जम्मू-कश्मीर हाईवे पर हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 3 सैन्यकर्मियों की मौत
जम्मू, 4 मई | जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन जवानों की मौत हो गई। सैन्य वाहन गहरी खाई में गिर गया। एक अधिकारी ने बताया, आज जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में बैटरी चश्मा के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में गिर गया। तीन सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया।पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।पिछले पखवाड़े से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग रामसू-रामबन खंड में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण बंद रहा है।कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण सड़क बह गई है। राजमार्ग की मरम्मत कर यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी 40 किलोमीटर से अधिक लंबा रामबन-रामशू खंड लगभग 300 किलोमीटर लंबे महत्वपूर्ण राजमार्ग की कमजोर कड़ी बना हुआ है।भूमि से घिरी घाटी के लिए सेना और सभी नागरिक आपूर्ति इसी राजमार्ग से होकर गुजरती है। इस रणनीतिक राजमार्ग के अस्थायी रूप से बंद होने से घाटी में पेट्रोलियम उत्पादों, खाद्य पदार्थों आदि सहित आवश्यक वस्तुओं की कमी हो जाती है।इस दुखद घटना ने दिसंबर 2024 के पुंछ हादसे की याद दिला दी है। जम्मू कश्मीर के पुंछ में दिसंबर 2024 में मेंढर सब डिविजन के बलनोई क्षेत्र में भारतीय सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया था। तब 5 जवानों की मौत हो गई थी और 5 गंभीर रूप से घायल हुए थे। सेना का वाहन तब 300 फीट की गहरी खाई में गिर गया था।--आईएएनएसकेआर/ Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार वाहन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरा, चार लोगों की मौत और दो घायलमध्य प्रदेश: तेज रफ्तार वाहन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरा, चार लोगों की मौत और दो घायल
Read more »
तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में भीषण सड़क हादसा, कार-बस की टक्कर में चार लोगों की मौततमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में भीषण सड़क हादसा, कार-बस की टक्कर में चार लोगों की मौत
Read more »
जम्मू-कश्मीर: कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला, 20 से अधिक लोगों की मौतहमले में कई लोगों के घायल होने की भी ख़बर है. कुछ घायलों को अनंतनाग के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे आतंकवादी हमला बताते हुए कहा है कि ज़िम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा.
Read more »
बडगाम में बड़ा हादसा: गहरी खाई में गिरा CRPF का वाहन, दो एसपीओ समेत आठ जवान घायल; देखें Videoमध्य कश्मीर के बडगाम जिले के दूधपथरी क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 181सीआरपीएफ बटालियन के एक वाहन ने नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में गिर गया।
Read more »
जम्मू-कश्मीर के रामबन में सेना की गाड़ी खाई में गिरी: 3 जवानों की मौत; 6 महीने में आर्मी वाहन गिरने की तीसर...Jammu Kashmir Ramban Indian Army Vehicle Road Accident Update; Follow Ramban Latest News, Headlines On Dainik Bhaskar. जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 2 जवानों की मौत हुई है।
Read more »
Ramban Accident: जम्मू-कश्मीर के रामबन में भीषण सड़क हादसा, 700 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन; 3 जवानों की मौतजम्मू-कश्मीर Jammu Kashmir Accident के रामबन जिले Ramban Accident में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल सेना का वाहन फिसलकर 700 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस भीषण सड़क हादसे में सेना के तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों की पहचान सिपाही अमित कुमार सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई...
Read more »
