राजस्थान: राजसमंद में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बस पलटने से तीन की मौत कई घायल

United States News News

राजस्थान: राजसमंद में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बस पलटने से तीन की मौत कई घायल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 54 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 25%
  • Publisher: 51%

राजस्थान: राजसमंद में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बस पलटने से तीन की मौत कई घायल

राजसमंद, 24 मई । राजस्थान के राजसमंद जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा कांकरोली थाना क्षेत्र के भावा बस स्टैंड के पास हुआ, जब अहमदाबाद से भीलवाड़ा जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण बस अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पलट गई।हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घायलों को तुरंत नजदीकी आरके चिकित्सालय ले जाया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उदयपुर रेफर किया गया। अन्य घायलों का इलाज आरके चिकित्सालय में चल रहा है।स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।कांकरोली थाना पुलिस के अनुसार, हादसे सुबह 8.

30 बजे के करीब हुआ। उस वक्त सड़क पर यातायात सामान्य था। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और उनकी शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद बस कंपनी और ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस तेज गति से आ रही थी और अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सड़क किनारे गहरी खाई में जाकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति और चालकों की लापरवाही को हादसे का कारण बताया।वहीं इससे पहले 16 अप्रैल को राजसमंद जिले के देलवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मजेरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ था, इस हादसे में 37 लोग घायल हो गए थे।--आईएएनएसएकेएस/केआर Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कैमूर में भीषण सड़क हादसा: बाइक-स्कॉर्पियो की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक गंभीरकैमूर में भीषण सड़क हादसा: बाइक-स्कॉर्पियो की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक गंभीरकैमूर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर में तीन युवकों की जान चली गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए बनारस रेफर किया गया है। यह घटना भभुआ-मोहनिया मुख्य मार्ग पर परसियां गांव के पास हुई है।
Read more »

पीलीभीत में ट्रैक्टर ट्रॉली-जीप की भिड़ंत से भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, 6 घायलपीलीभीत में ट्रैक्टर ट्रॉली-जीप की भिड़ंत से भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, 6 घायलPilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रैक्टर ट्रॉली और जीप की जोरदार भिड़ंत से दो बच्चे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं.
Read more »

राजस्थान: पाली में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी कार; चार लोगों की मौतराजस्थान: पाली में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी कार; चार लोगों की मौतराजस्थान के पाली में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल है। घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि यहां एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो...
Read more »

बिहार के कटिहार में भीषण हादसा: कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर, आठ लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायलबिहार के कटिहार में भीषण हादसा: कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर, आठ लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायलबिहार के कटिहार में भीषण हादसा: कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर, आठ लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल (खबर अपडेट की जा रही है)
Read more »

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 2 की मौत, 40 घायलजम्मू-कश्मीर: पुंछ में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 2 की मौत, 40 घायलयह हादसा जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है. इससे पहले रविवार को रामबन जिले में एक वाहन के 700 फीट गहरी खाई में गिरने से सेना के तीन जवानों की मौत हो गई थी.
Read more »

छत्तीसगढ़: रायपुर के पास सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत, कई घायलछत्तीसगढ़: रायपुर के पास सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत, कई घायलछत्तीसगढ़: रायपुर के पास सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत, कई घायल
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:24:28