ASI Sandeep Suicide: मरने के लिए क्यों चुना मामा का खेत? वारदात के वक्त वहां मौजूद शख्स की जुबानी पूरी कहानी

Asi Sandeep Kumar News

ASI Sandeep Suicide: मरने के लिए क्यों चुना मामा का खेत? वारदात के वक्त वहां मौजूद शख्स की जुबानी पूरी कहानी
Asi Sandeep Kumar SuicideHaryana PoliceSuicide
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 73 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

हरियाणा के रोहतक स्थित लाढ़ोत-धामड़ गांव के खेतों में मंगलवार को अचानक एक गोली चलने की आवाज गूंजी। खेत में काम कर रहे प्रवासी मजदूर जैलदार उस वक्त हैरान रह गया जब उसने कोठरे

हरियाणा के रोहतक स्थित लाढ़ोत-धामड़ गांव के खेतों में मंगलवार को अचानक एक गोली चलने की आवाज गूंजी। खेत में काम कर रहे प्रवासी मजदूर जैलदार उस वक्त हैरान रह गया जब उसने कोठरे की ओर देखा। अंदर का मंजर देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। रोहतक साइबर सेल में तैनात एएसआई संदीप कुमार का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था, सिर से खून बह रहा था। 15 साल से संदीप के मामा के यहां काम कर रहा है जैलदार जैलदार ने बताया कि गोली चलने की आवाज आई तो मैं भागकर कोठरे की तरफ गया। देखा तो संदीप खून में लथपथ पड़ा था.

.. तुरंत खेत मालिक को खबर दी। जैलदार करीब 15 साल से संदीप के मामा के खेतों में काम कर रहा है। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के बख्तावरपुरा गांव का रहने वाला यह मजदूर रोज की तरह खेत में काम कर रहा था जब यह हादसा हुआ। मामा के खेतों में अक्सर आते थे संदीप जैलदार के मुताबिक, संदीप अक्सर अपने मामा के खेतों पर आया करते थे और बहुत मिलनसार स्वभाव के थे। वो हमेशा मुस्कुराकर मिलते थे, कभी गुस्से में नहीं देखा। ऐसा करेंगे, कभी सोचा नहीं था। खेत मालिक के मौके पर पहुंचते ही पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में पुलिस टीम पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। 'कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी थे संदीप' रोहतक पुलिस ने इस घटना पर प्रेस नोट जारी किया है। उसमें कहा गया कि साइबर सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय रोहतक में तैनात एएसआई संदीप कुमार ने गांव लाढ़ोत में खेत में बने कोठरे में अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। संदीप एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मचारी थे। यह अत्यंत दुखद घटना है। वीडियो में एडीजीपी पर लगाए गंभीर आरोप पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक चार पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। साथ ही संदीप ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जिसकी जांच चल रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुसाइड से पहले बनाई गई वीडियो में संदीप ने दिवंगत एडीजीपी पूरण कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। शव सौंपने से इनकार, ग्रामीणों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग इधर, जींद से पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने शव सौंपने से इनकार कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं दिया जाएगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Asi Sandeep Kumar Suicide Haryana Police Suicide एएसआई संदीप कुमार संदीप कुमार आत्महत्या

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Haryana ASI Suicide: IPS सुसाइड केस में नया ट्विस्ट, अब ASI ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में वाई पूरन कुमार को बताया भ्रष्टाचारी अफसरHaryana ASI Suicide: IPS सुसाइड केस में नया ट्विस्ट, अब ASI ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में वाई पूरन कुमार को बताया भ्रष्टाचारी अफसरएएसआई ने अपनी सुसाइड नोट में लिखा है कि वाई पूरन कुमार भ्रष्टाचारी अफसर था। उसके खिलाफ बहुत से सबूत मौजूद हैं। जातिवाद का सहारा लेकर उनसे सिस्टम को हाईजैक किया।
Read more »

8 साल में 98 IIT-NIT स्‍टूडेंट्स ने सुसाइड किया: फिर भी SC की जांच में 57 हजार इंस्टीट्यूट्स नहीं कर रहे सह...8 साल में 98 IIT-NIT स्‍टूडेंट्स ने सुसाइड किया: फिर भी SC की जांच में 57 हजार इंस्टीट्यूट्स नहीं कर रहे सह...98 IIT and NIT students committed suicide in 8 years Surpeme Court Warns IITs IIMs to Join Suicide Survey or Face Adverse Order
Read more »

Haryana ASI Suicide: आईपीएस के खुदकुशी मामले में बड़ा ट्विस्ट, ASI ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पुरन कुमार का लिया नामHaryana ASI Suicide: आईपीएस के खुदकुशी मामले में बड़ा ट्विस्ट, ASI ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पुरन कुमार का लिया नामHaryana ASI Suicide: हरियाणा के रोहतक​ जिले में तैनात साइबर सेल के एएसआई ने मंगलवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, पुलिस को एक वीडियो मैसेज भी मिला है
Read more »

Haryana Police Suicide: ఉలిక్కిపడ్డ పోలీసు డిపార్ట్ మెంట్.. హర్యానాలో మరో సీనియర్ పోలీసు ఆత్మహత్య.. ఏంజరిగిందంటే..?Haryana Police Suicide: ఉలిక్కిపడ్డ పోలీసు డిపార్ట్ మెంట్.. హర్యానాలో మరో సీనియర్ పోలీసు ఆత్మహత్య.. ఏంజరిగిందంటే..?Haryana asi sandeep lather suicide: హర్యానాలో మరో సీనియర్ పోలీసు అధికారి రివాల్వర్ తో కాల్చుకుని మరీ ఆత్మహత్య చేసుకున్నాడు. ఈ క్రమంలో వై పూరణ్ కుమార్ పై ఆయన సంచలన ఆరోపణలు చేశాడు.
Read more »

Haryana IPS Suicide Case Turns Murkier: ASI’s Death Adds Fresh TwistHaryana IPS Suicide Case Turns Murkier: ASI’s Death Adds Fresh TwistAmid the ongoing controversy over Haryana IPS officer Y. Puran Kumar’s suicide in Chandigarh last week, investigation officer Sandeep Lathar also took his own life on Tuesday. He reportedly left behind a three-page suicide note and a video before s
Read more »

भ्रष्ट पुलिसकर्मी थे IPS वाई पूरन... जानिए खुदकुशी से ठीक पहले ASI ने VIDEO में क्या-क्या कहा?भ्रष्ट पुलिसकर्मी थे IPS वाई पूरन... जानिए खुदकुशी से ठीक पहले ASI ने VIDEO में क्या-क्या कहा?Sandeep Lather Suicide: हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. उन्होंने पुलिस बल में अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न और जाति आधारित भेदभाव का आरोप लगाया था.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:40:50