक्ति जिंदा नहीं मिला'नगर परिषद के दमकलकर्मी और असिस्टेंट फायर ऑफिसर पृथ्वीपाल सिंह राठौर ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम लगभग 10 मिनट में मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. उन्होंने कहा, 'जब हम पहुंचे तो कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जिसे हम जिंदा निकाल पाते. अनुमान है कि करीब 10 से 12 लोग बस के अंदर ही थे. Advertisement सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीन एम्बुलेंसों के जरिए जवाहर अस्पताल, जैसलमेर पहुंचाया गया. गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया.गंभीर रूप से घायल इमामत और उनके बेटे को भी जोधपुर भेजा गया है. पास के आर्मी बेस से जवान भी मौके पर पहुंचे और बचाव व आग बुझाने के कार्य में मदद की.अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का सटीक कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या इंजन के अधिक गर्म होने की आशंका जताई गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Jaisalmer Bus Accident Bus Catches Fire Jaisalmer Jaisalmer Mein Bus Me Lagi Aag Rajasthan Bus Fire Bus Accident 2025 Jawahar Hospital Jaisalmer Jodhpur Hospital Burns Treatment Bus Fire Rescue
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ಫೈನಲಿಸ್ಟ್ ಆಗ್ತಾರೆ ಎಂದುಕೊಂಡಿದ್ದ ಸ್ಪರ್ಧಿಯೇ ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ನಿಂದ ಔಟ್.!?bigg boss kannada 12 elimination: ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ಕನ್ನಡ ಸೀಸನ್ 12 ರಲ್ಲಿ ಈ ವಾರ ಯಾರು ಎಲಿಮಿನೇಟ್ ಆಗಲಿದ್ದಾರೆ ಎಂಬ ಕುತೂಹಲ ಹೆಚ್ಚಾಗಿದೆ.
Read more »
बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात, 3 यात्री घायलबर्धमान रेलवे स्टेशन पर रविवार को भारी भीड़ के चलते भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए. पहले बताया गया कि इस घटना में 10-12 लोग घायल हुए हैं, हालांकि रेलवे ने कहा कि सिर्फ 3 लोग घायल हुए हैं. ये हादसा तब हुआ जब यात्री 4 और 6 नंबर प्लेटफॉर्म के बीच फुटओवर ब्रिज की ओर भागे, तभी ब्रिज की संकरी सीढ़ियों पर भीड़ बढ़ गई और कई यात्री नीचे गिर गए.
Read more »
भोपाल में Blinkit डिलीवरी बॉयज की गुंडागर्दी, दर्जनभर ने महिला से की मारपीटभोपाल के कोलार इलाके में ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉयज ने पेमेंट विवाद के बाद एक ग्राहक के घर पर हमला कर दिया. महिला से बहस के बाद डिलीवरी बॉय 10-12 साथियों संग लौटा और लाठी-डंडों से जमकर तोड़फोड़ व मारपीट की. घटना सीसीटीवी में कैद हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और आरोपियों की पहचान की जा रही है.
Read more »
‘ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ಕನ್ನಡ 12’ ಶೋ ಅಬ್ಬರಕ್ಕೆ ಎಲ್ಲಾ ದಾಖಲೆಗಳು ಉಡೀಸ್! ಒಂದು ಸಂಚಿಕೆಗೆ ಸಿಕ್ಕ TRPಗೆ ಎಲ್ಲಾ ರೆಕಾರ್ಡ್ಗಳು ಶೇಕ್Bigg Boss Kannada 12 TRP: ಕನ್ನಡ ರಿಯಾಲಿಟಿ ಶೋಗಳ ಹೆಸರಿನಲ್ಲಿದ್ದ ದಾಖಲೆಗಳನ್ನು ಅಳಿಸಿ ಬಿಗ್ಬಾಸ್ ಹೊಸ ಇತಿಹಾಸವನ್ನು ಸೃಷ್ಟಿಸಿದೆ.
Read more »
जैसलमेर में बस में आग: 10-12 लोगों की मौत की आशंका, 16 झुलसेराजस्थान के जैसलमेर में एक चलती एसी स्लीपर बस में आग लगने से 16 लोग झुलस गए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। फायर ऑफिसर ने 10-12 लोगों की मौत की आशंका जताई है। हादसा जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर हुआ।
Read more »
Rajsamand|राजसमंद में जिलाध्यक्ष पद को लेकर मचा घमासान! दावेदारों में बढ़ी हलचलराजसमंद जिले में लंबे समय से निष्क्रिय पड़ी कांग्रेस को पुनर्जीवित करने की कोशिशें तेज हो गई हैं. संगठन सर्जन अभियान के तहत AICC और PCC ऑब्जर्वर जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन ले रहे हैं. पहले दिन 10-12 दावेदार सामने आए हैं, जिनमें से 6 नामों का पैनल बनाकर कांग्रेस हाईकमान को भेजा जाएगा.
Read more »
