तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में भीषण सड़क हादसा, कार-बस की टक्कर में चार लोगों की मौत

United States News News

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में भीषण सड़क हादसा, कार-बस की टक्कर में चार लोगों की मौत
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में भीषण सड़क हादसा, कार-बस की टक्कर में चार लोगों की मौत

चेन्नई, 13 अप्रैल । तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कार और सरकारी बस की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।यह दुर्घटना रविवार सुबह करीब 3:30 बजे सोमासिपाडी गांव से सटे कट्टुकुलम के पास हुई। हादसे की सूचना मिलने पर किलपेन्नाथुर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तिरुवन्नामलाई सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बावजूद तमिलनाडु में पिछले एक साल में सड़क हादसों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।साल 2024 में राज्य में 17,282 घातक दुर्घटनाओं में 18,074 लोगों की मृत्यु हुई थी, जो 2023 की तुलना में 273 कम है। 2023 में 17,526 दुर्घटनाओं में 18,347 लोगों की मृत्यु हुई थी।राज्य पुलिस प्रमुख शंकर जिवाल ने हादसों में कमी का श्रेय सड़क सुरक्षा उपायों को दिया है, जिनमें सख्त ट्रैफिक नियम लागू करना, नशे में वाहन चलाने के खिलाफ कार्रवाई और दुर्घटना-प्रवण क्षेत्रों में सुधार शामिल हैं।2023 के आंकड़ों से पता चला कि 17,526 दुर्घटनाओं में से 16,800 हादसे चालक की गलती के कारण हुए थे। इस पर ध्यान देने के लिए पुलिस ने सर्वेक्षण किए और वाहन घनत्व, ट्रैफिक पर्यावरण और दुर्घटना इतिहास के आधार पर 6,165 ब्लैक स्पॉट्स चिह्नित किए।राज्य राजमार्ग विभाग के साथ मिलकर 3,165 स्थानों पर सुरक्षा उपाय लागू किए गए। हाईवे पेट्रोल मोबाइल एप्लिकेशन ने जागरूकता फैलाने और बेहतर नियम लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इसके अलावा, हाईवे पेट्रोल टीमों ने 12,629 गंभीर रूप से घायल दुर्घटना पीड़ितों को बचाया, जिससे उन्हें चिकित्सा सहायता मिल सकी।नियम लागू करने के साथ-साथ पुलिस ने जिम्मेदार सड़क व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए हजारों सार्वजनिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। नतीजतन, तमिलनाडु के कई शहरों और जिलों में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार कमी देखी गई है।--आईएएनएसएफएम/केआर Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जोधपुर में भीषण सड़क हादसे से कोहराम, तीनों की दर्दनाक मौतजोधपुर में भीषण सड़क हादसे से कोहराम, तीनों की दर्दनाक मौतजोधपुर जिले के शेरगढ़ क्षेत्र में एक कार और डंपर की आमने सामने टक्कर के बाद तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
Read more »

राजस्थान: डंपर और कार के बीच जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौतराजस्थान: डंपर और कार के बीच जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौतराजस्थान: डंपर और कार के बीच जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत
Read more »

उदयपुर-सलूंबर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार-बस टक्कर में तीन की मौतउदयपुर-सलूंबर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार-बस टक्कर में तीन की मौतउदयपुर-सलूंबर हाईवे पर पलूना के पास तेज रफ्तार के कारण कार और बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिला उसका बेटा और दामाद शामिल हैं। कार में 6 लोग सवार थे जबकि बस में 22 यात्री थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर राहत कार्य किया। घायलों को एमबी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी...
Read more »

यूपी में दर्दनाक हादसा, एंबुलेंस और ट्रेलर की भीषण टक्कर; दो की मौत और सात घायलयूपी में दर्दनाक हादसा, एंबुलेंस और ट्रेलर की भीषण टक्कर; दो की मौत और सात घायलGorakhpur Accident उत्तर प्रदेश के बड़हलगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। लखनऊ से मधुबन जा रही एक एंबुलेंस की एक ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे में मधुबन के रहने वाले 40 वर्षीय लालबहादुर और 55 वर्षीय तारा देवी की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया...
Read more »

यूपी और बिहार में मौसम का रौद्र रूप, आंधी, तूफान, बिजली गिरने से हाहाकार, 56 से ज्‍यादा लोगों की मौतयूपी और बिहार में मौसम का रौद्र रूप, आंधी, तूफान, बिजली गिरने से हाहाकार, 56 से ज्‍यादा लोगों की मौतWeather News: भीषण आंधी-पानी और वज्रपात से बिहार में 34 लोगों की मौत | Heatwave | Thunderstorm
Read more »

उत्तराखंड: देवप्रयाग में कार नदी में गिरी, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौतउत्तराखंड: देवप्रयाग में कार नदी में गिरी, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौतउत्तराखंड: देवप्रयाग में कार नदी में गिरी, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:08:59