पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आज, सभी राज्यों के सीएम लेंगे भाग

United States News News

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आज, सभी राज्यों के सीएम लेंगे भाग
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आज, सभी राज्यों के सीएम लेंगे भाग

नई दिल्ली, 24 मई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में नीति आयोग की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे।हाल ही में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद, भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकवादी शिविरों और उनके प्रशिक्षण केंद्रों को सफलतापूर्वक नष्ट करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ यह पहली बड़ी बैठक है। पीएम मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।नीति आयोग के एक बयान के अनुसार, बैठक में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी राज्यों के साथ टीम इंडिया के रूप में काम करने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया है।बयान में कहा गया है, जैसे-जैसे भारत एक विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है, यह आवश्यक है कि राज्य अपनी अद्वितीय शक्तियों का लाभ उठाएं और जमीनी स्तर पर परिवर्तनकारी बदलाव लाएं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाएं जमीनी स्तर पर ठोस परिणामों में परिवर्तित हों।गवर्निंग काउंसिल की बैठक में विकसित भारत 2047 के लिए विकसित राज्य के दृष्टिकोण पर चर्चा की जाएगी।10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक केंद्र और राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को देश के सामने मौजूद विकास चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने और कैसे राज्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आधारशिला बन सकते हैं, यानी विकसित भारत के लिए विकसित राज्य की बात पर आम सहमति बनाने के लिए एक मंच प्रदान करती है। बैठक में उद्यमिता को बढ़ावा देने, कौशल बढ़ाने और देश भर में स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष, सदस्य और सीईओ भाग लेंगे।--आईएएनएसडीकेएम/केआर Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Pahalgam Attack: उत्तराखंड के सीएम धामी बोले, भारत हर एक आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने का तैयारPahalgam Attack: उत्तराखंड के सीएम धामी बोले, भारत हर एक आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने का तैयारउत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सीसीएस बैठक में आतंकवाद के खिलाफ अब बड़ी कार्रवाई शुरू हो चुकी है.
Read more »

Pahalgam Attack के बाद PM Modi से पहली बार मिले Omar Abdullah, जानें किन मुद्दों पर हुई बातPahalgam Attack के बाद PM Modi से पहली बार मिले Omar Abdullah, जानें किन मुद्दों पर हुई बातPahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला की पीएम मोदी से मुलाकात | पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली बैठक | 
Read more »

नौसेना चीफ ने पीएम मोदी से की मुलाकात, आधे घंटे तक चली बैठकनौसेना चीफ ने पीएम मोदी से की मुलाकात, आधे घंटे तक चली बैठकनौसेना चीफ ने पीएम मोदी से की मुलाकात, आधे घंटे तक चली बैठक
Read more »

ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी कैबिनेट की पहली बैठक, पीएम मोदी ने सेना की जमकर की तारीफ; देखिए VIDEOऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी कैबिनेट की पहली बैठक, पीएम मोदी ने सेना की जमकर की तारीफ; देखिए VIDEOPM Modi on Operation Sindoor:ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी कैबिनेट की पहली बैठक, पीएम मोदी ने सेना की Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

यमुना की सफाई को लेकर अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठकयमुना की सफाई को लेकर अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठकयमुना की सफाई को लेकर अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक
Read more »

Top News: आज पीएम की अध्यक्षता में नीति आयोग की अहम बैठक, उत्तर भारत में झुलसा रही गर्मी; पढ़िए सुर्खियांTop News: आज पीएम की अध्यक्षता में नीति आयोग की अहम बैठक, उत्तर भारत में झुलसा रही गर्मी; पढ़िए सुर्खियांप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नीति आयोग की दसवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के रोडमैप पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। वहीं भारत के
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:58:51