यह हादसा जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है. इससे पहले रविवार को रामबन जिले में एक वाहन के 700 फीट गहरी खाई में गिरने से सेना के तीन जवानों की मौत हो गई थी.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के घानी मेंढर इलाके में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. एक पैसेंजर बस अनियंत्रित होकर सांगरा के पास मानकोट क्षेत्र में गहरी खाई में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जीएमसी राजौरी रेफर किया गया.मिली जानकारी के मुताबिक, बस घनी गांव से मेंढर जा रही थी, तभी सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर मानकोट इलाके में सांगरा के पास यह हादसा हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार ज्यादा थी और अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहायता की.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});कई घायलों की हालत गंभीरब्लॉक मेडिकल अधिकारी मेंढर, डॉ. अशफाक अहमद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल टीम और एंबुलेंस को तुरंत रवाना किया गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को बेहतर इलाज देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.एसडीएम मेंढर इमरान रशीद ने हादसे के कारणों की जांच के लिए एक समिति गठित करने की बात कही. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में ड्राइवर की लापरवाही या तकनीकी खराबी के कारण हादसे की आशंका जताई जा रही है. उन्होंने यह भी भरोसा दिया कि घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी.अस्पताल में घायलों के पहुंचने के बाद माहौल गमगीन हो गया. परिजनों की चीख-पुकार और रोने की आवाजों ने सभी को झकझोर दिया. डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज करने में जुटी है, और अस्पताल प्रशासन ने सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है.
Tragic Road Accident Road Accident 2 Dead जम्मू-कश्मीर दर्दनाक सड़क हादसा सड़क हादसे में 2 की मौत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में भीषण सड़क हादसा, कार-बस की टक्कर में चार लोगों की मौततमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में भीषण सड़क हादसा, कार-बस की टक्कर में चार लोगों की मौत
Read more »
उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारात की कार खाई में गिरी, 5 लोगों की मौतChamoli Car Accident 5 Died: चमोली जिले में बारात की कार हादसे का शिकार हो गई। खाई में गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर शाम हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि, भारी बारिश के कारण इसमें प्रशासन की टीम को दिक्कत भी आने की बात सामने आई...
Read more »
Pahalgam Terrorist Attack: 16 पर्यटकों की मौत, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबरजम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में आज दोपहर करीब 2:30 बजे एक दर्दनाक आतंकी हमला हुआ, जिसमें 27 पर्यटकों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
Read more »
जम्मू-कश्मीर हाईवे पर हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 3 सैन्यकर्मियों की मौतजम्मू-कश्मीर हाईवे पर हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 3 सैन्यकर्मियों की मौत
Read more »
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; दो लोगों की मौत और 20 घायलजम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई इस हादसे में दो लोगों की दुखद मौत हो गई और 20 घायल हो गए। घायलों को बचाया जा रहा है। यह बस घनी गांव से मेंढर जा रही थी तभी मानकोट इलाके में यह दुर्घटना...
Read more »
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पैसेंजर बस खाई में गिरी: दो लोगों की मौत, 45 घायलजम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के घानी मेंढर इलाके में मंगलवार को एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, और कई घायल है। अधिकारियों के मुताबिक, बस (नंबर JK02X-1671) मेंढर की ओर जा रही थी तभी खोड़ धारा केJammu Kashmir Poonch Bus Accident Rescue Operation Photos Video Update.
Read more »
