Jammu Kashmir Ramban Indian Army Vehicle Road Accident Update; Follow Ramban Latest News, Headlines On Dainik Bhaskar. जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 2 जवानों की मौत हुई है।
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में रविवार को सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में 3 जवानों की मौत हो गई। सेना और स्थानीय प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इससे पहले 4 जनवरी को बांदीपोरा जिले में सेना का ट्रक खाई में गिरने से 4 जवानों की मौत हुई थी। 2 जवान गंभीर रूप से घायल थे। ट्रक में 6 जवान ही सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि हादसा जिले के एसके पायीन इलाके में हुआ। यहां ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा।आर्मी गाड़ी खाई में गिरने की 5 घटनाएं.
..24 दिसंबर को पुंछ जिले में आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिरी थी। वैन में 18 जवान सवार थे। इनमें से 5 की मौत हो गई थी। हादसे में शामिल सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के थे। सेना ने बताया कि काफिले में 6 गाड़ियां थी, जो पुंछ जिले के पास ऑपरेशनल ट्रैक से होते हुए बनोई इलाके की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान एक वाहन के ड्राइवर के संतुलन खोने की वजह से वैन खाई में गिर गई। नवंबर में दो अलग-अलग घटनाओं में 5 जवानों की मौत हो गई थी। 4 नवंबर को राजौरी में सड़क हादसे में दो जवानों की जान चली गई थी। वहीं, 2 नवंबर को रियासी जिले में कार खाई में गिर जाने से तीन जवानों की मौत हो गई थी।लद्दाख में 19 अगस्त को सेना की एक गाड़ी 60 फीट गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें 9 जवानों की मौत हो गई थी। सेना के काफिले में पांच गाड़ियां शामिल थीं। जिसमें 34 जवान सवार थे। इस हादसे में एक जवान घायल भी हुआ। लेह के SSP पीडी नित्या ने बताया कि वाहन के ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया, जिससे ट्रक खाई में जा गिरा।इस हादसे में जान गंवाने वाले जवानों में से एक बिहार और दूसरा राजौरी का ही रहने वाला था। 29 अप्रैल 2023 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की एम्बुलेंस सड़क से फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई थी। वहीं, 2 जवान घायल भी हुए थे। यह हादसा लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास केरी सेक्टर में हुआ था। हादसें में मरने वाले जवानों की पहचान बिहार के हवलदार सुधीर कुमार और राजौरी के परमवीर शर्मा के रूप में हुई थी।हादसे में ट्रक के चीथड़े उड़ गए। उसके सारे पार्ट्स अलग हो गए थे। 23 दिसंबर 2022 में सिक्किम के जेमा में आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया था। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई। आर्मी ने बताया कि वाहन एक मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा। इस वाहन के साथ आर्मी की दो वैन और थीं। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम ने 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल में भर्ती कराया था।भावुक बहन बोलीं- LOC कारगिल बहुत देखता था, तिरंगे में लिपटकर आने की बात कहता थासीसीटीवी से लाइव निगरानी, परीक्षा से पहले मंदिर पहुंचे स्टूडेंट्स, कैंडिडेट्स पर फूल बरसाएबद्रीनाथ धाम के कपाट खुले: यात्रा में मिलिट्री बैंड बजा, पारंपरिक नृत्य हुआ, 10 हजार श्रद्धालु पहुंचे; भास्कर पर कीजिए पहले दर्शनसीकर में अगले तीन दिन तक बारिश की संभावनाएमपी में 3 सिस्टम से आंधी-बारिश, गिर रहे ओले3 दिन अंधड़-बारिश,ओले का अलर्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तराखंड: देवप्रयाग में कार नदी में गिरी, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौतउत्तराखंड: देवप्रयाग में कार नदी में गिरी, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत
Read more »
तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में भीषण सड़क हादसा, कार-बस की टक्कर में चार लोगों की मौततमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में भीषण सड़क हादसा, कार-बस की टक्कर में चार लोगों की मौत
Read more »
उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारात की कार खाई में गिरी, 5 लोगों की मौतChamoli Car Accident 5 Died: चमोली जिले में बारात की कार हादसे का शिकार हो गई। खाई में गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर शाम हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि, भारी बारिश के कारण इसमें प्रशासन की टीम को दिक्कत भी आने की बात सामने आई...
Read more »
जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने से तीन की मौत, मची भारी तबाहीJammu Cloudburst: Ramban-Banihal में Landslide, बादल फटने से तबाही, 100 लोगों को बचाया | BREAKING
Read more »
पहलगाम अटैक के बीच बारामूला में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सेना ने ढेर किए 2 आतंकीजम्मू-कश्मीर के बारामूला में LoC के पास घुसपैठ की बड़ी कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है और एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को मार गिराया है.
Read more »
‘एक बार में अटैक कर सब खत्म कीजिए मोदी जी’: पहलगाम हमले पर भड़के मुकेश खन्ना, सरकार से की पाकिस्तान के खिला...जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बॉलीवुड सेलेब्स लगातार न्याय की मांग रहे हैं। एक्टर मुकेश खन्ना ने भी अब इस मामले में खुलकर बात की है।
Read more »
